नाचते-नाचते ट्रंप ने खत्म किया दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी का खेल!
नाचते-नाचते ट्रंप ने खत्म किया दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी का खेल!
आईएसआईएस के टॉप लीडर अबू खदीजा पर एयरस्ट्राइक, ट्रंप ने वीडियो शेयर कर दिया सबूत
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के कुख्यात आतंकी अब्दुल्ला मक्की मुस्लीह अल-रुफयी उर्फ अबू खदीजा के सफाए पर प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “हमारे बहादुर योद्धाओं ने इस खूंखार आतंकी का अंत कर दिया। शक्ति के माध्यम से शांति!”
व्हाइट हाउस ने भी इस ऑपरेशन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया कि कैसे अमेरिकी सेना ने इराकी और कुर्द क्षेत्रीय सरकार के सहयोग से अबू खदीजा को निशाना बनाया। प्रधानमंत्री सुदानी ने इसे “इराक और दुनिया के लिए एक बड़ी सुरक्षा उपलब्धि” करार दिया।
कैसे हुआ ऑपरेशन?
आईएसआईएस नेता अबू खदीजा, जो इराक और सीरिया में संगठन के गवर्नर और विदेशी ऑपरेशनों का प्रमुख था, को 2023 में अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित किया गया था। अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन ने इराकी बलों के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, 16 सितंबर को सीरिया में आईएसआईएस ट्रेनिंग सेंटर पर एयरस्ट्राइक हुई, जिसमें 28 आतंकी मारे गए। फिर, 24 सितंबर को उत्तरी पश्चिमी सीरिया में अलकायदा ग्रुप पर हमला किया गया, जिसमें 9 आतंकी ढेर हुए।
इस हमले में अलकायदा से जुड़े हुर्रस अल-दीन के टॉप कमांडर ‘अब्द-अल-रऊफ’ की भी मौत हो गई, जो सीरिया में मिलिट्री ऑपरेशन्स का संचालन कर रहा था। यह ऑपरेशन अमेरिका की आतंकवाद विरोधी नीति की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।













