• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, February 17, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

CBSE Board Exam 2026

News-Desk by News-Desk
February 16, 2026
in देश
0
CBSE Board Exam 2026




इस नए नियम के लागू होने से देशभर के लाखों परीक्षार्थी सीधे तौर पर प्रभावित होंगे

अब 12वीं के छात्रों को अपने अंक सुधारने के लिए पहले जैसी सहूलियत नहीं मिलेगी।

खबरें हटके

नारी ही परिवार की खुशी, राष्ट्र का गौरव और सुख की धुरी है -सुनील कुमार महला

दाढ़ी पर नहीं, सोच पर बहस ज़रूरी

नई दिल्ली (BNE )केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10 वी और 12 वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही है। परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले एक बड़ा फैसला सामने आया है। बोर्ड ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री (इंप्रूवमेंट) परीक्षा के नियमों में अहम बदलाव किया है। इस नए नियम के लागू होने से देशभर के लाखों परीक्षार्थी सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। अब 12वीं के छात्रों को अपने अंक सुधारने के लिए पहले जैसी सहूलियत नहीं मिलेगी।

:

सीबीएसई की नई गाइडलाइन के अनुसार, अब 12वीं बोर्ड के परीक्षार्थी रिजल्ट आने के तुरंत बाद केवल एक ही विषय में सप्लीमेंट्री या इंप्रूवमेंट परीक्षा दे सकेंगे। इससे पहले छात्रों को रिजल्ट आने के बाद एक से अधिक विषयों में अंक सुधारने के लिए परीक्षा देने की छूट मिलती थी, जो मुख्य परिणाम घोषित होने के लगभग दो महीने के भीतर आयोजित की जाती थी। लेकिन अब इस नियम को सख्त करते हुए तुरंत अंक सुधारने की यह सुविधा केवल एक विषय तक सीमित कर दी गई है।

एक से अधिक विषयों के लिए देना होगा अगले साल का मेन एग्जाम

अगर कोई छात्र एक से अधिक विषयों में अपने नंबर सुधारना चाहता है, तो उसे अब लंबा इंतजार करना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एक से ज्यादा विषयों में इंप्रूवमेंट चाहने वाले छात्रों को अगले साल आयोजित होने वाली मुख्य (मेन) बोर्ड परीक्षा में बैठना होगा। इसका सीधा मतलब यह है कि जो छात्र दो या उससे अधिक विषयों में अपने अंक बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें पहले की तरह तुरंत सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का विकल्प नहीं मिलेगा।

15 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है सप्लीमेंट्री परीक्षा

आगामी परीक्षाओं के नतीजों और सप्लीमेंट्री परीक्षाओं को लेकर भी बोर्ड ने टेंटेटिव शेड्यूल साझा कर दिया है। बोर्ड के मुताबिक, मई 2026 में 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए विस्तृत सर्कुलर जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल, सीबीएसई ने 12वीं के छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा की संभावित तिथि 15 जुलाई 2026 तय की है।

छात्रों की तैयारियों पर पड़ेगा सीधा असर

सीबीएसई के इस कड़े फैसले के बाद छात्रों के पास अब मुख्य परीक्षा के बाद गलतियों को सुधारने के मौके बेहद सीमित रह गए हैं। एक से अधिक विषयों में नंबर कम आने या खराब प्रदर्शन करने पर छात्रों को अपना पूरा एक साल दोबारा उसी कक्षा की पढ़ाई में लगाना पड़ सकता है। ऐसे में छात्रों के लिए यही सलाह है कि वे मुख्य परीक्षाओं की तैयारी में अपनी पूरी ताकत झोंक दें और अपना कीमती साल खराब होने से बचाएं।

Post Views: 4

Post Views: 4
Previous Post

यूपी विधानसभा में पर्यटन पर सियासी संग्राम, विपक्ष के सवालों पर मंत्री जयवीर सिंह का आंकड़ों से पलटवार

Next Post

देहरादून-आईआईएफएल फाईनेंस ने 9 प्रतिशत सालाना रिटर्न के साथ 2,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किए

Related Posts

विकसित भारत के सारथी: प्रवासी भारतीय और 2047 का संकल्प
देश

नारी ही परिवार की खुशी, राष्ट्र का गौरव और सुख की धुरी है -सुनील कुमार महला

by News-Desk
February 16, 2026
योग्यता का पतन और ‘विश्वगुरु’ का विरोधाभास  
देश

दाढ़ी पर नहीं, सोच पर बहस ज़रूरी

by News-Desk
February 16, 2026
नई दिल्ली:पश्चिम बंगाल में SIR के काम में गड़बड़ी के आरोप में 7 अधिकारी हुए निलंबित
देश

नई दिल्ली:पश्चिम बंगाल में SIR के काम में गड़बड़ी के आरोप में 7 अधिकारी हुए निलंबित

by News-Desk
February 16, 2026
सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

कोचिंग संस्कृति और बच्चों की मौतें: सफलता के नाम पर असफल समाज

by News-Desk
February 16, 2026
योग्यता का पतन और ‘विश्वगुरु’ का विरोधाभास  
देश

सृजन, सुविधा और नकल की नई संस्कृति

by News-Desk
February 16, 2026
Next Post
देहरादून-आईआईएफएल फाईनेंस ने 9 प्रतिशत सालाना रिटर्न के साथ 2,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किए

देहरादून-आईआईएफएल फाईनेंस ने 9 प्रतिशत सालाना रिटर्न के साथ 2,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

(4 मार्च जन्म दिन विशेष)     *पारदर्शी और कुशल नेतृत्व के धनी कैबिनेट मंत्री ‘रणबीर गंगवा’* 

(4 मार्च जन्म दिन विशेष)   *पारदर्शी और कुशल नेतृत्व के धनी कैबिनेट मंत्री ‘रणबीर गंगवा’* 

March 4, 2025
पाकिस्तान में सुरक्षा बलों पर हमला: दो जवान शहीद, तीन घायल

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों पर हमला: दो जवान शहीद, तीन घायल

March 27, 2025
पोप फ्रांसिस अस्पताल से लौटे, अगले दो महीने स्वास्थ्य के लिए अहम

पोप फ्रांसिस अस्पताल से लौटे, अगले दो महीने स्वास्थ्य के लिए अहम

March 25, 2025
आधुनिक दौर में एड्स: चुनौतियां, समाधान और भविष्य की दिशा-एक विवेचन(1 दिसंबर विश्व एड्स दिवस पर विशेष आलेख)

ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों पर आतंकी हमला: वैश्विक आतंकवाद का भयावह चेहरा

December 16, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1840593
Total Visitors
249
Visitors Today

Recent Posts

  • कन्नौज: 26 में जिले को बालश्रम मुक्त कराने निकला रथ, डीएम ने किया रवाना February 16, 2026
  • देहरादून-आईआईएफएल फाईनेंस ने 9 प्रतिशत सालाना रिटर्न के साथ 2,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किए February 16, 2026
  • CBSE Board Exam 2026 February 16, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In