• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

दिलचस्प जीवन चक्र है साहसी-संघर्षशील जीव केकड़ा का -विजय गर्ग 

News-Desk by News-Desk
April 13, 2025
in देश
0
दिलचस्प जीवन चक्र है साहसी-संघर्षशील जीव केकड़ा का -विजय गर्ग 

खबरें हटके

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

दिलचस्प जीवन चक्र है साहसी-संघर्षशील जीव केकड़ा का -विजय गर्ग 

 

तटीय केकड़ा सागर तटों पर रहने वाला एक साहसी एवं लडाकू केकड़ा है। यह खतरा निकट होने पर अपने पंजे ऊपर कर लेता है। यह उसकी आत्मरक्षा की मुद्रा होती है, किंतु इसे देखने पर ऐसा लगता है मानो यह लड़ाई के लिए तैयार हो। तटीय केकड़ों की अनेक जातियां हैं, जिनमें यूरोप का तटीय केकड़ा प्रमुख है। यह यूरोप के पश्चिमी भागों के सागर तटों पर बहुतायत से मिलता है। यूरोप का तटीय केकड़ा अटलांटिक महासागर में उत्तर अमेरिका के सागर तटों पर भी केपकाड से न्यूजर्सी तक देखा जा सकता है। यहां इसे हरा केकड़ा कहते हैं। यूरोप तथा उत्तर अमेरिका में पाए जाने वाले तटीय केकड़ों में हरा रंग मुख्य रूप से नर का होता है। वयस्क मादाओं का रंग प्रायः नारंगी होता है। इनके बच्चों के रंगों और डिजाइनों में काफी विविधता होती है। कुछ काले होते हैं, तो कुछ हरे, कुछ सफेद-लाल होते हैं, तो कुछ लाल-काले होते हैं। ये बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं, इनके रंगों की विविधता कम होती जाती है, और वयस्क होते-होते यह विविधता पूरी तरह समाप्त हो जाती है। तटीय केकड़ों की कुछ जातियां दक्षिण अमेरिका में ब्राजील के सागर तटों पर, उत्तरी अफ्रीका के सागर तटों पर, तथा श्रीलंका, भारत, ऑस्ट्रेलिया आदि के सागर तटों पर भी पाई जाती हैं।

तटीय केकड़ा दलदली या चट्टानी जगह पर रहना पसंद करता है। यह ताजे पानी में ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह सकता। दिन के समय यह चट्टानों की दरारों में छिपा रहता है और रात में सक्रिय होता है। ज्वार के समय यह सागर तट पर आ जाता है, और ज्वार के लौट जाने पर भी वहीं बना रहता है। सर्दियों में ज्वार के साथ वापस लौट जाता है। यह जमीन और पानी दोनों में आसानी से रह सकता है, लेकिन यह अच्छा तैराक नहीं है। इसकी शारीरिक संरचना वास्तविक केकड़े के समान होती है। यह पानी में घुली हुई ऑक्सीजन के साथ ही सीधे हवा से भी सांस ले सकता है। नर तटीय केकड़े का पेट पांच भाग वाला होता है, जबकि मादा के पेट में सात भाग होते हैं।

तटीय केकड़ा एक अच्छा शिकारी जीव है, जो उन सभी जीवों का शिकार करता है जिन्हें यह मार सकता है। शिकार के लिए यह अपने पैरों के चिमटे का उपयोग करता है। इसके पैरों के चिमटे बहुत मजबूत और ताकतवर होते हैं। तटीय केकड़ा शिकार न मिलने पर सड़ा-गला मांस भी खा लेता है। इसमें बाह्य समागम और बाह्य निषेचन पाया जाता है। तटीय केकड़ों में पूरे वर्ष समागम और प्रजनन चलता रहता है, लेकिन फरवरी में इनमें प्रजनन चरम सीमा पर होता है।

