• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

ब्रेन-चिप तकनीक में चीन की नई छलांग

News-Desk by News-Desk
April 10, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़, विदेश
0
ब्रेन-चिप तकनीक में चीन की नई छलांग

ब्रेन-चिप तकनीक में चीन की नई छलांग

चीन ने तकनीक की दुनिया में एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। बीजिंग स्थित चाइनीज इंस्टीट्यूट फार ब्रेन रिसर्च और न्यूसाइबर न्यूरोटेक कंपनी ने मिलकर तीन मरीजों के दिमाग में एक विशेष चिप ‘बेनाओ नंबर वन’ को सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया है। यदि यह परियोजना अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करती है, तो साल के अंत तक 13 लोगों में यह चिप लगाई जा सकती है, जिससे चीन इस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा सकता है। ब्रेन- कंप्यूटर इंटरफेस (बीसीआइ) तकनीक मानव मस्तिष्क और मशीन के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने की क्षमता रखती है। इस प्रोजेक्ट के प्रमुख विज्ञानी लुओ मिनमिन के अनुसार, यदि अगले वर्ष सरकार से स्वीकृति मिलती है, तो 50 और मरीजों पर इसका परीक्षण किया जाएगा। यह प्रयास चीन को न्यूरालिंक जैसी प्रमुख कंपनियों के समकक्ष खड़ा कर सकता है। इस तकनीक का मुख्य उद्देश्य लकवाग्रस्त मरीजों और न्यूरोलाजिकल डिसआर्डर से पीड़ित लोगों की मदद करना है। इस तकनीक से मरीज अपने विचारों से कंप्यूटर, रोबोटिक उपकरण व अन्य डिजिटल इंटरफेस को नियंत्रित कर सकते हैं।

खबरें हटके

मास्को:GRU के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा

वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी

ब्रेन-चिप के क्षेत्र में अमेरिका की कंपनियां अब तक सबसे आगे रही हैं। उदाहरण के लिए, सिन्क्रन कंपनी, जिसमें जेफ बेजोस और बिल गेट्स ने निवेश किया है, पहले ही 10 मरीजों में अपनी चिप प्रत्यारोपित कर चुकी है। वहीं, एलन मस्क की न्यूरालिंक ने भी तीन मरीजों के साथ परीक्षण शुरू किया है। न्यूरालिंक की चिप गहराई तक दिमाग में जाती है, जिससे सिग्नल की गुणवत्ता बेहतर होती है, लेकिन जोखिम भी अधिक होता है। दूसरी ओर, ‘बेनाओ नंबर वन’ सेमी- इनवेसिव तकनीक पर आधारित है, जो दिमाग की सतह पर रखी जाती है। यह कम जोखिमपूर्ण है, पर इसकी सिग्नल गुणवत्ता थोड़ी कमजोर हो सकती है।

चीन की योजना है कि डेढ़ साल में ‘बेनाओ नंबर टू’ नामक एक और उन्नत चिप विकसित की जाए, जो वायरलेस होगी और अधिक सटीक सिग्नल प्रोसेसिंग में सक्षम होगी। यह चिप न्यूरालिंक के माडल की तरह अधिक जटिल न्यूरल नेटवर्क को समझने और प्रोसेस करने की क्षमता रखेगी। यह तकनीक उन लाखों लोगों के लिए एक नई आशा बन सकती है जो न्यूरोलाजिकल विकारों से जूझ रहे हैं। यह तकनीक केवल चिकित्सा क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे गेमिंग, वर्चुअल रियलिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े अन्य क्षेत्रों में भी अपनाया जा सकता है। बहरहाल, यह परियोजना दर्शाती है कि चीन केवल नई तकनीकों को अपनाने वाला नहीं, बल्कि अब इस क्षेत्र में नेतृत्व करने की दिशा में अग्रसर है। यदि यह प्रयास सफल होता है, तो यह न केवल चीन की तकनीकी शक्ति को सिद्ध करेगा, बल्कि लाखों लोगों के जीवन को भी बदलने में सहायक होगा।

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

Post Views: 49
Tags: Tech News: China's new leap in brain-chip technology
Previous Post

अब गर्मी की मार करने लगी है लाचार

Next Post

भविष्य के लिए भारत के किशोरों का पोषण करना-

Related Posts

मास्को:GRU के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा
विदेश

मास्को:GRU के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा

by News-Desk
February 8, 2026
वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी
विदेश

वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी

by News-Desk
January 30, 2026
नई दिल्ली-आतंकवाद को लेकर भारत के विदेश मंत्री ने इस देश से मांगी मदद
विदेश

नई दिल्ली-आतंकवाद को लेकर भारत के विदेश मंत्री ने इस देश से मांगी मदद

by News-Desk
January 19, 2026
हाशिये पर जाती पढ़ाई और फाइलों में उलझता शिक्षक तंत्र
विदेश

ईरान, ट्रंप और प्रतिरोध की राजनीति

by News-Desk
January 15, 2026
वाशिंगटन-अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS अब्राहम लिंकन’ तैनात कर दिया
विदेश

वाशिंगटन-अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS अब्राहम लिंकन’ तैनात कर दिया

by News-Desk
January 8, 2026
Next Post
भविष्य के लिए भारत के किशोरों का पोषण करना-

भविष्य के लिए भारत के किशोरों का पोषण करना-

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

इस्लामाबाद-जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान से मुलाकात के लिए बहनों की मेहनत रंग लाई

इस्लामाबाद-जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान से मुलाकात के लिए बहनों की मेहनत रंग लाई

December 2, 2025
मार्शल लॉ के बाद अपदस्थ हुए राष्ट्रपति यून सूक येओल ने छोड़ा आधिकारिक आवास, भावुक विदाई में समर्थकों से गले मिले

मार्शल लॉ के बाद अपदस्थ हुए राष्ट्रपति यून सूक येओल ने छोड़ा आधिकारिक आवास, भावुक विदाई में समर्थकों से गले मिले

April 13, 2025
नेपाल में राजशाही की वापसी की मांग तेज़ – आरपीपी ने सरकार को दी खुली चुनौती

नेपाल में राजशाही की वापसी की मांग तेज़ – आरपीपी ने सरकार को दी खुली चुनौती

April 21, 2025
पाकिस्तान पर भारत के 3 जबरदस्त हमले! मोदी का वार, जयशंकर की ललकार और राजनाथ की प्रहार से हिला इस्लामाबाद

पाकिस्तान पर भारत के 3 जबरदस्त हमले! मोदी का वार, जयशंकर की ललकार और राजनाथ की प्रहार से हिला इस्लामाबाद

March 20, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1825323
Total Visitors
635
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की February 10, 2026
  • LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा February 9, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In