• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

बुलंदशहर में 6 साल की बच्ची से दरिंदो ने किया गैंगरेप, पुलिस ने दो युवकों का किया एनकाउंटर

News-Desk by News-Desk
January 3, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
बुलंदशहर में 6 साल की बच्ची से दरिंदो ने किया गैंगरेप, पुलिस ने दो युवकों का किया एनकाउंटर

पहचान छिपाने के डर से उसे तीन मंजिला इमारत की छत से नीचे फेंककर हत्या कर दी गई।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गठित की टीमें

खबरें हटके

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

बुलंदशहर(BNE) यूपी के बुलंदशहर से एक दिल को झकजोर देने वाली खबर मिल रही है। नव वर्ष के दूसरे दिन 2 जनवरी को सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में शाम को 6 साल की मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर पहचान छिपाने के डर से उसे तीन मंजिला इमारत की छत से नीचे फेंककर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के मात्र साढ़े 6 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची का परिवार मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है। पिता फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं और 10 महीने पहले सिकंदराबाद आए थे। दो महीने पहले वे एक तीन मंजिला इमारत में किराए पर शिफ्ट हुए थे। बच्ची मां-पिता और 3 साल के छोटे भाई के साथ रहती थी। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वह घर के बाहर अकेले खेल रही थी।

उसी इमारत में आमने-सामने के कमरों में किराए पर रहने वाले दो युवक राजू (पुत्र राधेश्याम, निवासी भगवानपुर, बलरामपुर) और वीरू कश्यप (पुत्र रमेश कश्यप, निवासी गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी) ने बच्ची को बहला-फुसलाकर या उठाकर अपने कमरे में ले गए।
दोनों ने बारी-बारी से बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर तकिए से मुंह दबाया और गला इतनी जोर से दबाया कि गले की हड्डी टूट गई। दुष्कर्म के दौरान बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आईं, जिससे बिस्तर खून से सन गया। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने शव को छत से नीचे खेत में फेंक दिया।
ऐसे खुला मामला
शव फेंकते समय बच्ची के पिता के एक दोस्त (जो पास में ही रहते हैं) ने आरोपियों को देख लिया। उन्होंने तुरंत बच्ची के पिता को फोन किया और पुलिस को सूचना दी। आरोपियों की पहचान भी बताई। परिजन बच्ची को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। गले की हड्डी टूटने के साथ शरीर पर मल्टीपल फ्रैक्चर, खरोंचें और प्राइवेट पार्ट बुरी तरह क्षत-विक्षत पाए गए।
गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गठित की टीमें
SSP बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर तीन पुलिस टीमें गठित की गईं। सूचना मिली कि आरोपी कांवरा रोड की एक कॉलोनी में छिपे हैं। देर रात करीब 1:30 बजे पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। घायल अवस्था में उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए। शुरुआती पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल कर लिया। मामला BNS की धारा 70(2), 103(1) और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया।

नौकरी की तलाश में बुलंदशहर आया था परिवार
बच्ची के पिता ने कहा, ‘नौकरी की तलाश में इस शहर आया था, पता नहीं था कि मेरी लाडली बेटी के साथ ऐसा होगा। दोनों हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। अब सिर्फ 3 साल का बेटा बचा है, उसी के सहारे जिंदगी गुजारनी है।’ SSP दिनेश कुमार सिंह ने कहा, ‘पोस्टमॉर्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट से आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।’

Post Views: 8

Post Views: 10
Previous Post

सावित्रीबाई फुले: शिक्षा, समानता और सामाजिक क्रांति की अग्रदूत

Next Post

निर्विरोध चुनाव,नोटा और भारतीय संविधान: जन-सहमति बनाम वैधानिक प्रक्रिया का एक समग्र संवैधानिक विश्लेषण

Related Posts

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री

by News-Desk
February 8, 2026
LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*

by News-Desk
February 8, 2026
Next Post
निर्विरोध चुनाव,नोटा और भारतीय संविधान: जन-सहमति बनाम वैधानिक प्रक्रिया का एक समग्र संवैधानिक विश्लेषण

निर्विरोध चुनाव,नोटा और भारतीय संविधान: जन-सहमति बनाम वैधानिक प्रक्रिया का एक समग्र संवैधानिक विश्लेषण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

यूक्रेन 30 दिन के युद्ध विराम पर सहमत, ट्रंप-पुतिन की वार्ता जल्द संभव!

यूक्रेन 30 दिन के युद्ध विराम पर सहमत, ट्रंप-पुतिन की वार्ता जल्द संभव!

March 13, 2025
एसजेवीएन ने छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एमओयू समारोह आयोजित किया

एसजेवीएन ने छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एमओयू समारोह आयोजित किया

March 10, 2025
भगवान बुद्ध के ‘दुर्लभ दांत’ की तस्वीर वायरल, श्रीलंका में हड़कंप!

भगवान बुद्ध के ‘दुर्लभ दांत’ की तस्वीर वायरल, श्रीलंका में हड़कंप!

April 22, 2025
PM मोदी से मुलाकात के बाद बांग्लादेश ने फिर फैलाया झूठ? यूनुस के बयान से मचा बवाल

PM मोदी से मुलाकात के बाद बांग्लादेश ने फिर फैलाया झूठ? यूनुस के बयान से मचा बवाल

April 7, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1826650
Total Visitors
1962
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In