• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

INTERNATIONAL NEWS -DEATH MYSTERY

दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी मायोक्लोनस डिस्टोनिया से पीड़ित हैं  ब्रिआना कोलोराडो 

News-Desk by News-Desk
June 9, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़, विदेश
0
INTERNATIONAL NEWS -DEATH MYSTERY

खबरें हटके

मास्को:GRU के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा

वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी

INTERNATIONAL NEWS -DEATH MYSTERY

दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी मायोक्लोनस डिस्टोनिया से पीड़ित हैं  ब्रिआना कोलोराडो 

ब्रिआना का दावा है कि उन्होंने वहां कुछ ऐसे प्राणी भी देखे जो पूरी तरह इंसानों जैसे नहीं थे, फिर भी अजनबी नहीं लगे

INTERNATIONAL NEWS-कोलोराडो की 33 वर्षीय ब्रिआना लैफर्टी ने हाल ही में अपने उस अनुभव को साझा किया है जिसने जीवन, मृत्यु और अस्तित्व को लेकर उनके नजरिए को पूरी तरह बदल दिया। दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी मायोक्लोनस डिस्टोनिया से पीड़ित ब्रिआना का शरीर अचानक काम करना बंद कर गया और उन्हें आठ मिनट तक क्लिनिकली मृत घोषित कर दिया गया था।

ब्रिआना बताती हैं, ‘मैं अचानक अपने शरीर से अलग हो गई थी। मैंने न तो अपने मानवीय रूप को देखा और न ही याद किया। फिर भी मैं खुद को पहले से कहीं ज्यादा जीवंत और सचेत महसूस कर रही थी।’

उन्होंने आगे बताया कि किसी आवाज़ ने उनसे पूछा, ‘क्या तुम तैयार हो?’ इसके बाद वे अंधकार में डूब गईं। उनका चेतन मन एक ऐसे अनंत आयाम में पहुंच गया जहां समय का कोई अस्तित्व नहीं था, लेकिन सब कुछ बिल्कुल स्पष्ट था। “वहां शांति, प्रेम और समझ थी — शारीरिक पीड़ा के उलट एक दिव्य अनुभूति।”

ब्रिआना का दावा है कि उन्होंने वहां कुछ ऐसे प्राणी भी देखे जो पूरी तरह इंसानों जैसे नहीं थे, फिर भी अजनबी नहीं लगे। उनके अनुसार, वह अनुभव यह समझाने के लिए काफी था कि हमारा मानवीय जीवन कितना क्षणिक और नाज़ुक है। “वहां विचार तुरंत साकार हो जाते थे और नकारात्मकता को सकारात्मकता में बदला जा सकता था।”

इस अनुभव के बाद ब्रिआना का जीवन के प्रति नज़रिया पूरी तरह बदल गया। उन्होंने कहा, “जो डर पहले मुझे जकड़ता था, अब उसका मुझ पर कोई असर नहीं। जीवन और मृत्यु दोनों के प्रति अब मेरे भीतर गहरी श्रद्धा है।”

हालांकि मृत्यु से लौटने के बाद उन्हें कई शारीरिक संघर्षों का सामना करना पड़ा — चलना और बोलना दोबारा सीखना पड़ा, साथ ही पिट्यूटरी ग्लैंड की सर्जरी भी करानी पड़ी। लेकिन आज वे इन संघर्षों को उद्देश्यपूर्ण मानती हैं। “अब यह साफ है कि मेरी बीमारी और तकलीफों के पीछे भी कोई कारण था।”

ब्रिआना मानती हैं कि यह अनुभव कोई अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत थी। हालांकि वे मानती हैं कि एक और निकट-मृत्यु अनुभव से उन्हें डर लगता है, लेकिन अब जीवन उनके लिए पहले से कहीं ज्यादा अर्थपूर्ण हो चुका है।

–

Post Views: 35
Tags: INTERNATIONAL NEWS -DEATH MYSTERY
Previous Post

MODI GOVERNEMNT-11 वर्षों में सरकार ने आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं-मोदी

Next Post

LUCKNOW-महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी योगी सरकार* 

Related Posts

मास्को:GRU के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा
विदेश

मास्को:GRU के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा

by News-Desk
February 8, 2026
वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी
विदेश

वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी

by News-Desk
January 30, 2026
नई दिल्ली-आतंकवाद को लेकर भारत के विदेश मंत्री ने इस देश से मांगी मदद
विदेश

नई दिल्ली-आतंकवाद को लेकर भारत के विदेश मंत्री ने इस देश से मांगी मदद

by News-Desk
January 19, 2026
हाशिये पर जाती पढ़ाई और फाइलों में उलझता शिक्षक तंत्र
विदेश

ईरान, ट्रंप और प्रतिरोध की राजनीति

by News-Desk
January 15, 2026
वाशिंगटन-अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS अब्राहम लिंकन’ तैनात कर दिया
विदेश

वाशिंगटन-अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS अब्राहम लिंकन’ तैनात कर दिया

by News-Desk
January 8, 2026
Next Post
LUCKNOW-महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी योगी सरकार* 

LUCKNOW-महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी योगी सरकार* 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भारत के आयात प्रतिबंध का पलटवार! पाकिस्तान ने भारतीय जहाजों के लिए बंद किए बंदरगाह

भारत के आयात प्रतिबंध का पलटवार! पाकिस्तान ने भारतीय जहाजों के लिए बंद किए बंदरगाह

May 5, 2025
ट्रंप का यू-टर्न: पहले यूक्रेन की मदद रोकी, अब रूस को दी कड़ी धमकी!

ट्रंप का यू-टर्न: पहले यूक्रेन की मदद रोकी, अब रूस को दी कड़ी धमकी!

March 8, 2025
बांग्लादेशी जनरल का भड़काऊ बयान: पूर्वोत्तर भारत पर कब्ज़े की दी सलाह, चीन से मिलाने की साजिश

बांग्लादेशी जनरल का भड़काऊ बयान: पूर्वोत्तर भारत पर कब्ज़े की दी सलाह, चीन से मिलाने की साजिश

May 3, 2025
TRENDING NEWS-पापा की पॉकेट से कुरकुरे चिप्स के लिए पैसे चुराती थी ये बच्ची ,पुलिस के सामने खुद ही जाकर कर दिया सरेंडर

TRENDING NEWS-पापा की पॉकेट से कुरकुरे चिप्स के लिए पैसे चुराती थी ये बच्ची ,पुलिस के सामने खुद ही जाकर कर दिया सरेंडर

July 22, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1826411
Total Visitors
1723
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In