• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

संबंधों की संवेदना

News-Desk by News-Desk
May 19, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़
0
संबंधों की संवेदना

खबरें हटके

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

संबंधों की संवेदना

इन दिनों सोशल मीडिया पर संबंधों पर खूब बातें होती हैं। उसे बनाने, चलाने और बढ़ाने पर चर्चा, बहस मुबाहिसा आदि चलते ही रहते हैं। सुबह से लेकर देर रात तक बड़ी-बड़ी सारगर्भित उक्तियां लिखी, कही और कहीं से उठा के कहीं लगा ली जाती है। बहुत सारे लोग सुबह, दोपहर, शाम तीनों वक्त अपने मित्रों और इष्टजनों को शुभवचन, मंगलकानाएं आदि भेजते रहते हैं। किसी को याद करना, उनके हर दिन को स्मरणीय बनाने की कोशिश करना एक अच्छी बात है । पर अफसोस की बात यह होती है कि ऐसी बातें ज्यादातर इन्हीं खानों तक सीमित रह जाती हैं। महत्त्वपूर्ण यह भी कि इन्हें कहने और सुनने वाले अधिकांश लोगों का लगभग सारा समय उनके हाथों की परिधि में समाए ‘डिजिटल स्लेटों’ की गुत्थियों को सुलझाने – उलझाने में ही बीत जाती है। संबंधों की दुहाई देते ये लोग दूर के रिश्तेदारों की कौन कहे, अपने परिजनों, यहां तक कि माता – पिता के साथ भी सही तरीके से रिश्तों का निर्वहन नहीं कर पाते। संबंधों के निर्माण और निबाह की अधिकांश बातें इंस्टाग्राम, वाट्सएप और फेसबुक आदि से शुरू होकर वहीं खत्म भी हो जाती हैं।

संबंध ही हमारे जीवन और सामाजिक जीवन का आधार है । उसका विकास और विस्तार समाज के निर्माण की बुनियाद है। महान राजनीतिक विचारक अरस्तू कहते हैं, ‘मनुष्य एक सामाजिक प्राणी । समाज से बाहर रहने वाला या तो पशु है या देवता । ‘ मनुष्य अलग-थलग नहीं रह सकता । समाज में ही उसका विकास होता है। गौरतलब है कि समाज के निर्माण का आधार लोगों के बीच का परस्पर संबंध है। आपसी संबंध और समाज एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। एक के बिना दूसरा अस्तित्वहीन है। हमारे जीवन का आधार संबंध है और इसी से हमारे कर्म भी निर्धारित होते हैं। यानी संबंधों का ताना-बाना ही मनुष्य को कुछ करने या कुछ बनने के लिए उत्प्रेरित करता है। हम अपनी जरूरतों की पूर्ति और घर- परिवार, गांव, देश और समाज के लिए अपनी उपादेयता सिद्ध करने के लिए कर्म से जुड़ते हैं ।

कहा जा सकता है कि जीवन संबंध है और संबंध ही कर्म । संबंध का क्षेत्र अत्यंत विस्तृत है। मनुष्य का संबंध सिर्फ मनुष्य से ही नहीं होता, बल्कि स्वयं से, विचारों, वातावरण, प्रकृति, जीव-जंतु आदि से जुड़ना भी संबंध ही है। इन सबके साथ अपने रिश्तों को समझ कर ही व्यक्ति जीवन को भली-भांति समझ सकता है। उसके व्यक्तित्व का विस्तार तथा जीवन की पूर्णता का रहस्य इसी में समाहित है । यह एक अजीब बात है कि हममें से दुनिया के ज्यादातर हिस्से से नाता जोड़ते और सामंजस्य स्थापित करते-करते स्वयं की क्षमताओं, मन की गति, सोच आदि से ही अनभिज्ञ होते जाते हैं। उनकी सारी उम्र इसी अनभिज्ञता में बीत जाती है। वास्तव में जीवन के सहज और संतोषप्रद प्रवाह के लिए आत्म साक्षात्कार सबसे पहली जरूरत है । स्वयं को जानना, मन की गति को समझना, उससे जुड़ना और उसी दिशा में कर्मरत होना मनुष्य और समाज के बेहतर संबंधों के लिए जरूरी है। जो व्यक्ति स्वयं को नहीं पहचानता, अपनी जरूरतों, खुशियों के लिए पहल नहीं करता या उसे महत्त्व नहीं देता, वह समाज से भी सकारात्मक जुड़ाव स्थापित नहीं कर पाता ।

