• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

AYODHYA-अब तक करीब साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन*

News-Desk by News-Desk
June 27, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़
0
AYODHYA-अब तक करीब साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन*

खबरें हटके

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

*- भव्य श्रीराम मंदिर में अबतक देश के करोड़ों भक्तों ने नवाया शीश*   

*– करीब साढ़े चार लाख वीआईपी भी टेक चुके हैं मत्था* 

*- बॉलीवुड व क्रिकेट जगत की हस्तियों ने भी दर्शन कर खुद को किया धन्य*

*- देश के सभी राज्यों के राज्यपाल के अलावा कई मुख्यमंत्री कर चुके हैं रामलला के दर्शन-पूजन*

*- डबल इंजन की सरकार में आम श्रद्धालुओं को भी सुलभ हो रहा प्रभु श्रीराम का दर्शन*

*- मुख्यमंत्री अक्सर देते हैं निर्देश, नहीं होनी चाहिए श्रद्धालुओं को परेशानी*

*अयोध्या, (BNE) अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद देश-विदेश में बैठे श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी है। दिव्य-भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद अब तक करीब साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर दर्शन-पूजन कर चुके हैं। ऐसा नहीं है की यहां आने वालों में सिर्फ आम आदमी ही शामिल है। माननीयों का भी यहां अक्सर तांता लगा रहता है। अब तक साढ़े चार लाख के करीब वीआईपी अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन पूजन कर चुके हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री व राज्यों के गवर्नर या फिर मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। फिल्म, व्यापार व खेल जगत की हस्तियों का आना-जाना भी लगा रहता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दे रखा है कि किसी को भी दर्शन में परेशानी नहीं होनी चाहिए।

भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद देश-दुनिया मे अयोध्या एक बड़ी धार्मिक नगरी के रूप में उभरी है। अयोध्या के सफर को आसान बनाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट से कनेक्टिविटी को सुलभ बनाया गया है। 22 जनवरी 2024 को भव्य मंदिर में रामलला को विराजमान कराया गया था। मंदिर के लोकार्पण के वक्त ही देश-दुनिया के तमाम नामचीन लोग पहुंचे थे। उसके बाद से वीआईपी के आने का सिलसिला बढ़ता ही गया। देश के लगभग सभी राज्यों के राज्यपाल व मुख्यमंत्री यहां पहुंच चुके हैं। यही नहीं कई राज्यपाल तो दो-दो बार आकर परिवार के साथ दर्शन कर चुके हैं।

*बॉलीवुड व क्रिकेट जगत की हस्तियों का लगा रहता है आना-जाना*

राम मंदिर के उद्घाटन के वक्त बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से लेकर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर जैसी हस्तियां अयोधया पहुंची थी। उसके बाद से नामचीनो के आने का क्रम जारी है। हाल ही में गोविंदा, अनुष्का शर्मा व विराट कोहली भी राम मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे।

*सभी को सुरक्षा मानकों के हिसाब से कराया जा रहा दर्शन: मण्डलायुक्त*

मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि लगभग अब तक साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। अयोध्या पहुंचने वालों में सर्वाधिक तीर्थ यात्री शामिल है। हमारी कोशिश रहती है कि सभी को सुरक्षा मानकों के अनुसार दर्शन कराया जाए। वीआईपी की संख्या भी कम नहीं है। अब तो प्रथम तल पर राजाराम भी विराजमान हो गए हैं। यह निश्चित है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ जाये।

*एलन मस्क के पिता भी कर चुके दर्शन*

हाल ही में सोशल मीडिया एक्स के मालिक एलन मस्क के पिता और उनकी बहन अयोध्या पहुंचे थे। मस्क के पिता एरल मस्क ने कहा था कि अयोध्या का अनुभव बहुत अच्छा रहा। वह रामलला का दर्शन करने के लिए भारतीय वेशभूषा में पहुंचे थे।

*डबल इंजन की सरकार में सभी को मिल रहा सुलभ दर्शन*

राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद ऐसा नहीं है कि यहां वीआईपी ही अच्छे से दर्शन कर पा रहे हैं। यहाँ आम हो या खास सभी को सुलभ दर्शन प्राप्त हो रहा है। इसके लिए आनलाइन पास की भी व्यवस्था की गई है।

*बन रहा आधुनिक वीआईपी गेस्ट हाउस*

अयोध्या में वीआईपी की बढ़ती संख्या व सुरक्षा को देखते हुए योगी सरकार यहां पर एक अत्याधुनिक वीआईपी गेस्ट हाउस का निर्माण करा रही है। करोड़ों की लागत से तैयार होने वाले गेस्ट हाउस को पांच ब्लॉक में बांटा गया है, जिसमें प्रधानमंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के ठहरने के इंतजाम होंगे।

Post Views: 59
Previous Post

kolkata law student rape case

Next Post

LUCKNOW-विश्व एमएसएमई दिवस – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई नई पहल का किया शुभारंभ

Related Posts

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

by News-Desk
November 16, 2025
BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

by News-Desk
November 16, 2025
जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़

जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल

by News-Desk
November 16, 2025
NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान
ट्रेंडिंग न्यूज़

NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान

by News-Desk
November 16, 2025
अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार
ट्रेंडिंग न्यूज़

अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार

by News-Desk
November 16, 2025
Next Post
LUCKNOW-विश्व एमएसएमई दिवस –  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई नई पहल का किया शुभारंभ

LUCKNOW-विश्व एमएसएमई दिवस – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई नई पहल का किया शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ऋषिकेश- सिपन कुमार गर्ग ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया

ऋषिकेश- सिपन कुमार गर्ग ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया

November 26, 2025
एलन मस्क और एयरटेल की बड़ी डील! भारत में जल्द शुरू होगा स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट

एलन मस्क और एयरटेल की बड़ी डील! भारत में जल्द शुरू होगा स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट

March 12, 2025
सफेद या काला धुआं? वेटिकन की रहस्यमयी कॉन्क्लेव में तय होगा नया पोप

सफेद या काला धुआं? वेटिकन की रहस्यमयी कॉन्क्लेव में तय होगा नया पोप

May 7, 2025
पहलगाम हमले पर अमेरिका से लेकर यूरोप तक फूटा गुस्सा

पहलगाम हमले पर अमेरिका से लेकर यूरोप तक फूटा गुस्सा

April 27, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1828227
Total Visitors
1041
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In