पहली धमकी सुबह 9:13 बजे झंडेवालान स्थित बीडी तमिल एजुकेशन स्कूल में मिली। फिलहाल अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
पुलिस ने छात्रों, कर्मचारियों और अभिभावकों से सुरक्षा प्रक्रियाओं के दौरान शांत रहने का आग्रह किया है।
Delhi Bomb Threat: राजधानी दिल्ली के झंडेवालान स्थित बीडी तमिल एजुकेशन स्कूल को शुक्रवार सुबह करीब 9.13 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस ने तुरंत ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक चौबंद कर गहनता से जाँच शुरू कर दी। पहली धमकी सुबह 9:13 बजे झंडेवालान स्थित बीडी तमिल एजुकेशन स्कूल में मिली। फिलहाल अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
पुलिस ने छात्रों, कर्मचारियों और अभिभावकों से सुरक्षा प्रक्रियाओं के दौरान शांत रहने का आग्रह किया है।
बच्चों की सुरक्षा जरूरी
बम की धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए तुरंत स्कूलों को खाली करवा दिया है और अभिभावकों को सूचना दे दी है। कई स्कूलों में बच्चों को बसों और वाहनों से सुरक्षित घर भेजा जा रहा है। हालांकि, इस दौरान अभिभावकों के मन में चिंता दिखी, लेकिन पुलिस और स्कूल प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है।
सोमवार को भी मिली थी धमकी
इससे पहले सोमवार को भी राजधानी के नौ स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। पुलिस के मुताबिक ये ईमेल सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच भेजे गए थे। अलर्ट मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्तों को संबंधित स्कूलों में भेजा गया था।
Post Views: 7










