• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

शहरी योजना निर्माण में सुधार हमारे शहरों को निवेश के लिए आकर्षक केन्द्र बना रहे हैं- हरदीप एस पुरी

LJ-Admin by LJ-Admin
February 18, 2025
in अन्य
0
शहरी योजना निर्माण में सुधार हमारे शहरों को निवेश के लिए आकर्षक केन्द्र बना रहे हैं- हरदीप एस पुरी

प्रदर्शनी में राज्यों, केंद्र-शासित प्रदेशों और शहरी योजना निर्माण के हितधारकों की परियोजनाएं प्रदर्शित

पूजा श्रीवास्तव

हरदीप एस पुरी ने कहा कि शहरी योजना निर्माण सुधारों को लागू करने से हमारे शहर निवेश के लिए आकर्षक केंद्र बन रहे हैं। सुधारों को लागू करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये के आवंटन किया है। यें बातें राष्ट्रीय शहरी निर्माण कॉन्क्लेव का उद्घाटन करते हुए केंद्र सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप एस पुरी ने विज्ञान भवन नई दिल्ली में कही।

खबरें हटके

Lucknow junction pdf 7sep 2025

उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों- 1. भवन निर्माण उपनियमों का आधुनिकीकरण 2. परिवर्तन-उन्मुख विकास 3. हस्तांतरणीय विकास अधिकारों को अपनाना
4. प्रकृति-आधारित समाधानों के माध्यम से नीली और हरित अवसंरचना का एकीकरण 5. यथास्थान पुनर्वास के माध्यम से किफायती आवास; और 6. क्षमता निर्माण और भर्ती में वृद्धि से संबंधित सुधारों को प्रोत्साहित किया है और प्राथमिकता दी है। भारत का तीव्र शहरीकरण एक आर्थिक अवसर प्रस्तुत करता है।

उन्होंने सेवाओं तक समग्र पहुंच सुनिश्चित करने, प्रचालन क्षमता बढ़ाने, क्षेत्र-आधारित योजना निर्माण, डिजिटल प्रौद्योगिकी का समावेश, व्यवसाय करने में सुगमता और परिणाम-आधारित निष्पादन संरचनाओं के लिए एक समग्र नीति इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया।

उद्घाटन समारोह के दौरान, राज्य मंत्री कौशल किशोर ने ज्ञान और अनुभव साझा करने के जरिए इस मंच के माध्यम से विभिन्न महत्वपूर्ण मापदंडों पर सुधारों को लागू करने के लिए विभिन्न शहरों की तैयारी को लेकर विश्वास व्यक्त किया।
इसके अतिरिक्त, मनोज जोशी ने प्रभावी टाउनशिप योजना के लिए टीओडी/टीडीआर आधारित संकल्पनाओं, परिवहन और सड़क नेटवर्क और अन्य महत्वपूर्ण संरचनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कॉन्क्लेव के दौरान एक प्रदर्शनी आयोजित की गई जिसमें राज्यों, केंद्र-शासित प्रदेशों और शहरी योजना निर्माण शैक्षणिक संस्थानों ने विभिन्न शहरों में उनके द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं को प्रदर्शित किया। चेन्नई में परिवर्तन उन्मुखी विकास लागू करने, इंदौर और चेन्नई में स्थानीय क्षेत्र योजना का कार्यान्वयन, सूरत और पुणे में टाउन प्लानिंग योजना का कार्यान्वयन, जीरो वैली में पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ मास्टर प्लान दृष्टिकोण जैसी कुछ अच्छी कार्य योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। राज्यों की शहरी योजना निर्माण के अतिरिक्त, शैक्षणिक संस्थानों ने भी कुछ परियोजनाओं का प्रदर्शन किया, जिनमें सीईपीटी विश्वविद्यालय द्वारा जयपुर और गुवाहाटी के लिए स्थानीय क्षेत्र योजना और टाउन प्लानिंग योजना का निर्माण, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और पुणे द्वारा महाबलेश्वर के लिए इको सेंसिटिव जोन योजना का निर्माण, आईआईटी खड़गपुर द्वारा शहरी पुनर्विकास और विरासत संरक्षण व विजयवाड़ा के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर द्वारा लचीले और समावेशी समुदायों का निर्माण करना शामिल है।

