‘अमरीका-भारत डील’ को बताया किसानों का ‘डेथ वारंट’
21वीं सदी की सबसे बड़ी पूंजी ‘डाटा’ को मोदी सरकार ने अमेरिकी कंपनियों के हवाले कर दिया है।
बरनाला(BNE )कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाँधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया। राहुल ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता से देश के कृषि क्षेत्र को बड़ा खतरा पैदा हो गया है। राहुल गांधी ने किसान-मजदूर महारैली में अपने भाषण की शुरुआत पंजाब के किसानों और मजदूरों की सराहना से की। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की खाद्य सुरक्षा और ‘हरित क्रांति’ पंजाब के पसीने की देन है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता।
राहुल गांधी ने अमरीका के सामने झुकने का पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हालिया ‘अमेरिका-भारत व्यापार समझौते’ के जरिए प्रधानमंत्री ने भारतीय कृषि क्षेत्र का दरवाजा अमेरिकी कंपनियों के लिए खोल दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के बड़े- बड़े कृषि फार्म के उत्पाद (सोयाबीन, दाल, कपास, बादाम) भारतीय बाजारों में डंप किया जाएगा, जिससे पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के छोटे किसान बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि 21वीं सदी की सबसे बड़ी पूंजी ‘डाटा’ को मोदी सरकार ने अमेरिकी कंपनियों के हवाले कर दिया है।
राहुल गांधी ने दावा किया कि ‘एपस्टीन फाइल्स’ और अडानी मामले को लेकर अमेरिका प्रधानमंत्री पर दबाव बना रहा है, जिसके कारण उन्होंने देश की ऊजा्र सुरक्षा और कृषि हितों से समझौता किया है। उन्होंने कहा, “ प्रधानमंत्री ने किसानों के ‘डेथ वारंट’ पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। नौ लाख करोड़ रुपये का माल अमेरिका से खरीदने की गारंटी देकर देश के लघु उद्योगों को खत्म किया जा रहा है।” राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई भी व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं है। पंजाब कांग्रेस के नेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, “ सभी को टीम प्लेयर बनकर लड़ना होगा। जो अनुशासन में नहीं रहेगा।”
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की ‘असली शक्ति’ करार दिया। उन्होंने संगठन को चेतावनी दी, “टीम प्लेयर बनें, वरना बेंच पर बैठेंगे। हमारी असली शक्ति हमारे कार्यकर्ता हैं।” राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने चोरी-छिपे ऐसी डील की है, जिससे अमेरिकी कृषि उत्पादों (सोयाबीन, दाल, कपास, अखरोट) के लिए भारत के दरवाजे खुल गये हैं। अमेरिका के हजारों एकड़ वाले बड़े फार्म का सस्ता माल भारतीय बाजार में डंप होगा। इससे पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों के छोटे किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने भारत का पूरा ‘डाटा’ अमेरिका के हवाले कर दिया है। उन्होंने कहा, “ 21वीं सदी में डाटा ही सबसे बड़ी पूंजी है। अमेरिका को चीन से लड़ने के लिए भारत के डाटा की जरूरत है और मोदी जी ने इसे सौंप दिया है।”
पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की किताब का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब चीन के टैंक भारतीय सीमा में घुस रहे थे, तब प्रधानमंत्री ने सेना को स्पष्ट आदेश देने के बजाय अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमरीका के दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने ‘एपस्टीन फाइल्स’ और अडानी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का गला इन विवादों में फंसा है, जिसके कारण वे देश के हितों की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। राहुल गांधी ने पंजाब की जनता से भावनात्मक जुड़ाव जताते हुए कहा कि वे यहां की शक्ति और फाउंडेशन का सम्मान करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री की बातों के बजाय उनकी आंखों में देखकर सच्चाई को पहचानें।
Post Views: 18









