• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, March 1, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

अप्रैल से होगी सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क’ के निर्माण से जुड़े कार्यों की शुरुआत

News-Desk by News-Desk
March 22, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0
अप्रैल से होगी सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क’ के निर्माण से जुड़े कार्यों की शुरुआत

खबरें हटके

बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi

कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए

अप्रैल से होगी सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क’ के निर्माण से जुड़े कार्यों की शुरुआत

*-24 महीने में फेज-1 से जुड़े निर्माण कार्यों को पूरा करने पर फोकस, ईपीसी मोड पर निर्माण कार्यों को किया जाएगा पूरा* 

*-631 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से सभी निर्माण व विकास कार्य होंगे पूरे, नियोजन विभाग के टेक्निकल सेल ने विस्तृत खाका किया तैयार*

*-38 प्रकार के जीव-जंतुओं के एनक्लोजर समेत एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, 7डी थिएटर, ट्राम सर्विस, आर्ट गैलरी व शानदार एंट्री गेटवे का होगा निर्माण*

*-कैफेटेरिया, एंट्रेंस प्लाजा, क्वॉरंटीन वॉर्ड, पशु चिकित्सालय, स्टाफ के लिए 5 प्रकार के आवासीय खंडों का भी होगा प्रक्रिया के अंतर्गत निर्माण*

*-आधुनिक सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम की होगी स्थापना, विभिन्न प्रकार के अन्य निर्माण व विकास कार्यों को भी किया जाएगा पूरा*

*लखनऊ, (BNE)* उत्तर प्रदेश में विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रही योगी सरकार जल्द ही ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क’ के निर्माण व विकास से जुड़े कार्यों को शुरू करने जा रही है। सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क’ देश में अपनी तरह की पहली नाइट सफारी होगी। ऐसे में, इसके निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए नियोजन विभाग के टेक्निकल सेल ने एक विस्तृत खाका तैयार कर लिया है। योजना के अनुसार, ईपीसी मोड में 24 महीनों की समयावधि के भीतर फेज-1 के निर्माण व विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा जिनकी शुरुआत अप्रैल से होना प्रस्तावित है।

      खास बात यह है कि इन निर्माण कार्यों में 38 प्रकार के जीव-जंतुओं के एनक्लोजर, एम्यूजमेंट एक्टिविटी एरिया, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, 7डी थिएटर, आर्ट गैलरी व शानदार एंट्री गेटवे, कैफेटेरिया, एंट्रेंस प्लाजा, क्वॉरंटीन वॉर्ड, पशु चिकित्सालय तथा स्टाफ के लिए 5 प्रकार के आवासीय खंडों का निर्माण व विकास किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत आधुनिक सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम की स्थापना भी होगी तथा विभिन्न प्रकार के निर्माण व विकास कार्यों को पूर्ण किया जाएगा।

*631 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से पूरा होगा फेज-1 का कार्य*

सीएम योगी ने विजन अनुसार कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क का निर्माण दो फेज में पूरा होगा। इसके विकास व निर्माण के लिए 1500 करोड़ रुपए से अधिक की रकम सरकार द्वारा स्वीकृत है। इसमें से 631 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत (जीएसटी के अतिरिक्त) से सभी निर्माण व विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत, फेज-1 में नाइट सफारी एन्क्लोजर्स का निर्माण किया जाएगा। इन्हें परियोजना के अंतर्गत कुकरैल जंगल के कुल 65,254 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में बनाया जाएगा जबकि पूरी परियोजना को 34.59 लाख स्क्वेयर मीटर (855.07 एकड़) के प्रसार क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि परियोजना को लेकर नियोजन विभाग द्वारा मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है और अब अप्रैल महीने से इसी के आधार पर निर्माण व विकास कार्यों को शुरू किया जा रहा है।

*इन जीवों के एनक्लोजर्स का होगा निर्माण…*

जिन जीवों के एनक्लोजर्स का निर्माण कुकरैल नाइट सफारी में होगा उनमें भारतीय शेर, कैराकल, तेंदुआ, नीलगाय, काला हिरण, चिंकारा, स्लॉथ भालू, बारहसिंघा, हिरण, हॉग डियर, सियार, हिमालयन काला भालू, धारीदार लकड़बग्घा प्रमुख हैं। इनके अतिरिक्त, घड़ियाल, जंगली सूअर, बंगाल टाइगर, फिशिंग कैट, ऊदबिलाव, मगरमच्छ, जेब्रा, सीतातुंगा, दरियाई घोड़ा, अफ्रीकी भैंसे, उल्लू, अजगर, कोबरा, वाइपर, फ्लाइंग फॉक्स, फ्लाइंग  स्क्विरिल, पाम लिवेट, जंगली बिल्ली, भेड़िये, स्लो लोरिस तथा भारतीय सेही आदि जैसे 38 जीवों के एनक्लोजर्स का निर्माण किया जाएगा।