बिना संबंध के मनुष्य या किसी भी जीव मात्र का होना असंभव है। हमारे होने का मतलब ही संबंधित होना है। सूर्य, चांद, धरा, पर्वत, नदी, वृक्ष, जल, थल, नभ, जीव सहित प्रकृति का हर जर्रा एक दूजे के साथ स्थापित संबंधों पर ही टिके हैं। सच यह है कि सृष्टि का चक्र इसी के बदौलत चलायमान है। हमारे द्वारा संबंधों की इन गुत्थियों को समझ नहीं पाना संघर्ष और विवाद का कारण बनता | बहुत ‘सारे लोग संबंधों को जीते नहीं है, बल्कि आवश्यकतानुसार उसका उपयोग करते हैं। जन्म से मिले संबंधों के अलावा (अक्सर उसमें भी) अधिकांश में उसकी लाभप्रदता और महत्त्व की तलाश करते हैं। व्यक्ति की स्वार्थपरकता उसे ऐसा करने को विवश करती है। अपने वृद्ध माता-पिता और परिजनों को वृद्धाश्रम में रखना, संपत्ति के लिए परिवारजनों, मित्रों से विश्वासघात, छोटी-छोटी बातों को लेकर रिश्ते तोड़ना, अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक जाना आदि स्वार्थपरकता की पराकाष्ठा है।

गौरतलब है कि स्वार्थपरता और संबंध एक दूसरे के धुर विरोधी हैं। दोनों का साथ चलना असंभव है। अगर हम मानव जीवन की गहन पड़ताल करें तो पाएंगे कि वह अलग-अलग समय में अलगाव की विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरता है । वह ज्यादातर उन्हीं संबंधों को तरजीह देता है, जिनसे उसका हित जुड़ा होता है और हितों की समाप्ति के साथ ही उनसे छुटकारा पा लेता है या पाने की कोशिश करता है। यह स्थिति संबंध के मर्म पर आघात है । वास्तव में संबंधों को समझना जीवन को समझने के समान है । यह मनुष्यता का द्योतक है। जिसने भी इसकी गूढ़ता और महत्त्व को समझा है, वही सफल इंसान बन पाया है। विडंबना यह है कि आज के समाज में सफलता की जो परिभाषा तय की गई है, उसका अंधानुकरण किया जा रहा है, उसे प्राप्त करने के क्रम में संबंधों को दरकिनार कर दिया जाता है। सवाल है कि अगर हम सफलता की ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं, लेकिन उस सफलता पर उल्लसित होने वाला हमारा कोई करीबी या संबंधी हमारे आसपास नहीं होता, तो उसकी क्या कीमत होगी ।

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

 

Post Views: 24
Tags: संबंधों की संवेदना
Previous Post

कैलिफोर्निया के क्लिनिक के बाहर बम धमाका, एक की मौत – एफबीआई ने बताया ‘आतंकी हमला’

Next Post

फुटपाथ का साथ

Related Posts

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

by News-Desk
November 16, 2025
BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

by News-Desk
November 16, 2025
जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़

जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल

by News-Desk
November 16, 2025
NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान
ट्रेंडिंग न्यूज़

NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान

by News-Desk
November 16, 2025
अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार
ट्रेंडिंग न्यूज़

अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार

by News-Desk
November 16, 2025
Next Post
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा

फुटपाथ का साथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डोनाल्ड ट्रंप बोले – “वादा किया, वादा निभाया”, क्रू-9 की वापसी पर एलन मस्क को कहा धन्यवाद

अमेरिका का ‘लिबरेशन डे’! ट्रंप बोले- अब हम नियंत्रण वापस ले रहे

April 3, 2025
ट्रंप की धमकी से तिलमिलाए पुतिन! भारत ने दिखाया दम, अब बड़ा बवाल तय

ट्रंप की धमकी से तिलमिलाए पुतिन! भारत ने दिखाया दम, अब बड़ा बवाल तय

April 2, 2025
47 वाँ आसियांन शिखर सम्मेलन 26 से 28 अक्टूबर 2025- मलेशिया की राजधानी क़ुआलालम्पुर- समावेशिता एवं स्थिरता

47 वाँ आसियांन शिखर सम्मेलन 26 से 28 अक्टूबर 2025- मलेशिया की राजधानी क़ुआलालम्पुर- समावेशिता एवं स्थिरता

October 25, 2025
ड्रैगन-हाथी की जोड़ी! ट्रंप की टैरिफ धमकी के बीच जिनपिंग ने भारत के साथ दोस्ती का बढ़ाया हाथ

ड्रैगन-हाथी की जोड़ी! ट्रंप की टैरिफ धमकी के बीच जिनपिंग ने भारत के साथ दोस्ती का बढ़ाया हाथ

April 2, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1827481
Total Visitors
295
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In