• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, February 17, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

देहरादून-आईआईएफएल फाईनेंस ने 9 प्रतिशत सालाना रिटर्न के साथ 2,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किए

News-Desk by News-Desk
February 16, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
देहरादून-आईआईएफएल फाईनेंस ने 9 प्रतिशत सालाना रिटर्न के साथ 2,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किए

देहरादून।(BNE) देश की प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाईनेंशियल कंपनियों (एनबीएफसी) में से एक, आईआईएफएल फाईनेंस लिमिटेड ने रिडीमेबल नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) के पब्लिक इश्यू जारी किए हैं, जो मंगलवार, 17 फरवरी, 2026 से मिलना शुरू होंगे। इनका इश्यू साईज़ 500 करोड़ रुपये है, और 1,500 करोड़ रुपये तक का ओवरसब्सक्रिप्शन बनाए रखने के लिए ग्रीन-शू विकल्प है। इस प्रकार कुल इश्यू साईज़ 2,000 करोड़ रुपये का होगा। इस फंड का उद्देश्य कंपनी के व्यवसाय में वृद्धि करना और पूंजी बढ़ाना है।

खबरें हटके

कन्नौज: 26 में जिले को बालश्रम मुक्त कराने निकला रथ, डीएम ने किया रवाना

यूपी विधानसभा में पर्यटन पर सियासी संग्राम, विपक्ष के सवालों पर मंत्री जयवीर सिंह का आंकड़ों से पलटवार

इस एनसीडी द्वारा 9 प्रतिशत प्रतिवर्ष तक का प्रभावी रिटर्न मिलेगा और यह 24 महीनों, 36 महीनों, और 60 महीनों की अवधियों के लिए उपलब्ध होगा। ब्याज का पे-आउट मासिक, वार्षिक या मैच्योरिटी के बाद लिया जा सकता है।

इस इश्यू को क्राईसिल रेटिंग्स ने क्राईसिल एए/स्टेबल रेटिंग दी है। ब्रिकवर्क रेटिंग्स द्वारा इसे बीडब्लूआर एए+ (स्टेबल) रेटिंग दी गई है, जिससे प्रदर्शित होता है कि इनमें बहुत कम क्रेडिट रिस्क है और ये फाईनेंशियल दायित्वों को समय पर पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा सुरक्षित हैं।

निर्मल जैन, फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, आईआईएफएल फाईनेंस ने कहा कि, ‘‘आईआईएफएल फाईनेंस भारत के प्रमुख एनबीएफसी में से एक है। यह पूरे देश में मजबूत स्थिति रखता है। इसका डाईवर्सिफाईड रिटेल पोर्टफोलियो 4.6 मिलियन से अधिक वंचित ग्राहकों को क्रेडिट प्रदान करता है। इस प्रस्तावित फंड के माध्यम से हम क्रेडिट की उपलब्धता और अधिक बढ़ाएंगे तथा अपने फंडिंग स्रोतों का विस्तार करेंगे। पिछले कुछ सालों में आईआईएफएल फाईनेंस ने बॉन्ड के माध्यम से फंड एकत्रित करने का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड बनाया है तथा मूल राशि एवं ब्याज का समय पर भुगतान किया है।’’

31 दिसंबर, 2025 को आईआईएफएल फाईनेंस के पास 98,336 करोड़ रुपये के कंसोलिडेटेड लोन एस्सेट्स अंडर मैनेजमेंट (ए.यू.एम) थे। कंपनी लगातार मजबूत एस्सेट क्वालिटी बनाकर रखती है। 31 दिसंबर, 2025 को कंपनी की कंसोलिडेटेड लोन बुक के प्रतिशत हिस्से में कंपनी के पास 1.60 प्रतिशत ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एस्सेट (एनपीए) और 0.75 प्रतिशत नेट एनपीए हैं। इसके अलावा, 31 दिसंबर, 2025 को कंपनी की 83.61 प्रतिशत कंसोलिडेटेड लोन बुक को पर्याप्त कोलेटरल द्वारा सुरक्षित कर लिया गया था, ताकि जोखिम और कम हो जाए।

वित्तवर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में आईआईएफएल फाईनेंस ने 501.3 करोड़ रुपये का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (पीएटी) दर्ज किया, जो सालाना 514 प्रतिशत अधिक है। वहीं वित्तवर्ष 2026 के नौ महीनों के लिए पीएटी 1,193.5 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना 265 प्रतिशत अधिक है। विभिन्न बैंकों और फाईनेंशियल संस्थानों के साथ कंपनी के मजबूत संबंध हैं, जिससे फंडिंग की रणनीति में मदद मिलती है।