*ट्राम सर्विस होगी विकसित, 200 व्यक्तियों की क्षमता युक्त 7डी थिएटर का होगा निर्माण*

परियोजना के अंतर्गत, विभिन्न प्रकार की सेवाओं और सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इनमें बागवानी, भूनिर्माण, सड़कें व फुटपाथ, पार्किंग, रास्ते, क्रीडा सुविधाएं, परिसर की दीवारें, चौकीदार केबिन, सभी द्वार (आंतरिक और बाहरी), बाहरी विकास, जल निकासी तथा साइनेज इंस्टॉलेशन जैसे कार्यों को पूरा किया जाएगा। मास्टर प्लान के मुताबिक, नाइट सफारी में ट्राम सर्विस की भी विकसित की जाएगी तथा इसके अंतर्गत विभिन्न एनक्लोजर्स पर ट्राम स्टोरेज व रनिंग लाइन को भी निर्मित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 200 व्यक्तियों की क्षमता वाला अत्याधुनिक सुविधाओं 7डी थिएटर निर्मित किया जाएगा। परिसर में एक आर्ट गैलरी का भी निर्माण किया जाएगा। 3 एंट्री गेटवे और टिकट काउंटर व एंट्रेंस समेत एंट्रेंस प्लाजा भी निर्मित किया जाएगा। प्रक्रिया के अंतर्गत, 10 टॉयलेट ब्लॉक तथा 4 कियोस्क ब्लॉक्स का भी निर्माण किया जाएगा।

*डायरेक्टर बंगले समेत 5 प्रकार के आवासीय ब्लॉक के निर्माण होंगे पूरे*

परियोजना के अंतर्गत, एक डायरेक्टर बंगले समेत 5 प्रकार के आवासीय ब्लॉक का निर्माण होगा। आवासीय ब्लॉक्स में पशु चिकित्सकों के बंगले, फायर फाइटिंग यूनिट, स्टाफ रेजिडेंस व ऑडिटोरियम जैसी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इन निर्माण कार्यों के पूरा होने पर आधुनिक सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा इंटीग्रेटेड बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम (आईबीएमएस) जैसी सुविधाओं को स्थापित व संचालित किया जाएगा।

Post Views: 49
Tags: CM Yogi's dream project 'Kukrail Night Safari and Adventure Park'
Previous Post

अमेरिका में ट्रंप का बड़ा फैसला: शिक्षा विभाग पर लगा ताला!

Next Post

Meerut Saurabh Hatyakand:सौरभ के बड़े भाई बबलू ने किया नया खुलासा

Related Posts

बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi
देश

बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi

by News-Desk
February 28, 2026
कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए
देश

कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए

by News-Desk
February 28, 2026
नई दिल्ली-एयर सेफ्टी को लेकर सरकार ने जारी किये ये नए नियम
देश

नई दिल्ली-एयर सेफ्टी को लेकर सरकार ने जारी किये ये नए नियम

by News-Desk
February 28, 2026
SGPC :अब कोई भी कर्मचारी पैंट-शर्ट पहनकर ड्यूटी पर नहीं आएगा, बल्कि पजामा-कुर्ता पहनना जरूरी होगा।
देश

SGPC :अब कोई भी कर्मचारी पैंट-शर्ट पहनकर ड्यूटी पर नहीं आएगा, बल्कि पजामा-कुर्ता पहनना जरूरी होगा।

by News-Desk
February 26, 2026
कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत

by News-Desk
February 26, 2026
Next Post
Meerut Saurabh Hatyakand:सौरभ के बड़े भाई बबलू ने किया नया खुलासा

Meerut Saurabh Hatyakand:सौरभ के बड़े भाई बबलू ने किया नया खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

थाईलैंड की धरती से मोदी का चीन पर तीखा वार – “भारत विकासवाद में विश्वास रखता है, विस्तारवाद में नहीं”

थाईलैंड की धरती से मोदी का चीन पर तीखा वार – “भारत विकासवाद में विश्वास रखता है, विस्तारवाद में नहीं”

April 5, 2025
NEW DELHI-नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी अमेरिका में हुए गिरफ्तार ,भारत लाने की कवायद तेज हुयी

NEW DELHI-नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी अमेरिका में हुए गिरफ्तार ,भारत लाने की कवायद तेज हुयी

July 5, 2025
पाकिस्तान की जेल में भारतीय मछुआरे की संदिग्ध मौत

पाकिस्तान की जेल में भारतीय मछुआरे की संदिग्ध मौत

March 28, 2025
moscow :रेलवे ब्रिज ढहने से पटरी से डिरेल हुई रेल ,7 लोगो की मौत ,30 घायल

moscow :रेलवे ब्रिज ढहने से पटरी से डिरेल हुई रेल ,7 लोगो की मौत ,30 घायल

June 1, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1864039
Total Visitors
1032
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 1 march 2026 March 1, 2026
  • बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi February 28, 2026
  • कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए February 28, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In