• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

कानून का राज या सत्ता का औजार? बृजेश चतुर्वेदी

News-Desk by News-Desk
August 29, 2025
in देश
0
कानून का राज या सत्ता का औजार? बृजेश चतुर्वेदी

खबरें हटके

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

भारत के लोकतंत्र की सबसे बड़ी नींव है कानून का राज। लेकिन संसद में हाल ही में सरकार द्वारा पेश किए गए आँकड़े इस नींव को हिला देने वाले हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले दस सालों में कुल 5892 मामले दर्ज किए। इनमें से केवल 1398 मामलों को ही अदालत में ट्रायल के लिए भेजा गया। यानी 77% मामलों में सबूत ही नहीं मिले और वे न्यायालय तक पहुँच ही नहीं पाए। और भी चौंकाने वाली बात यह है कि कुल मामलों में से सिर्फ 8 मामलों में ही दोष सिद्ध हुआ। ईडी की कन्विक्शन दर मात्र 0.13% है। लगभग शून्य।

यह आँकड़ा केवल एक एजेंसी की नाकामी नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र और न्याय-व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गहरा प्रश्नचिह्न है।

 विधिक और संवैधानिक परिप्रेक्ष्य

भारत का संविधान नागरिकों को समानता (अनुच्छेद 14), व्यक्तिगत स्वतंत्रता (अनुच्छेद 21) और निष्पक्ष प्रक्रिया का अधिकार देता है। प्रवर्तन निदेशालय प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत कार्य करता है। इस कानून को सुप्रीम कोर्ट ने कई बार कसौटी पर कसा है और हाल में ही यह प्रश्न भी उठाया गया कि कहीं ईडी की गिरफ्तारी और तलाशी की शक्तियाँ नागरिक स्वतंत्रता का दमन तो नहीं बन रही हैं।

कानून का राज का अर्थ है कि सत्ता में बैठे लोग भी कानून के अधीन हों। लेकिन जब आँकड़े बताते हैं कि अधिकांश मामले राजनीतिक प्रतिशोध या दबाव का परिणाम हैं और अदालत में टिक नहीं पाते, तब यह रूल आफ ला नहीं बल्कि रूल बाई ला बन जाता है जहाँ कानून सत्ता का औजार बनकर नागरिकों को डराने-धमकाने का माध्यम भर रह जाता है।

 लोकतंत्र पर प्रभाव

 जब निर्दोष व्यक्ति वर्षों तक जाँच और मुकदमे में उलझते हैं, तो यह “न्याय में देरी” नहीं बल्कि “न्याय से वंचना” बन जाती है।

 जाँच एजेंसियों की विश्वसनीयता तबाह हो जाती है और वास्तविक अपराधी भी बच निकलते हैं।

 जनता का विश्वास कमज़ोर होता है और लोकतंत्र खोखला।

 सुधार की ज़रूरत

1. एजेंसियों की स्वतंत्रता: ईडी और अन्य जाँच संस्थाओं को राजनीतिक नियंत्रण से मुक्त कर संसदीय समिति या लोकपाल के अधीन लाना चाहिए।

2. जवाबदेही तंत्र: जिन मामलों में बिना सबूत किसी को फँसाया गया, वहाँ अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो।

3. न्यायिक निगरानी: गंभीर मामलों में उच्च न्यायालय की निगरानी में जाँच अनिवार्य की जाए।

4. पारदर्शिता: चार्जशीट, केस की प्रगति और जाँच रिपोर्ट समय-समय पर सार्वजनिक हों।

5892 मामलों में केवल 8 दोष सिद्ध होना कोई संयोग नहीं, यह तंत्रगत विफलता है। यह स्थिति लोकतंत्र को “कानून के राज” से “सत्ता के राज” की ओर धकेल रही है। जनता को यह सवाल पूछना ही होगा—क्या जाँच एजेंसियाँ न्याय की प्रहरी हैं या राजनीतिक शस्त्र?

अगर कानून का राज सचमुच स्थापित करना है, तो अब समय आ गया है कि जाँच एजेंसियों को निष्पक्ष, जवाबदेह और संविधानसम्मत बनाया जाए। अन्यथा लोकतंत्र का यह स्तंभ भी सत्ता के भार तले चकनाचूर हो जाएगा।

Post Views: 20
Previous Post

जीएसटी कम होने के इंतजार में बाजार में मंदी 

Next Post

DEHRADUN-शूलिनी शोधकर्ता ने प्रमाणित किए हिमालयी पौधों के औषधीय गुण—अस्थमा, बुखार, पीलिया व संक्रमण में उपयोगी

Related Posts

सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

by News-Desk
February 11, 2026
प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया
देश

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

by News-Desk
February 11, 2026
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की
देश

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

by News-Desk
February 10, 2026
जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*
देश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*

by News-Desk
February 9, 2026
Next Post
DEHRADUN-शूलिनी शोधकर्ता ने प्रमाणित किए हिमालयी पौधों के औषधीय गुण—अस्थमा, बुखार, पीलिया व संक्रमण में उपयोगी

DEHRADUN-शूलिनी शोधकर्ता ने प्रमाणित किए हिमालयी पौधों के औषधीय गुण—अस्थमा, बुखार, पीलिया व संक्रमण में उपयोगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

TRENDING NEWS-पापा की पॉकेट से कुरकुरे चिप्स के लिए पैसे चुराती थी ये बच्ची ,पुलिस के सामने खुद ही जाकर कर दिया सरेंडर

TRENDING NEWS-पापा की पॉकेट से कुरकुरे चिप्स के लिए पैसे चुराती थी ये बच्ची ,पुलिस के सामने खुद ही जाकर कर दिया सरेंडर

July 22, 2025
वाशिंगटन-अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS अब्राहम लिंकन’ तैनात कर दिया

वाशिंगटन-अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS अब्राहम लिंकन’ तैनात कर दिया

January 8, 2026
नेपाल में भूकंप के झटके: हुमला और तिब्बत में कंपन, कोई नुकसान नहीं

नेपाल में भूकंप के झटके: हुमला और तिब्बत में कंपन, कोई नुकसान नहीं

March 27, 2025
 अमेरिका चीन दिग्गजों की लड़ाई में टैरिफ़ रूपी चक्की में पिसती दुनिया!

 अमेरिका चीन दिग्गजों की लड़ाई में टैरिफ़ रूपी चक्की में पिसती दुनिया!

April 18, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1830121
Total Visitors
2935
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 12 feb 2026 February 12, 2026
  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In