• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, January 14, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

AYODHYA :अद्भुत संयोग पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब*

चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जन्मोत्सव व रामलला छठी उत्सव पर बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु*

News-Desk by News-Desk
April 12, 2025
in उत्तर प्रदेश, ट्रेंडिंग न्यूज़, देश
0
AYODHYA :अद्भुत संयोग पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब*

खबरें हटके

माँ-बाप की नीयत, परवरिश और टूटते घर 

मीडिया साक्षरता का महत्त्व -डॉ विजय गर्ग

AYODHYA :अद्भुत संयोग पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब*

*– चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जन्मोत्सव व रामलला छठी उत्सव पर बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु*

*- रामलला को लगा 56 भोग, हनुमान मंदिरों में भव्य आयोजन*

*- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन में नहीं हुई कोई तकलीफ*

*अयोध्या, (BNE)रामनगरी अयोध्या में शनिवार को एक अद्भुत संयोग ने आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि सरयू घाट से लेकर मठ-मंदिरों तक भक्तों का तांता लगा रहा। रामलला का छठी उत्सव, हनुमान जन्मोत्सव और चैत्र पूर्णिमा का पावन पर्व एक साथ होने से अयोध्या भक्ति के रंग में सराबोर हो गई। इस अवसर पर हर भक्त के मुख पर सिर्फ “राम-राम” का जाप सुनाई दे रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या की व्यवस्था और सुरक्षा इतनी सुदृढ़ थी कि लाखों श्रद्धालुओं ने बिना किसी अव्यवस्था के दर्शन और पूजन का सौभाग्य प्राप्त किया।

राम मंदिर में रामलला के छठी उत्सव का आयोजन बड़े ही भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर रामलला को कढ़ी-चावल सहित 56 भोग अर्पित किए गए। दोपहर 12:30 बजे मध्यकालीन आरती हुई, जिसमें हजारों भक्तों ने हिस्सा लिया। वहीं कनक भवन, श्रीरामबल्लभाकुंज, दशरथ महल, रामलला सदन, लक्ष्मण किला और रंग महल जैसे प्रमुख मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। इन अनुष्ठानों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जो रामलला के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट कर रही थी। दूसरी ओर, हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अयोधया हनुमानगढ़ी में सुबह से ही अनुष्ठान शुरू हो गए। घंटे-घड़ियालों व शंखनाद के बीच हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया गया। नाका, सिविल लाइन्स, सहादतगंज और अन्य हनुमान मंदिरों में भी रामायण पाठ, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का आयोजन हुआ। भक्तों को प्रसाद वितरण के साथ-साथ आध्यात्मिक माहौल में डूबने का अवसर मिला।

*स्नान-दान के बाद किया मठ-मंन्दिरों का रुख*

चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। भोर में ही श्रद्धालु सरयू तट पर स्नान के लिए पहुंच गए। स्नान के बाद दान-पुण्य और पूजा-अर्चना कर उन्होंने मठ-मंदिरों का रुख किया। इस दौरान अयोध्या की गलियों में भक्ति का ऐसा माहौल था कि हर ओर राम और हनुमान के भजनों की गूंज सुनाई दे रही थी।

*सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर अयोध्या की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को पहले से ही निर्देश दे दिए थे। उनकी देखरेख में सुरक्षा और सुविधाओं का ऐसा प्रबंध किया गया कि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। एसएसपी राजकरण नैयर ने बताया कि अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए भक्तों को दर्शन कराए गए। योगी सरकार की यह प्रतिबद्धता कि अयोध्या में हर भक्त को सुरक्षित और सुगम दर्शन का अवसर मिले, इस पर्व में स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

*भीड़ ने प्रस्तुत किया अनुपम दृश्य*

राम मंदिर में रामलला का छठी उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रामलला को 56 भोग अर्पित किए गए, जिसमें कढ़ी-चावल विशेष रूप से शामिल था। मध्यकालीन आरती में भक्तों की भारी भीड़ ने भक्ति का अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया।

*जिले भर में जगह-जगह हुए भंडारे*

हनुमानगढ़ी सहित अयोध्या के सभी हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्ति का माहौल था। रामायण पाठ, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के आयोजनों ने भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। प्रसाद वितरण ने उत्सव को और यादगार बना दिया। जिले में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया।

 

Post Views: 33
Tags: AYODHYA RAMLALA DARSHAN HANUMANGADHI DARSHAN
Previous Post

LUCKNOW :राणा सांगा की यशगाथा इतिहास का स्वर्णिम अध्याय : योगी आदित्यनाथ* 

Next Post

raipur:हथियार के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार देगी लाखों रूपए* 

Related Posts

बदलती विश्व-व्यवस्था और जी-20 की चुनौती : बहुध्रुवीयता के बीच भारत की उभरती वैश्विक भूमिका
देश

माँ-बाप की नीयत, परवरिश और टूटते घर 

by News-Desk
January 14, 2026
2025: वैज्ञानिक सफलताओं का एक वर्ष 
देश

मीडिया साक्षरता का महत्त्व -डॉ विजय गर्ग

by News-Desk
January 14, 2026
नई दिल्ली-सरकार ने डिलीवरी बॉय को दी ये बड़ी राहत ,अब 10 मिनट में नहीं मिलेगा ऑनलाइन सामान
देश

नई दिल्ली-सरकार ने डिलीवरी बॉय को दी ये बड़ी राहत ,अब 10 मिनट में नहीं मिलेगा ऑनलाइन सामान

by News-Desk
January 13, 2026
नई दिल्ली-सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और डॉग लवर्स को दिया बड़ा झटका
देश

नई दिल्ली-सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और डॉग लवर्स को दिया बड़ा झटका

by News-Desk
January 13, 2026
नई दिल्ली-भारत ने 4 प्रमुख खिलाड़ियों के वीजा इस विवाद की वजह से किए रिजेक्ट
देश

नई दिल्ली-भारत ने 4 प्रमुख खिलाड़ियों के वीजा इस विवाद की वजह से किए रिजेक्ट

by News-Desk
January 13, 2026
Next Post
raipur:हथियार के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार देगी लाखों रूपए* 

raipur:हथियार के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार देगी लाखों रूपए* 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गाजा में इजरायली हमले सिर्फ शुरुआत: नेतन्याहू ने दी और बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

गाजा में इजरायली हमले सिर्फ शुरुआत: नेतन्याहू ने दी और बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

March 19, 2025
भारत का अतिथि देवो भव: बनाम अमेरिका का अतिथि अपमान भव: 

भारत का अतिथि देवो भव: बनाम अमेरिका का अतिथि अपमान भव: 

May 23, 2025
“हमने ठीक कर दिया!” – न्यूयॉर्क टाइम्स पर अमेरिका का फूटा गुस्सा, पहलगाम हमले को बताया ‘आतंकी हमला’

“हमने ठीक कर दिया!” – न्यूयॉर्क टाइम्स पर अमेरिका का फूटा गुस्सा, पहलगाम हमले को बताया ‘आतंकी हमला’

April 26, 2025
दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1755089
Total Visitors
2920
Visitors Today

Recent Posts

  • माँ-बाप की नीयत, परवरिश और टूटते घर  January 14, 2026
  • मीडिया साक्षरता का महत्त्व -डॉ विजय गर्ग January 14, 2026
  • Lko junction 14 jan 2026 January 14, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In