• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW-हिंसक प्रदर्शन के बीच नेपाल की जेल से चार भारतीय बंदी भागे!

News-Desk by News-Desk
September 10, 2025
in विदेश
0
LUCKNOW-हिंसक प्रदर्शन के बीच नेपाल की जेल से चार भारतीय बंदी भागे!

खबरें हटके

मास्को:GRU के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा

वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के दौरान कंचनपुर जिले की महेंद्रनगर जेल में बवाल हो गया। इसी प्रदर्शन की आड़ में जेल में बंद 450 से अधिक कैदी भाग गये। इनमें यूपी के पीलीभीत जनपद के माधोटांडा और हजारा क्षेत्र के चार भारतीय बंदी भी शामिल थे।जिनमें से दो कैदी बुधवार को एसएसबी और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए, जबकि दो अन्य कागजी प्रक्रिया के कारण घर नहीं पहुंच सके हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद नेपाल के प्रदर्शनकारियों ने महेंद्रनगर जेल में धावा बोल दिया। जेल के दरवाजे और दीवारें तोड़ दी। उसमें बंद कैदी और बंदियों को भगा दिया। इसमें पीलीभीत के भी चार बंदी शामिल थे। वहां से भागकर चारों भारतीय करीब आठ किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर उत्तराखंड के बनबसा सीमा तक पहुंचे। यहां एसएसबी ने उन्हें रोक लिया और स्थानीय पुलिस को सौंपने का प्रयास किया। लेकिन बनबसा पुलिस ने किसी प्रकार की विधिक प्रक्रिया अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला डीएम पीलीभीत के संज्ञान में लाया गया।

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के आदेश पर माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम ढकिया ताल्लुके महाराजपुर निवासी चितरंजन सरकार (64) और रंजन विश्वास (34) को एसएसबी की मदद से उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों को पिछले वर्ष नवंबर में नेपाल सीमा के पास जमीन जोतने के मामले में नेपाली पुलिस ने पकड़ा था और तब से वे महेंद्रनगर जेल में बंद थे।

हजारा थाना क्षेत्र के बमनपुर भागीरथ निवासी सोनी सिंह और गुड्डू की रिहाई की प्रक्रिया अभी अधूरी है। दोनों को एसएसबी ने पकड़ रखा है। सोनी को नेपाल पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ करीब 15 माह पहले पकड़ा था। वहीं गुड्डू को भी एक साल पूर्व ब्राउन शुगर के साथ इंडो नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया था। परिजनों के अनुसार एसएसबी द्वारा कुछ कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि नेपाल जेल से आए जनपद के लोगों को एसएसबी के जरिए उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। दो अन्य प्रक्रिया में शामिल हैं। भविष्य में जो भी आदेश प्राप्त होंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।” बता दें कि नेपाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान नौबस्ता सुधार गृह में सुरक्षाबलों से झड़प में 5 नाबालिग कैदियों की मौत हो गई है। देशभर की जेलों से 13 हजार से ज्यादा कैदी फरार हो गये हैं। कैदियों ने आग लगाकर हंगामा किया और मुख्य द्वार तोड़ा। स्थानीय प्रशासन और नेपाली सेना की तलाश जारी है। हालांकि कई कैदी अब खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे जनता में भय व्याप्त है। माना जा रहा है कि फरार अधिकांश भारतीय बंदी अपने देश भाग गये।

Post Views: 28
Previous Post

LUCKNOW-6 लोगों ने मिल कर महिला को आग के हवाले किया, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत!

Next Post

कन्नौज: सांसद अखिलेश यादव ने भेजी राहत सामग्री, ट्रैक्टर पर लादकर बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचे सपाई

Related Posts

मास्को:GRU के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा
विदेश

मास्को:GRU के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा

by News-Desk
February 8, 2026
वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी
विदेश

वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी

by News-Desk
January 30, 2026
नई दिल्ली-आतंकवाद को लेकर भारत के विदेश मंत्री ने इस देश से मांगी मदद
विदेश

नई दिल्ली-आतंकवाद को लेकर भारत के विदेश मंत्री ने इस देश से मांगी मदद

by News-Desk
January 19, 2026
हाशिये पर जाती पढ़ाई और फाइलों में उलझता शिक्षक तंत्र
विदेश

ईरान, ट्रंप और प्रतिरोध की राजनीति

by News-Desk
January 15, 2026
वाशिंगटन-अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS अब्राहम लिंकन’ तैनात कर दिया
विदेश

वाशिंगटन-अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS अब्राहम लिंकन’ तैनात कर दिया

by News-Desk
January 8, 2026
Next Post
कन्नौज: सांसद अखिलेश यादव ने भेजी राहत सामग्री, ट्रैक्टर पर लादकर बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचे सपाई

कन्नौज: सांसद अखिलेश यादव ने भेजी राहत सामग्री, ट्रैक्टर पर लादकर बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचे सपाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भारत-रूस संबंधों में नई ऊर्जा, बहुआयामी सहयोग की उम्मीद: रूसी विदेश मंत्रालय

भारत-रूस संबंधों में नई ऊर्जा, बहुआयामी सहयोग की उम्मीद: रूसी विदेश मंत्रालय

April 15, 2025
कुवैत में नमाज़ पर नई पाबंदी: सरकार ने दी इमामों को सख्त हिदायत

कुवैत में नमाज़ पर नई पाबंदी: सरकार ने दी इमामों को सख्त हिदायत

April 7, 2025
जब भी आए विदेशी मेहमान, कश्मीर लहूलुहान – पहलगाम हमला और भारत में अमेरिका की कूटनीति”

जब भी आए विदेशी मेहमान, कश्मीर लहूलुहान – पहलगाम हमला और भारत में अमेरिका की कूटनीति”

April 24, 2025
राफेल को जाम कर दिया!”—पाकिस्तानी मंत्री की बौखलाहट पर उठे सवाल, दावा या डर का इजहार?

राफेल को जाम कर दिया!”—पाकिस्तानी मंत्री की बौखलाहट पर उठे सवाल, दावा या डर का इजहार?

May 6, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1825555
Total Visitors
867
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In