• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW :संविधान शिल्पी’ के प्रति युवाओं के मन में और अलख जगाएगी योगी सरकार*

*बाबा साहेब की 134वीं जयंती को धूमधाम से मनाएगी योगी सरकार*

News-Desk by News-Desk
April 13, 2025
in उत्तर प्रदेश, ट्रेंडिंग न्यूज़, देश
0
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा

खबरें हटके

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

LUCKNOW :संविधान शिल्पी’ के प्रति युवाओं के मन में और अलख जगाएगी योगी सरकार*

*बाबा साहेब की 134वीं जयंती को धूमधाम से मनाएगी योगी सरकार*

*एक दिन पहले (13 अप्रैल) से ही उच्च शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना व नेहरू युवा केंद्र संगठन की तरफ से निकाली जाएगी पदयात्रा* 

*लखनऊ विश्वविद्यालय समेत 8 से अधिक विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के स्वयंसेवक निकालेंगे रैली*

*14 अप्रैल को आंबेडकर पार्क, आंबेडकर महासभा व आंबेडकर विश्वविद्यालय में होंगे सांस्कृतिक आयोजन, देश-प्रदेश के कलाकारों को मंच मुहैया कराएगी योगी सरकार* 

*लखनऊ,(BNE)योगी सरकार ‘संविधान शिल्पी’ डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति युवाओं के मन में और अलख जगाएगी। योगी सरकार ने बाबा साहेब की 134वीं जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में एक दिन पहले 13 अप्रैल की सुबह से ही अनेक कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। वहीं 14 अप्रैल को जयंती पर भी अनेक आयोजन किए जाएंगे। युवा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के कृतित्व व व्यक्तित्व से भी परिचित होंगे। आंबेडकर जयंती पर योगी सरकार प्रदेश व देश के कलाकारों को मंच मुहैया कराएगी।

*13 अप्रैल की सुबह निकलेगी भीम पदयात्रा* 

बाबा साहेब की 134वीं जयंती (14 अप्रैल) से एक दिन पहले 13 अप्रैल की सुबह 6.30 बजे मरीन ड्राइव से अंबेडकर पार्क तक भीम पदयात्रा निकलेगी। यह पदयात्रा माय भारत के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना व नेहरु युवा केंद्र संगठन द्वारा निकाली जाएगी। एनएसएस की विशेष कार्याधिकारी व राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. मंजू सिंह ने बताया कि पदयात्रा में लखनऊ विश्वविद्यालय, बाबू बनारसी दास विवि, ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, केंद्रीय संस्कृत विवि, डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि, उप शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल के कुल 1400 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इस पदयात्रा का शुभारंभ योगी सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय करेंगे। इस यात्रा के जरिए डॉ. आंबेडकर के कृतित्व व व्यक्तित्व से युवाओं को अवगत कराया जाएगा।

*योगी सरकार की तरफ से देश-प्रदेश के कलाकारों को मंच देगा संस्कृति विभाग* 

योगी सरकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस पर देश-प्रदेश के कलाकारों को मंच मुहैया कराएगी। यह सभी कार्यक्रम बाबा साहेब पर आधारित होंगे।

*(डॉ. भीमराव आंबेडकर मेमोरियल गोमती नगर दोपहर एक से रात्रि 8.30 बजे तक )*

लखीमपुर खीरी के श्यामजीत सिंह व मऊ के त्रिभुवन भारती लोकगीत पर प्रस्तुति देंगे। लखनऊ के विपिन कुमार ‘अभी सपना अधूरा है’ नृत्य नाटिका से बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालेंगे। बाबा साहेब पर आधारित नृत्य नाटिकाः ‘आंबेडकर प्यारा’ की प्रस्तुति लखनऊ की निहारिका कश्यप व टीम करेगी। बलिया के रामदुलार, वाराणसी के भइया लाल पाल व गोरखपुर के मनोज कुमार पासवान बिरहा की प्रस्तुति देंगे। मुंबई के अनिरुद्ध वनकर सांस्कृतिक संध्या प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ योगी सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करेंगे।

*बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विविः* मुंबई के कलाकार सचिन वाल्मीकि सांस्कृतिक संध्या प्रस्तुत करेंगे। 

*आंबेडकर महासभाः* लखनऊ के रामनिवास पासवान, भदोही की लक्ष्मी रागिनी, लखनऊ की शुभम रावत व जया कुमारी का कार्यक्रम होगा। विभाग की तरफ से बाबा साहेब के जीवन पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। वहीं सुबह 9 बजे से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा परिसर में भी जन्म दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शिरकत करेंगे।

Post Views: 38
Tags: Constitution maker Yogi government
Previous Post

LUCKNOW :राजकीय सम्मान के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती

Next Post

ट्रेड वॉर के बीच जयशंकर का करारा जवाब: अमेरिका-यूरोप-चीन को दिखाई भारत की स्पष्ट सोच

Related Posts

सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

by News-Desk
February 11, 2026
प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया
देश

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

by News-Desk
February 11, 2026
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की
देश

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

by News-Desk
February 10, 2026
LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

by News-Desk
February 9, 2026
जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
Next Post
ट्रेड वॉर के बीच जयशंकर का करारा जवाब: अमेरिका-यूरोप-चीन को दिखाई भारत की स्पष्ट सोच

ट्रेड वॉर के बीच जयशंकर का करारा जवाब: अमेरिका-यूरोप-चीन को दिखाई भारत की स्पष्ट सोच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गीता पर हाथ रखकर ली शपथ, अनीता आनंद बनीं कनाडा की पहली हिंदू विदेश मंत्री

गीता पर हाथ रखकर ली शपथ, अनीता आनंद बनीं कनाडा की पहली हिंदू विदेश मंत्री

May 15, 2025
नेपाल में बढ़ा सियासी बवाल! पीएम ओली का पूर्व राजा पर बड़ा आरोप

नेपाल में बढ़ा सियासी बवाल! पीएम ओली का पूर्व राजा पर बड़ा आरोप

April 1, 2025
श्रीलंकाई नौसेना की कार्रवाई: 11 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, नौका जब्त

श्रीलंकाई नौसेना की कार्रवाई: 11 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, नौका जब्त

March 27, 2025
अमेरिका ने जारी की चेतावनी: बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और भारत-पाक सीमा पर यात्रा से बचें

व्हाइट हाउस के पास खुफिया एजेंटों की फायरिंग, हथियारबंद शख्स घायल

March 10, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1827365
Total Visitors
179
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In