• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Monday, February 23, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

सिंगापुर/लखनऊ:टेमासेक के चेयरमैन ने सीएम योगी से की मुलाकात, यूपी में निवेश को जताई उत्सुकता*

News-Desk by News-Desk
February 23, 2026
in देश
0
सिंगापुर/लखनऊ:टेमासेक के चेयरमैन ने सीएम योगी से की मुलाकात, यूपी में निवेश को जताई उत्सुकता*




*अवसंरचना, लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर और कौशल विकास में निवेश के नए द्वार खुलने की उम्मीद*

*मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात में वैश्विक निवेश पोर्टफोलियो, औद्योगिक सहयोग और दीर्घकालिक साझेदारी पर हुई चर्चा*

खबरें हटके

शादी की बदलती तस्वीर: दिखावे, अहंकार और टूटते रिश्ते

आकर्षक विज्ञापन, चमकदार पैकेजिंग और भ्रामक दावे

*सिंगापुर दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदेशी निवेशकों व कॉरपोरेट प्रतिनिधियों से की अहम मुलाकात*

*सिंगापुर/लखनऊ, (BNE) उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सिंगापुर दौरे के पहले दिन विभिन्न विदेशी निवेशकों और कॉरपोरेट प्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों में राज्य में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक सहयोग और दीर्घकालिक साझेदारी के विविध आयामों पर विस्तृत चर्चा हुई। पहले दिन मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सिंगापुर की अग्रणी निवेश कंपनी टेमासेक होल्डिंग्स (Temasek Holdings) के चेयरमैन टियो ची हीन (Teo Chee Hean) और उनकी टीम से मुलाकात की। बैठक में टेमासेक के वैश्विक निवेश पोर्टफोलियो और उत्तर प्रदेश में निवेश पर चर्चा हुई।

*मुख्यमंत्री ने यूपी में दिया निवेश का आमंत्रण*

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने टेमासेक को उत्तर प्रदेश में अवसंरचना, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, वेयरहाउसिंग, फिनटेक आधारित शहरी विकास व अन्य सम्बद्ध क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया। बैठक में टेमासेक की पोर्टफोलियो कंपनी मनिपाल हॉस्पिटल्स (Manipal Hospitals) द्वारा गाजियाबाद में लगभग 500 करोड़ रुपये के निवेश तथा असेंडास (Ascendas) द्वारा राज्य में लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग सुविधाओं के विकास हेतु करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश से संबंधित जानकारी भी साझा की गई। यह निवेश प्रदेश में स्वास्थ्य एवं औद्योगिक अवसंरचना को नई गति देने वाला माना जा रहा है।

*डाटा सेंटर, कौशल विकास समेत अन्य सेक्टर्स में निवेश पर बनी सहमति*

बैठक में दोनों पक्षों ने डेटा सेंटर और कौशल विकास जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को तलाशने पर सहमति व्यक्त की। यह सहयोग उत्तर प्रदेश की भविष्य उन्मुख अवसंरचना के निर्माण तथा व्यापक रोजगार सृजन की परिकल्पना के अनुरूप होगा, जिससे राज्य को तकनीकी रूप से सशक्त और आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनाने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निवेशकों के समक्ष उत्तर प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था, विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी, विकसित हो रहे एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर नीति, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और तेजी से उभरते लॉजिस्टिक्स हब के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज भारत की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और राज्य सरकार उद्योगों को ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के तहत पारदर्शी, त्वरित और निवेशक-अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार निवेशकों के साथ दीर्घकालिक और भरोसेमंद साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और तकनीकी क्षमता का विकास हो सके।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश की नई संभावनाएं खुलेंगी और राज्य को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में गति मिलेगी। गौरतलब है कि राज्य में निवेश प्रोत्साहन की इसी मुहिम के तहत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इस समय यूरोप के दौरे पर हैं।

Post Views: 8

Post Views: 1
Previous Post

शादी की बदलती तस्वीर: दिखावे, अहंकार और टूटते रिश्ते

Related Posts

सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

शादी की बदलती तस्वीर: दिखावे, अहंकार और टूटते रिश्ते

by News-Desk
February 23, 2026
योग्यता का पतन और ‘विश्वगुरु’ का विरोधाभास  
देश

आकर्षक विज्ञापन, चमकदार पैकेजिंग और भ्रामक दावे

by News-Desk
February 23, 2026
Mukul Roy Passes Away
देश

Mukul Roy Passes Away

by News-Desk
February 23, 2026
मेरठ:पीएम मोदी नए और आधुनिक भारत के निर्माता: योगी आदित्यनाथ*
देश

मेरठ:पीएम मोदी नए और आधुनिक भारत के निर्माता: योगी आदित्यनाथ*

by News-Desk
February 22, 2026
सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

रफ्तार की कीमत: सड़क पर बुझता युवाओं का भविष्य

by News-Desk
February 22, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भारत के तीखे तेवर से डरा पाकिस्तान! POK की सभी उड़ानें रद्द, हवाई क्षेत्र में हाई अलर्ट

भारत के तीखे तेवर से डरा पाकिस्तान! POK की सभी उड़ानें रद्द, हवाई क्षेत्र में हाई अलर्ट

May 1, 2025
तूफानी शतक से चमके प्रियांश आर्य, तराशने में गौतम गंभीर और कोच संजय भारद्वाज का बड़ा हाथ

तूफानी शतक से चमके प्रियांश आर्य, तराशने में गौतम गंभीर और कोच संजय भारद्वाज का बड़ा हाथ

April 10, 2025
सिंगरौली-16वीं अंतर क्षेत्रीय प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ परियोजना एवं इकाई हुए सम्मानित* 

सिंगरौली-16वीं अंतर क्षेत्रीय प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ परियोजना एवं इकाई हुए सम्मानित* 

November 11, 2025
लंदन की सड़कों पर साड़ी और चप्पल में जॉगिंग करती नजर आयीं ममता बनर्जी

लंदन की सड़कों पर साड़ी और चप्पल में जॉगिंग करती नजर आयीं ममता बनर्जी

March 25, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1853726
Total Visitors
963
Visitors Today

Recent Posts

  • सिंगापुर/लखनऊ:टेमासेक के चेयरमैन ने सीएम योगी से की मुलाकात, यूपी में निवेश को जताई उत्सुकता* February 23, 2026
  • शादी की बदलती तस्वीर: दिखावे, अहंकार और टूटते रिश्ते February 23, 2026
  • आकर्षक विज्ञापन, चमकदार पैकेजिंग और भ्रामक दावे February 23, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In