मादा तटीय केकड़ा अपने निषेचित अंडों को परिपक्व होने तक अपने पेट के नीचे रखती है। वसंत और गर्मियों के आरंभ में अंडे फूटते हैं और इनसे बड़ी संख्या में लार्वे निकलते हैं। तटीय केकड़े के लार्वे जन्म देने वाले माता-पिता से पूरी तरह भिन्न होते हैं, और चार अवस्थाएं पार करने के बाद छोटे से वयस्क केकड़े जैसे बन जाते हैं। इसका विकास बड़ी धीमी गति से होता है। इसके दो सेंटीमीटर लंबे बच्चे के शरीर पर पीले, लाल, सफेद, काले आदि रंग और विभिन्न प्रकार की डिज़ाइनों का पाया जाना सामान्य है। जैसे-जैसे ये बढ़ते हैं, इनके रंगों और डिज़ाइनों की विविधता कम होती जाती है। तटीय केकड़ा का लार्वा छह बार निमोचन करता है, और अंतिम बार निमोचन करने के बाद बच्चा तटीय केकड़ा जैसा दिखने लगता है। अब ये जमीन पर चल सकता है तथा अपने पैरों के तीसरे और चौथे जोड़े को अपने आवरण पर रखकर तैर सकता है। तटीय केकड़ा का लार्वा बच्चा केकड़ा बनने के बाद भी निमोचन करता रहता है। इसके बाद यह एक बार विशेष निमोचन करता है, और इसके प्रजनन अंग निकलते हैं। बच्चा केकड़ा बनने के बाद भी 10 से 11 बार निमोचन करता है। मादा तटीय केकड़े के 6.5 सेंटीमीटर का हो जाने और नर के 7.5 सेंटीमीटर होने पर निमोचन बंद हो जाता है। ये गर्मियों में अधिक निमोचन करते हैं।

निमोचन के समय यह अपने शरीर में अपने वजन का 70 प्रतिशत तक पानी भर लेता है, जिससे इसका शरीर फूल जाता है और ऊपर का आवरण अनेक जगहों से चटक जाता है, फिर धीरे-धीरे मरकर शरीर से अलग हो जाता है। तटीय केकड़े का नया आवरण बहुत कोमल होता है। अतः इसे उस समय तक छिपकर रहना पड़ता है, जब तक यह कठोर नहीं हो जाता। तटीय केकड़ा स्वजाति भक्षी होता है। अगर यह अपने शत्रुओं से बच जाए तो यह लगभग तीन वर्ष की आयु तक जीवित रहता है, लेकिन मानव से नहीं बच पाता। यूरोप के अनेक देशों के लोग तटीय केकड़े को बहुत शौक से खाते हैं।

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

 

Post Views: 32
Tags: aquatic crab
Previous Post

मार्शल लॉ के बाद अपदस्थ हुए राष्ट्रपति यून सूक येओल ने छोड़ा आधिकारिक आवास, भावुक विदाई में समर्थकों से गले मिले

Next Post

Smart Farming:किसानों के बेहतर भविष्य की राह खोल रही है स्मार्ट खेती

Related Posts

सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

by News-Desk
February 11, 2026
प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया
देश

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

by News-Desk
February 11, 2026
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की
देश

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

by News-Desk
February 10, 2026
जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*
देश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*

by News-Desk
February 9, 2026
Next Post
Smart Farming:किसानों के बेहतर भविष्य की राह खोल रही है स्मार्ट खेती

Smart Farming:किसानों के बेहतर भविष्य की राह खोल रही है स्मार्ट खेती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: मेरे शासन में भेदभाव की कोई जगह नहीं

ममता बनर्जी का बड़ा बयान: मेरे शासन में भेदभाव की कोई जगह नहीं

March 29, 2025
शम्मी सिल्वा फिर बने श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष, जय शाह के करीबी की चौथी पारी

शम्मी सिल्वा फिर बने श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष, जय शाह के करीबी की चौथी पारी

March 31, 2025
सोने की दुनिया का सुल्तान: 7,000 कारें, 1,700 कमरे और बाल कटवाने में खर्चे 15 लाख!

सोने की दुनिया का सुल्तान: 7,000 कारें, 1,700 कमरे और बाल कटवाने में खर्चे 15 लाख!

April 5, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1826500
Total Visitors
1812
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In