• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

DEHRADUN-राज्यसभा के उपाध्यक्ष हरिवंश नारायण सिंह ने मानव रचना में सरोकार की पत्रकारिता पर पुस्तक का अनावरण किया

News-Desk by News-Desk
September 14, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़
0
DEHRADUN-राज्यसभा के उपाध्यक्ष हरिवंश नारायण सिंह ने मानव रचना में सरोकार की पत्रकारिता पर पुस्तक का अनावरण किया

राज्यसभा के उपसभापति  हरिवंश नारायण सिंह ने मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज़ में “हरिवंश एक्सपेरिमेंट विद एडवोकेसी जर्नलिज़्म: फ्रॉम एड्स टू एक्शन, वर्ड्स टू चेंज” पुस्तक का विमोचन किया।

खबरें हटके

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

अपने मुख्य वक्तव्य में हरिवंश नारायण सिंह ने सतत विकास लक्ष्यों  की प्राप्ति में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता शिक्षा, लैंगिक समानता, पर्यावरण जागरूकता, स्वास्थ्य अभियानों और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देकर इन लक्ष्यों को साकार करने में सहायक है।

उन्होंने कहा, “पत्रकारिता केवल घटनाओं की रिपोर्टिंग नहीं है, बल्कि यह चेतना निर्माण, वंचितों को आवाज़ देने और असमानताओं को दूर करने का माध्यम है। तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया में मुझे ऐल्विन टॉफलर के शब्द याद आते हैं—21वीं सदी के निरक्षर वे नहीं होंगे जो पढ़-लिख नहीं सकते, बल्कि वे होंगे जो बदलाव के साथ स्वयं को ढाल नहीं सकते। आज के पत्रकारों को केवल कहानीकार नहीं, बल्कि तकनीक के साथ तालमेल बैठाने वाले दक्ष पेशेवर बनना होगा।”

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे चुनौतियों को अपनाएँ, अपने कौशल को निखारें और समाज में परिवर्तन लाने वाले अग्रदूत बनें।

सभा को संबोधित करते हुए मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज़ के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय श्रीवास्तव ने श्री हरिवंश नारायण सिंह जी के पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान की सराहना की और कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच ने एडवोकेसी पत्रकारिता को सामाजिक परिवर्तन का उत्प्रेरक सिद्ध किया है।

डॉ. श्रीवास्तव ने मानव रचना शैक्षणिक संस्थानों की सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की पहल का उल्लेख करते हुए बताया कि—“मानव रचना शैक्षणिक संस्थानों ने बढ़खल झील परियोजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके माध्यम से सूख चुकी झील के जल स्तर को पुनर्जीवित किया गया। इसके अतिरिक्त हमने आसपास के दस गाँवों का संरक्षण लिया है ताकि क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके। इसके साथ ही समुदायों के उत्थान के लिए अनेक परियोजनाएँ और अभियान चलाए गए हैं।”

इस अवसर पर हरिवंश नारायण सिंह ने विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक सत्र में भाग लिया और भारत में एडवोकेसी पत्रकारिता के विकास एवं प्रभाव पर गहन विचार साझा किए। उन्होंने फ्रांस की क्रांति जैसे ऐतिहासिक उदाहरणों का उदाहरण देकर बताया कि किस प्रकार नए विचारों ने समाजों को रूपांतरित किया और जनमानस को प्रभावित किया। इस सत्र का संचालन प्रसिद्ध उपन्यासकार और मीडिया सलाहकार नवीन चौधरी ने किया।

“सरोकार की पत्रकारिता: फ्रॉम एड्स टू एक्शन, वर्ड्स टू चेंज” पुस्तक, वरिष्ठ लेखक ए. एस. रघुनाथ द्वारा लिखी गई है। यह पुस्तक प्रतिष्ठित पत्रकारों, विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया पेशेवरों द्वारा लिखे गए लेखों का संकलन है। इसमें यह संदेश दिया गया है कि जब पत्रकारिता को सरोकार, नैतिकता और तकनीकी अनुकूलनशीलता के साथ जोड़ा जाता है तो यह सामाजिक प्रगति और सतत विकास के लिए सबसे शक्तिशाली साधन बन जाती है।

कार्यक्रम का आयोजन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज़ एंड ह्यूमैनिटीज़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन डीन प्रो. (डॉ.) शिल्पी झा द्वारा आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। उन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों, प्रतिभागियों और योगदानकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और मीडिया व संचार क्षेत्र में अनुसंधान एवं मूल्य-आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करने के मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज़ के संकल्प को दोहराया।

Post Views: 24

Post Views: 18
Previous Post

मेरठ में हार्टफुलनेस मेडिटेशन कार्यक्रम का उद्घाटन  अरुण गोविल के करकमलों द्वारा संपन्न

Next Post

कन्नौज:  कृषि मंत्री ने सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र उमर्दा का किया निरीक्षण

Related Posts

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

by News-Desk
November 16, 2025
BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

by News-Desk
November 16, 2025
जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़

जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल

by News-Desk
November 16, 2025
NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान
ट्रेंडिंग न्यूज़

NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान

by News-Desk
November 16, 2025
अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार
ट्रेंडिंग न्यूज़

अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार

by News-Desk
November 16, 2025
Next Post
कन्नौज:  कृषि मंत्री ने सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र उमर्दा का किया निरीक्षण

कन्नौज:  कृषि मंत्री ने सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र उमर्दा का किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अमेरिका की बड़ी सुरक्षा चूक!

अमेरिका की बड़ी सुरक्षा चूक!

March 25, 2025
सिंगरौली-16वीं अंतर क्षेत्रीय प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ परियोजना एवं इकाई हुए सम्मानित* 

सिंगरौली-16वीं अंतर क्षेत्रीय प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ परियोजना एवं इकाई हुए सम्मानित* 

November 11, 2025
SHIMLA-एसजेवीएन के रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने  2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

SHIMLA-एसजेवीएन के रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने  2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

February 6, 2026
PM Modi on Trump Tariff:

PM Modi on Trump Tariff:

August 7, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1828807
Total Visitors
1621
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 12 feb 2026 February 12, 2026
  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In