• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Saturday, February 14, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

DELHI-फ्लिपकार्ट एसबीआई को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च

News-Desk by News-Desk
August 28, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़
0
DELHI-फ्लिपकार्ट एसबीआई को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च

खबरें हटके

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

 : भारत में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली सबसे बड़ी कंपनी, एसबीआई कार्ड ने भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस, फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर ‘फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड’ के लॉन्च की घोषणा की। ये इस तरह का पहला और अनोखा को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है, जिसे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष,  चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी और एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर,  अश्विनी कुमार तिवारी की मौजूदगी में लॉन्च किया गया। फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड को बड़ी ही सावधानी से कैशबैक के फ़ायदों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है, ताकि ग्राहकों को उनकी ज़्यादातर ख़रीदारी पर एक बेहतरीन अनुभव मिल सके। इस लॉन्च से जाहिर होता है कि, एसबीआई कार्ड और फ्लिपकार्ट ग्राहकों को ज़्यादा फ़ायदा, सुविधा और क्रेडिट की सुविधा देकर उनके ख़रीदारी के सफर को और बेहतर बनाने की कोशिश में लगातार जुटे हैं। ग्राहक फ्लिपकार्ट ऐप और एसबीआई कार्ड स्प्रिंट के ज़रिए, या फिर एसबीआई कार्ड की वेबसाइट SBICard.com पर जाकर डिजिटल तरीके से इस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड के ज़रिए मिंत्रा पर ख़रीदारी करने वाले ग्राहक 7.5% कैशबैक, जबकि फ्लिपकार्ट, शॉप्सी और क्लियरट्रिप पर ख़रीदारी करने वाले ग्राहक 5% कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। ग्राहक इस आकर्षक प्रस्ताव का फ़ायदा उठाकर फ्लिपकार्ट पर कई तरह के प्रोडक्ट्स एवं सेवाओं की ख़रीदारी कर सकते हैं, जिसमें मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रोसरी, फैशन, फ़र्नीचर, अप्लायंसेस, होम फ़र्निशिंग, और ट्रैवल बुकिंग के अलावा बहुत कुछ शामिल हैं। इतना ही नहीं, ग्राहकों को ज़ोमैटो, उबर, नेटमेड्स और पीवीआर जैसे चुनिंदा ब्रांड पर खर्च करने पर 4% का कैशबैक मिलेगा, जबकि कैशबैक के योग्य अन्य सभी खर्चों पर 1% का अनलिमिटेड कैशबैक दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड में कैशबैक की ऑटो-क्रेडिट सुविधा उपलब्ध है, जिसके तहत स्टेटमेंट जनरेट होने के सिर्फ़ दो दिनों के अंदर ही कैशबैक की रकम आपके एसबीआई कार्ड अकाउंट में अपने आप जमा हो जाती है, और ग्राहकों के लिए ये प्रक्रिया बहुत आसान बन जाती है।

इस मौके पर एसबीआई कार्ड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, सलिला पांडे, ने कहा, “एसबीआई कार्ड में, हम लगातार यही कोशिश करते हैं कि अपने ग्राहकों को उनकी बदलती ज़रूरतों और उम्मीदों के अनुरूप सबसे बेहतर प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराएँ। फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर लॉन्च किया गया फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड भी इसी दिशा में एक और कदम है। भारत में ई-कॉमर्स का तेजी से विकास हो रहा है, जिसे देखते हुए ग्राहक अब हर ख़रीदारी में आसान और फ़ायदेमंद अनुभव की तलाश में रहते हैं। फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड को काफी सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया है, ताकि ग्राहक बिना किसी परेशानी के भुगतान कर सकें और साथ ही उन्हें इसका फायदा भी मिले।”

फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, कल्याण कृष्णमूर्ति, ने कहा, “फ्लिपकार्ट में हम जो कुछ भी करते हैं, उसमें हम हमेशा ग्राहकों को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता देते हैं। हमने हमेशा इस बात पर ध्यान दिया है कि, हम बड़े पैमाने पर इस इकोसिस्टम को सभी के लिए फायदेमंद बना सकें। बीते कुछ सालों में, हमने कई ऐसे नए फाइनेंशियल ऑफर पेश किए हैं, जो सच में काफी इनोवेटिव हैं। एसबीआई कार्ड के सहयोग से इस को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड की पेशकश करना, इसी दिशा में उठाया गया एक और महत्वपूर्ण कदम है। इससे जाहिर होता है कि, हम औपचारिक ऋण को भारत में जन-जन के लिए सुलभ बनाने और उसकी पैठ बढ़ाने के इरादे पर अटल हैं। हम ऐसे समाधान लेकर आए हैं जो ज़्यादा-से-ज़्यादा फ़ायदा देते हैं और इसके जरिए हम भारत के लाखों परिवारों को सक्षम बनाना चाहते हैं, ताकि वे बुलंद हौसले के साथ अपने अरमानों को पूरा कर सकें।”

फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड लेने और हर साल उसे रिन्यू कराने का शुल्क ₹500 है, जिस पर लागू टैक्स अलग से  लिया जाएगा। आवेदन सफल रहने पर, कार्डधारकों को वेलकम बेनिफिट्स के तौर पर ₹1,250 तक के लाभ मिल सकते हैं। इसके अलावा, अगर कार्डधारक कार्ड की सदस्यता वाले साल के दौरान ₹3,50,000 के सालाना खर्च के पड़ाव तक पहुँचते हैं, तो उन्हें ₹500 के रिन्यूअल शुल्क में छूट का भी फायदा मिलेगा। इस क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से आप हर स्टेटमेंट साइकिल के दौरान फ्यूल सरचार्ज पर 1% की छूट पा सकते हैं। ये कॉन्टैक्टलेस कार्ड है जो मास्टरकार्ड के साथ-साथ वीज़ा पेमेंट प्लेटफ़ॉर्म पर भी उपलब्ध है।

इस लॉन्च के उपलक्ष्य में, फ्लिपकार्ट और एसबीआई कार्ड ने एक सीमित अवधि के लिए लॉन्च ऑफर* की पेशकश की है, जिसके तहत फ्लिपकार्ट ऐप पर कार्ड हेतु आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले ग्राहकों को हर दिन 10 सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टवॉच और 100 एम्ब्रेन वायरलेस पावर बैंक जीतने का मौका मिलेगा।

Post Views: 16
Previous Post

28/08/25

Next Post

LUCKNOW-कांग्रेस-आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री पर अभद्र भाषा का प्रयोग निंदनीय : योगी आदित्यनाथ*

Related Posts

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

by News-Desk
November 16, 2025
BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

by News-Desk
November 16, 2025
जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़

जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल

by News-Desk
November 16, 2025
NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान
ट्रेंडिंग न्यूज़

NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान

by News-Desk
November 16, 2025
अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार
ट्रेंडिंग न्यूज़

अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार

by News-Desk
November 16, 2025
Next Post
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा

LUCKNOW-कांग्रेस-आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री पर अभद्र भाषा का प्रयोग निंदनीय : योगी आदित्यनाथ*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भारत का बड़ा व्यापारिक ऑफर! ट्रंप ने किया दावा—अमेरिकी माल पर शून्य टैरिफ को तैयार है इंडिया

भारत का बड़ा व्यापारिक ऑफर! ट्रंप ने किया दावा—अमेरिकी माल पर शून्य टैरिफ को तैयार है इंडिया

May 17, 2025
सिंध में हिंदू मंत्री पर हमला, टमाटर-आलू फेंक प्रदर्शनकारियों ने जताया गुस्सा

सिंध में हिंदू मंत्री पर हमला, टमाटर-आलू फेंक प्रदर्शनकारियों ने जताया गुस्सा

April 21, 2025
क्या ट्रंप पहनेंगे पोप की टोपी? AI इमेज ने उड़ाए सियासी गलियारों में चर्चित सवाल

क्या ट्रंप पहनेंगे पोप की टोपी? AI इमेज ने उड़ाए सियासी गलियारों में चर्चित सवाल

May 5, 2025
पहलगाम हमले पर अमेरिका की सख्त प्रतिक्रिया: पाकिस्तान सहयोग करे, भारत संयम बरते – जेडी वेंस

पहलगाम हमले पर अमेरिका की सख्त प्रतिक्रिया: पाकिस्तान सहयोग करे, भारत संयम बरते – जेडी वेंस

May 2, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1834390
Total Visitors
1207
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 14 feb 2026 February 14, 2026
  • LUCKNOW-राज्य के बड़े करदाताओं को बड़ी राहतः अब व्यक्तिगत सुनवाई होगी वर्चुअल माध्यम से February 13, 2026
  • यूपी के बाराबंकी में मुख्तार गैंग के शूटर की गाड़ी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ,हुई मौत February 13, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In