• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

ब्रांड यूपी’ का यूएन में भी बजा डंका, महिला अफसर ने दुनिया को बताया, योगी राज में कैसे बदला उत्तर प्रदेश*

News-Desk by News-Desk
April 28, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़
0
ब्रांड यूपी’ का यूएन में भी बजा डंका, महिला अफसर ने दुनिया को बताया, योगी राज में कैसे बदला उत्तर प्रदेश*

खबरें हटके

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

*– संयुक्त राष्ट्र में विश्व के सामने भारत की ‘ग्राउंडब्रेकिंग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन’ का पेश किया गया खाका*

*- भारत के राज्यों में से केवल यूपी को मिली वरीयता, आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की विशेष सचिव ने ‘ब्रांड यूपी’ को किया प्रमोट*

*- योगी सरकार की नीतियों, यूपी में नवाचार क्रांति, एआई और भविष्य आधारित तकनीक के इस्तेमाल से मिले सकारात्मक परिणामों का किया गया उल्लेख*

*- यूएन स्थित भारत के स्थायी मिशन द्वारा न्यूयॉर्क में हुआ आयोजन, 27 से अधिक देशों ने किया प्रतिभाग*

*- कार्यक्रम में अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और छोटे द्वीपीय देशों में एआई व अन्य तकनीकों के इस्तेमाल से गवर्नेंस समेत विभिन्न पहलुओं में पारदर्शिता बढ़ाने पर रहा फोकस*

*लखनऊ(BNE)।* योगी राज में उत्तर प्रदेश की ‘उत्तम प्रदेश’ बनने की यात्रा न केवल सुखद आश्चर्य बनकर विश्व की चर्चाओं के केन्द्र में है, बल्कि दुनिया के देशों के लिए रोलमॉडल बनकर उन्नति व प्रगति के मार्ग प्रशस्त कर रही है। पिछले 8 वर्षों में पीएम मोदी की ‘रिफॉर्म-परफॉर्म-ट्रांसफॉर्म’ नीति को धरातल पर उतारने का सबसे सशक्त प्रमाण बनकर उभरा उत्तर प्रदेश सीएम योगी के कुशल क्रियान्वयन में उत्तम नीतियों, नवाचार क्रांति, एआई व भविष्य आधारित तकनीक के इस्तेमाल से सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने वाला देश का अग्रणी राज्य बन गया है। यही कारण है कि न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में  भारत के स्थायी मिशन द्वारा विश्व के सामने भारत की ‘ग्राउंडब्रेकिंग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन’ का खाका पेश किया गया जिसमें भारत के राज्यों में से केवल यूपी को वरीयता मिली। यहां ‘ब्रांड यूपी’ को प्रमोट करने के साथ आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की विशेष सचिव नेहा जैन ने ‘उत्तर प्रदेश: डिजिटल व समावेशी विकास में ग्लोबल साउथ का भागीदार’ विषय पर 27 से अधिक देशों की उपस्थिति में योगी सरकार का पक्ष रखा।

              उन्होंने आयोजन में अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और छोटे द्वीपीय देशों में एआई व अन्य तकनीकों के इस्तेमाल से गवर्नेंस समेत विभिन्न पहलुओं में पारदर्शिता बढ़ाने को लेकर यूपी की सहभागिता और प्रतिनिधित्व का खाका पेश किया। साथ ही, दिग्गज वैश्विक संस्थाओं के सामने उत्तर प्रदेश को ‘मोस्ट फेवर्ड डेस्टिनेशन’ के तौर पर प्रोजेक्ट करते हुए प्रदेश में नए अवसरों पर मिलकर कार्य करने का आमंत्रण भी दिया।

*डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, ओडीओपी समेत 5 प्रमुख विषयों पर रहा फोकस*

यूएन में भारत के स्थायी मिशन द्वारा आयोजित एक दिनी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों को उल्लेखित करते हुए ओडीओपी, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में आईटी कोलैबरेशन, इलेक्टॉनिक मैनुफैक्चरिंग व सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम, इनोवेशन रिसर्च व डेवलपमेंट में पार्टनरशिप, एक्सेस-लॉजिस्ट्रिक्स व निवेश गंतव्य के उत्तर प्रदेश की सफलताओं पर फोकस किया। इसके साथ ही, इन विषयों में उत्तर प्रदेश के मॉडल से ली जा सकने वाली सीख तथा भविष्य आधारित तकनीक व नवाचार के क्षेत्र में मिलकर काम करने जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान, सबसे ज्यादा एयरपोर्ट्स व हाइवे वाले प्रदेश, वर्ष 2027 तक एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने वाले प्रदेश, बड़े आईटी हब, इंजीनियर्स वर्कफोर्स, 350 से अधिक कार्यरत आईटी व आईटीईएस कंपनियों के गढ़, देश के 60 प्रतिशत मोबाइल कॉम्पोनेंट्स के निर्माता तथा एशिया के निर्माणाधीन सबसे बड़े एयरपोर्ट के तौर पर उत्तर प्रदेश की मजबूत स्थिति को दर्शाया गया।

