ahmedabad plane crash-भूमि चौहान की इस तरह विमान हादसे से बच गई जान
ट्रेफिक जाम में फसने की वजह से भूमि दस मिनट लेट पहुची और फ्लाइट छूट गयी और बाद में इतना बड़ा हादसा सबके सामने है।
नई दिल्ली (BNE ) अहमदाबाद विमान हादसे में करीब 265 लोगों की असमय मौत गयी .पूरा देश इस हृदय विदारक घटना से स्तब्ध है शोकाकुल है। लेकिन इस हादसे में अभी तक 2 चमत्कारिक घटनाएं भी हुयी है। पहला चमत्कार तो ये है कि विमान में एक यात्री को छोड़कर सभी यात्रियों की मौत हो गयी। इस हादसे में सिर्फ एक व्यक्ति की जान बची है जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। दूसरी चमत्कारिक घटना ये है कि अहमदाबाद की भूमि चौहान भी इसी विमान से लंदन जा रही थी लेकिन ट्रेफिक जाम में फसने की वजह से वह दस मिनट लेट पहुची और फ्लाइट छूट गयी और बाद में इतना बड़ा हादसा सबके सामने है।ahmedabad plane crash
यह विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद हवाई अड्डे के निकट एक अस्पताल के हॉस्टल पर गिर गया था। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। इनमें से सिर्फ एक यात्री विश्वास कुमार रमेश की ही जान बच सकी, वह अभी अस्पताल में भर्ती हैं। वह चमत्कारिक ढंग से दुर्घटनाग्रस्त विमान से छिटककर दूर जा गिरे थे। भूमि के अनुसार वह लंदन में नौकरी करती है और करीब डेढ़ महीने पहले ही गुजरात के अंकलेश्वर स्थित अपने घर आई थी। गुरुवार को वह लंदन की उड़ान पकडऩे अंकलेश्वर से अहमदाबाद आ रही थी, वह अहमदाबाद समय से पहुंच गई, लेकिन शहर में जगह-जगह जाम होने के कारण उसे हवाई अड्डा पहुंचने में दस मिनट की देरी हो गई।
हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। उसने ऑनलाइन चेकइन किया था लेकिन उससे कहा गया कि वह देरी से पहुंची है, इमिग्रेशन फॉर्म भरने का समय समाप्त हो गया है और बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। भूमि ने कहा कि उसने काफी आग्रह किया और कहा कि यदि उसकी यह उड़ान छूट गई, तो उसकी नौकरी भी जा सकती है, लेकिन उसकी मिन्नतें नहीं सुनी गईं। उसने टिकट के पैसे वापस मांगे, लेकिन इनकार कर दिया गया। उसने बताया कि वह हवाई अड्डे से निराश होकर लौट गई कि उसके टिकट के पैसे भी गए और उसकी नौकरी भी जा सकती है। इस बीच, विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसकी उसे जानकारी नहीं थी, लेकिन उसके परिजनों को पता लग चुका था कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। परिजनों ने घबराहट में उसे फोन मिलाया, जिससे उसे पता चला कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। भूमि ने कहा कि यह सुनकर उसने ईश्वर का लाख-लाख शुक्रिया अदा किया और उसके परिजनों ने भी राहत की सांस ली। उसने कहा कि अहमदाबाद के ट्रैफिक जाम की वजह से उसकी जान बच गयी।