इस दो दिवसीय कार्यशाला के विचार-विमर्श भारत के शहरी योजना निर्माण के भविष्य को आकार देंगे तथा समावेशी और टिकाऊ शहरी विकास को सुगम बनाने के लिए विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और दूरदर्शी लोगों को एक मंच प्रदान करेंगे। यह राज्य सरकारों और केंद्र-शासित प्रदेशों को शहरी योजना निर्माण में अनुभवों को साझा करने और आदान-प्रदान करने में सक्षम बनाएगा और इसके परिणामस्वरूप वे शहर में रहने वाले लोगों की बेहतरी के लिए शहरी योजना निर्माण सुधारों को लागू करने के लिए एक रूपरेखा तैयार कर सकते हैं।
दो दिवसीय सम्मेलन में कुल 24 प्रस्तुतियां होंगी जिनमें प्रमुख वक्ताओं के रूप में राज्य टीसीपी विभागों और शहरी विकास प्राधिकरणों के मुख्य नगर योजनाकार शामिल होंगे। शहरी योजना निर्माण क्षेत्र में अग्रणी शिक्षाविद 4 तकनीकी सत्रों का संचालन करेंगे, जिसमें प्रमुख वक्ता सम्मिलित होंगे, जो परिवर्तन उन्मुखी विकास, हस्तांतरणीय विकास अधिकार, स्थानीय क्षेत्र योजनाएं और नगर योजना निर्माण स्कीम, किफायती आवास, पर्यावरण की दृष्टि से सतत विकास (स्पंज शहर) एनसीआर योजना, 2041 और दिल्ली का मास्टर प्लान-2041 जैसे विषयों की विस्तृत श्रृंखला पर संबोधित करेंगे।

इस सम्मेलन में लगभग 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें राज्य शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव, मुख्य नगर योजनाकार राज्य टीसीपी विभाग, शहरी विकास प्राधिकरण और शहरी स्थानीय निकाय तथा प्रमुख अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख शामिल थे। शहरी योजना निर्माण में काम करने वाले अन्य हितधारकों में जीआईजेड और जेआईसीए आदि शामिल थे।

 

 

Post Views: 65
Previous Post

सफलता की कहानी –

Next Post

सफलता की गाथा

Related Posts

अन्य

by News-Desk
October 18, 2025
अन्य

Lucknow junction pdf 7sep 2025

by News-Desk
September 7, 2025
अन्य

26/08/25

by News-Desk
August 28, 2025
NEW DELHI :पेगासस विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये बड़ा फैसला
अन्य

NEW DELHI :पेगासस विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये बड़ा फैसला

by News-Desk
April 29, 2025
अन्य

इसी साल से शुरू होगा मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का पहला सत्र : मुख्यमंत्री*

by News-Desk
March 9, 2025
Next Post
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

Pahalgam Terror Attack :ऑपरेशन बदला? पाकिस्तान में दहशत- हाहाकार 

Pahalgam Terror Attack :ऑपरेशन बदला? पाकिस्तान में दहशत- हाहाकार 

May 1, 2025
गाज़ा पर फिर कहर: इजराइली हमलों में 15 की मौत, मासूमों का बहा खून

गाज़ा पर फिर कहर: इजराइली हमलों में 15 की मौत, मासूमों का बहा खून

May 13, 2025
“भारत के गुस्से से कांपा पाकिस्तान! शहबाज शरीफ अस्पताल में भर्ती, सेना में मचा हड़कंप”

“भारत के गुस्से से कांपा पाकिस्तान! शहबाज शरीफ अस्पताल में भर्ती, सेना में मचा हड़कंप”

April 30, 2025
हमें सेवानिवृत्त सहकर्मियों का सदैव सम्मान करना चाहिए- , मुख्य महाप्रबन्धक

हमें सेवानिवृत्त सहकर्मियों का सदैव सम्मान करना चाहिए- , मुख्य महाप्रबन्धक

March 8, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1825230
Total Visitors
542
Visitors Today

Recent Posts

  • पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की February 10, 2026
  • LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा February 9, 2026
  • जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री February 9, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In