31 दिसंबर, 2025 को कंपनी के पास कंसोलिडेटेड आधार पर 4,761 शाखाओं का नेटवर्क था, जो देश के कोने-कोने में फैला था तथा कंपनी में कुल 36,786 कर्मचारी काम कर रहे थे।

इश्यू के लीड मैनेजर ट्रस्ट इन्वेस्टमेंट एडवाईज़र्स प्राईवेट लिमिटेड, नुवामा वैल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज़ लिमिटेड हैं। निवेशकों को लिक्विडिटी प्रदान करने के लिए ये एनसीडी बीएसई लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया पर सूचीबद्ध किए जाएंगे।

हर एनसीडी की फेस वैल्यू 1,000 रुपये होगी। विभिन्न श्रेणियों में निवेशक कम से कम 10,000 रुपये के एप्लिकेशन साईज़ में आवेदन कर सकेंगे। पब्लिक इश्यू अरली क्लोज़र के विकल्प के साथ मंगलवार, 17 फरवरी, 2026 को खुलेगा और बुधवार 4 मार्च, 2026 को बंद होगा। आवंटन पहले आएं, पहले पाएं के आधार पर किया जाएगा।

Post Views: 11

Post Views: 2
Previous Post

CBSE Board Exam 2026

Next Post

कन्नौज: 26 में जिले को बालश्रम मुक्त कराने निकला रथ, डीएम ने किया रवाना

Related Posts

कन्नौज: 26 में जिले को बालश्रम मुक्त कराने निकला रथ, डीएम ने किया रवाना
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: 26 में जिले को बालश्रम मुक्त कराने निकला रथ, डीएम ने किया रवाना

by News-Desk
February 16, 2026
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा
उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा में पर्यटन पर सियासी संग्राम, विपक्ष के सवालों पर मंत्री जयवीर सिंह का आंकड़ों से पलटवार

by News-Desk
February 16, 2026
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-राज्य के बड़े करदाताओं को बड़ी राहतः अब व्यक्तिगत सुनवाई होगी वर्चुअल माध्यम से

by News-Desk
February 13, 2026
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा
उत्तर प्रदेश

Lucknow Accident :फेयरवेल पार्टी से वापस लौटते समय छात्र ने 5 लोगों को कुचला 6 साल के बच्चे की मौत

by News-Desk
February 13, 2026
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा
उत्तर प्रदेश

कब कटेगी सांसदों और विधायकों की पेंशन?

by News-Desk
February 13, 2026
Next Post
कन्नौज: 26 में जिले को बालश्रम मुक्त कराने निकला रथ, डीएम ने किया रवाना

कन्नौज: 26 में जिले को बालश्रम मुक्त कराने निकला रथ, डीएम ने किया रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

 शिमला: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एसजेवीएन की 100 मेगावाट की नवा सौर विद्युत परियोजना का शिलान्‍यास किया

 शिमला: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एसजेवीएन की 100 मेगावाट की नवा सौर विद्युत परियोजना का शिलान्‍यास किया

May 22, 2025
OMG -अपने बॉयफ्रेंड के साथ बना रही थी संबंध ,जोश जोश में चली गई जान

OMG -अपने बॉयफ्रेंड के साथ बना रही थी संबंध ,जोश जोश में चली गई जान

May 8, 2025
ईस्टर पर उमड़ी भीड़, पोप फ्रांसिस ने सेंट पीटर्स स्क्वायर में दिया आशीर्वाद

ईस्टर पर उमड़ी भीड़, पोप फ्रांसिस ने सेंट पीटर्स स्क्वायर में दिया आशीर्वाद

April 22, 2025
ईरान ने तेल अवीव में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के हेडक्वार्टर पर हवाई हमला किया।

ईरान ने तेल अवीव में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के हेडक्वार्टर पर हवाई हमला किया।

June 17, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1840593
Total Visitors
249
Visitors Today

Recent Posts

  • कन्नौज: 26 में जिले को बालश्रम मुक्त कराने निकला रथ, डीएम ने किया रवाना February 16, 2026
  • देहरादून-आईआईएफएल फाईनेंस ने 9 प्रतिशत सालाना रिटर्न के साथ 2,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किए February 16, 2026
  • CBSE Board Exam 2026 February 16, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In