*विभिन्न सेक्टर्स में साथ मिलकर काम करने के लिए किया आमंत्रित*

* कार्यक्रम में अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, छोटे द्वीपीय देशों व अन्य पिछड़े देशों में एआई व नवाचारी तकनीकों के प्रयोग से लोगों के जीवन में सुधार पर फोकस किया गया।

* उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की विशेष सचिव नेहा जैन विभिन्न सेक्टर्स में मिलकर कार्य करने के लिए केन्या, वियतनाम, रवांडा, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, ब्राजील, इजिप्ट, साउथ अफ्रीका, घाना, श्रीलंका, मलेशिया, कोलंबिया, पेरू, कंबोडिया तथा ग्लोबल साउथ को आमंत्रित भी किया गया।

* कार्यक्रम में वनातू, चिली, कोटे डी वॉयर, ज़िम्बाब्वे, इथियोपिया, नामिबिया, सेनेगल, रवांडा, इक्वाडोर, बुर्किना फासो, तिमोर लेस्ते, तजाकिस्तान, युगांडा, साइप्रस, नाउरू, माइक्रोनेशिया, मोज़ाम्बिक, कजाखस्तान, तुर्कमेनिस्तान, फ़िजी, कांगो, उरुग्वे, माइक्रोनेशिया, पराग्वे, उज़्बेकिस्तान, कोलंबिया व बुल्गारिया जैसे 27 से अधिक देशों ने प्रतिभाग किया।

* वहीं, कार्यक्रम में यूएन स्थित भारत के स्थायी मिशन के अधिकारियों समेत पैनलिस्ट्स में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (भारत सरकार) के निदेशक वगीश तिवारी, भास्कराचार्य अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भूसूचना विज्ञान संस्थान के एडिशनल डायरेक्टर जनरल विनय ठाकुर, ट्रिगिन टेक लिमिटेड के सीईओ दिलीप हनुमारा, प्रोटिएन ई-गोव टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सीईओ सुरेश सेठी, डेलॉयट के गवर्नमेंट कंसल्टिंग लीडर एनएसएन मूर्ति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post Views: 71
Previous Post

LUCKNOW :कामकाजी महिलाओं को अब शहरों में रहकर काम करना होगा और भी आसान*

Next Post

सीएम योगी का एक्शन* *सीएम की मॉनिटरिंग का बड़ा असर, सभी पाकिस्तानियों को वापस भेजा*

Related Posts

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

by News-Desk
November 16, 2025
BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

by News-Desk
November 16, 2025
जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़

जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल

by News-Desk
November 16, 2025
NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान
ट्रेंडिंग न्यूज़

NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान

by News-Desk
November 16, 2025
अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार
ट्रेंडिंग न्यूज़

अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार

by News-Desk
November 16, 2025
Next Post
LUCKNOW :यूएस और चीन के टैरिफ वार को अवसर बनाएगी योगी सरकार*

सीएम योगी का एक्शन* *सीएम की मॉनिटरिंग का बड़ा असर, सभी पाकिस्तानियों को वापस भेजा*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हीथ्रो एयरपोर्ट पर फिर से बहाल हुआ परिचालन, आग से मचा था हड़कंप!

हीथ्रो एयरपोर्ट पर फिर से बहाल हुआ परिचालन, आग से मचा था हड़कंप!

March 22, 2025
टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023
ताइवान पर ड्रैगन की फुल फोर्स! चीन के युद्ध अभ्यास पर अमेरिका की नजरें टिकीं

ताइवान पर ड्रैगन की फुल फोर्स! चीन के युद्ध अभ्यास पर अमेरिका की नजरें टिकीं

April 2, 2025
कैलिफोर्निया के क्लिनिक के बाहर बम धमाका, एक की मौत – एफबीआई ने बताया ‘आतंकी हमला’

कैलिफोर्निया के क्लिनिक के बाहर बम धमाका, एक की मौत – एफबीआई ने बताया ‘आतंकी हमला’

May 19, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1826989
Total Visitors
2301
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In