• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, February 22, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

नई दिल्ली:मन की बात में PM मोदी ने छात्रों को दिया ये सफलता का मंत्र

News-Desk by News-Desk
February 22, 2026
in देश
0
नई दिल्ली:मन की बात में PM मोदी ने छात्रों को दिया ये सफलता का मंत्र




अपने माता-पिता और शिक्षकों से बात करते रहिए। वे आपके नंबरों से नहीं, आपके प्रयास से आपकी पहचान करते हैं, वे आपकी मेहनत से खुश रहते हैं

खबरें हटके

मेरठ:पीएम मोदी नए और आधुनिक भारत के निर्माता: योगी आदित्यनाथ*

रफ्तार की कीमत: सड़क पर बुझता युवाओं का भविष्य

नई दिल्ली (BNE ):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को “मन की बात “कार्यक्रम में छात्रों से कहा कि आपका मूल्यांकन सिर्फ मार्कशीट से तय नहीं होता, परीक्षा में परेशान नहीं होना चाहिए।

‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि आपने इस महीने की शुरुआत में ‘परीक्षा पे चर्चा’ देखी होगी और उससे कुछ सीखा होगा। आप परीक्षा योद्धा हैं। मुझे यकीन है कि आप सभी पूरे मन से अपनी परीक्षा की तैयारी कर रहे होंगे।”

पीएम मोदी ने कहा, “हां, ऐसे समय में मन में थोड़ी शंका आना भी स्वाभाविक है। कभी लगता है, सब याद रहेगा या नहीं रहेगा। कभी लगता है, समय कम तो नहीं पड़ जाएगा ना! ये भाव हर पीढ़ी के बच्चों ने महसूस किए हैं, आप अकेले नहीं हैं। याद रखिए, आपका मूल्य आपकी मार्कशीट से तय नहीं होता। इसलिए खुद पर भरोसा रखिए। जो पढ़ा है, उसे पूरे मन से लिखिए। और जो नहीं आया, उस एक सवाल को अपने मन पर हावी मत होने दीजिए।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि अपने माता-पिता और शिक्षकों से बात करते रहिए। वे आपके नंबरों से नहीं, आपके प्रयास से आपकी पहचान करते हैं, वे आपकी मेहनत से खुश रहते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि आप परीक्षा में भी सफल होंगे और अपने जीवन में भी सफलता की नई ऊंचाई प्राप्त करेंगे। इसलिए बिना परेशान हुए परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे हर महीने ‘मन की बात’ के लिए आपके ढ़ेरों सुझाव मिलते हैं। आपके भेजे गए संदेशों से हमें देश के कोने-कोने में छिपी अद्भुत प्रतिभाओं के बारे में पता चलता है। निजी स्वार्थ से उठकर समाज के लिए कुछ करने की अनेक प्रेरणादायी गाथाएं आपके माध्यम से देशभर के लोगों तक पहुंची हैं। आप ऐसे ही अपने प्रयास जारी रखें। मुझे आपके संदेशों का इंतजार रहेगा। मैं एक बार फिर आपको और आपके परिवार को आने वाले त्योहारों की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं।

बता दें कि यह कार्यक्रम का 131वां एपिसोड है और वर्ष 2026 का दूसरा प्रसारण है। हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम देशवासियों के लिए विशेष महत्व रखता है। मन की बात’ केवल एक संबोधन नहीं, बल्कि जन-जन से जुड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है।

Post Views: 18

Post Views: 2
Previous Post

LUCKNOW-आजीविका मिशन बना गेम चेंजर, एक करोड़ महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर*

Next Post

लखनऊ:मुख्यमंत्री का सिंगापुर दौराः निवेश और कौशल विकास को मिलेगी नई गति*

Related Posts

मेरठ:पीएम मोदी नए और आधुनिक भारत के निर्माता: योगी आदित्यनाथ*
देश

मेरठ:पीएम मोदी नए और आधुनिक भारत के निर्माता: योगी आदित्यनाथ*

by News-Desk
February 22, 2026
सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

रफ्तार की कीमत: सड़क पर बुझता युवाओं का भविष्य

by News-Desk
February 22, 2026
मेरठ:अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली से मेरठ
देश

मेरठ:अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली से मेरठ

by News-Desk
February 22, 2026
LUCKNOW-सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम ब्रजेश और केशव मौर्य को दिया ये खुला ऑफर
देश

LUCKNOW-सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम ब्रजेश और केशव मौर्य को दिया ये खुला ऑफर

by News-Desk
February 22, 2026
योग्यता का पतन और ‘विश्वगुरु’ का विरोधाभास  
देश

₹6.78 की थाली: क्या देश का भविष्य इतना सस्ता है?

by News-Desk
February 22, 2026
Next Post
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा

लखनऊ:मुख्यमंत्री का सिंगापुर दौराः निवेश और कौशल विकास को मिलेगी नई गति*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शिमला:एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया

शिमला:एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया

February 19, 2026
SJVN:एसजेवीएन ने वर्ष 2025-26 के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन हासिल किया

SJVN:एसजेवीएन ने वर्ष 2025-26 के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन हासिल किया

March 9, 2025
सिंध में हिंदू मंत्री पर हमला, टमाटर-आलू फेंक प्रदर्शनकारियों ने जताया गुस्सा

सिंध में हिंदू मंत्री पर हमला, टमाटर-आलू फेंक प्रदर्शनकारियों ने जताया गुस्सा

April 21, 2025
214 मौतों के बाद बौखलाया पाकिस्तान, भारत पर लगाया आरोप तो मिला मुंहतोड़ जवाब!

214 मौतों के बाद बौखलाया पाकिस्तान, भारत पर लगाया आरोप तो मिला मुंहतोड़ जवाब!

March 16, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1852384
Total Visitors
1553
Visitors Today

Recent Posts

  • मेरठ:पीएम मोदी नए और आधुनिक भारत के निर्माता: योगी आदित्यनाथ* February 22, 2026
  • रफ्तार की कीमत: सड़क पर बुझता युवाओं का भविष्य February 22, 2026
  • लखनऊ:मुख्यमंत्री का सिंगापुर दौराः निवेश और कौशल विकास को मिलेगी नई गति* February 22, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In