• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, March 1, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

ईरान ने दी इजरायल को बड़ी धमकी ,बहुत बड़ी सजा भुगतने के लिए तैयार रहिये

News-Desk by News-Desk
June 14, 2025
in विदेश
0
ईरान ने दी इजरायल को बड़ी धमकी ,बहुत बड़ी सजा भुगतने के लिए तैयार रहिये

खबरें हटके

तेहरान-इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमलों में ईरान के एक स्कूल के 24 छात्रों की मौत

ला पाज-मालवाहक (कार्गो) विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त,15 लोगों की मौत

ईरान ने दी इजरायल को बड़ी धमकी ,बहुत बड़ी सजा भुगतने के लिए तैयार रहिये

ईरानी सशस्त्र बल अच्छी तरह से तैयार हैं और कठोर जवाब देंगे-अबुलफजल शेखरची

(एजेंसी)इजरायल-ईरान का संघर्ष जारी है। इसी बीच ईरान ने शुक्रवार को एक बार फिर से इजरायल को धमकी दी है। ईरान ने कहा कि इजरायल को कड़ी सजा भुगतनी पड़ेगी।ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने आज इजरायल को धमकी देते हुए कहा कि उसे ईरानी ठिकानों पर हमला करने के लिए कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने एक बयान में कहा कि इजरायल ने अपने लिए एक भयावह नियति तैयार कर ली है, जो उसे निश्चित रूप से मिलेगी। ईरानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता अबुलफजल शेखरची ने सरकारी आईआरआईबी टीवी के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि इजरायल को अपनी कार्रवाई के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरानी सशस्त्र बल अच्छी तरह से तैयार हैं और कठोर जवाब देंगे।

सरकारी मीडिया ने बताया कि हवाई हमलों के कारण ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉप्र्स के चीफ कमांडर होसैन सलामी, ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी और ईरान के खतम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के कमांडर घोलम अली राशिद सहित कई वरिष्ठ सैन्य कमांडर मारे गये। रिपोर्ट के अनुसार इजरायली हवाई हमलों में ईरान के कम से कम दो परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गए। मारे गये वैज्ञानिकों की पहचान मोहम्मद मेहदी तेहरांची और फेरेदून अब्बासी के रूप में हुई है। ईरान की सरकारी टीवी ने अपनी रिपोर्ट बताया कि तेहरान और नतांज, खोंडब और खोरमाबाद की काउंटियों में विस्फोटों की सूचना मिली है। तेहरान में एक आवासीय इमारत में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने कहा कि ईरान ने इजरायल पर 100 से अधिक ड्रोन दागे हैं। सेना ड्रोनों को निष्क्रिय कर रही है। आईडीएफ ने आज सुबह एक बयान में कहा कि उसने ईरान के विभिन्न क्षेत्रों में परमाणु लक्ष्यों सहित कई सैन्य लक्ष्यों पर हमला किया है। आईडीएफ ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार प्राप्त करने के पहले से कहीं अधिक करीब है।

उधर, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संबोधन में कहा कि इस अभियान का लक्ष्य ईरान के परमाणु ढांचे, ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कारखानों और ईरान की सैन्य क्षमताओं पर हमला करना है। उन्हें ध्वस्त करने में जितने दिन लगेंगे उतने दिन तक हमला जारी रहेगा। आईडीएफ प्रमुख इयाल ज़मीर ने एक बयान में कहा कि इजरायल के पास कोई अन्य विकल्प नहीं है। हमले के बाद आईडीएफ के होम फ्रंट कमांड ने आवश्यक क्षेत्रों को छोडक़र इजरायल में शैक्षिक गतिविधियों और सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी अस्पतालों को अपने अलर्ट स्तर को उच्चतम स्तर तक बढ़ाने, संरक्षित क्षेत्रों में जाने और संरक्षित भूमिगत परिसरों में उतरने का आदेश दिया। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ‘एकतरफा’ हमले में किसी भी अमेरिकी सहायता या भागीदारी से इनकार किया है और कहा है कि इजरायल ने अमरीका को बताया था कि उसका मानना है कि हमले उसकी आत्मरक्षा के लिए आवश्यक है। इससे पहले कल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पश्चिम एशिया में बड़े पैमाने पर संघर्ष की चेतावनी देते हुए कहा था कि वह नहीं चाहते कि वे इसमें शामिल हों क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत हो रही है। उन्होंने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि मैं ईरान के साथ समझौता करना चाहता हूं। हम समझौते के काफी करीब हैं…जब तक मुझे नहीं लगता है कि समझौता हो गया है, मैं नहीं चाहता कि वे इसमें शामिल हों क्योंकि इससे सब कुछ खत्म हो जाएगा। उधर, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पश्चिम एशिया में किसी भी सैन्य कार्रवाई में वृद्धि की निंदा की और ईरान में परमाणु प्रतिष्ठानों पर इजरायली हमलों से विशेष रूप से चिंता व्यक्त की हैं।

 

Post Views: 28
Tags: INTRNATIONAL NEWS
Previous Post

ahmedabad plane crash-भूमि चौहान की इस तरह विमान हादसे से बच गई जान

Next Post

Ahmedabad plane crash:हादसे वाली जगह को देखा और .विमान हादसे में जिंदा बचे शख्स से मिले पीएम मोदी

Related Posts

तेहरान-इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमलों में ईरान के एक स्कूल के 24 छात्रों की मौत
विदेश

तेहरान-इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमलों में ईरान के एक स्कूल के 24 छात्रों की मौत

by News-Desk
February 28, 2026
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा
विदेश

ला पाज-मालवाहक (कार्गो) विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त,15 लोगों की मौत

by News-Desk
February 28, 2026
नई दिल्ली-सिंधु के बाद अब रावी का भी पानी रोकेगा भारत
विदेश

नई दिल्ली-सिंधु के बाद अब रावी का भी पानी रोकेगा भारत

by News-Desk
February 18, 2026
सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
विदेश

ढाका में बदलाव की हवा, भारत के सामने नई कसौटी

by News-Desk
February 16, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026:जिम्बाब्वे ने 19 साल बाद दोहराया इतिहास
विदेश

T20 वर्ल्ड कप 2026:जिम्बाब्वे ने 19 साल बाद दोहराया इतिहास

by News-Desk
February 13, 2026
Next Post
Ahmedabad plane crash:हादसे वाली जगह को देखा और .विमान हादसे में जिंदा बचे शख्स से मिले पीएम मोदी

Ahmedabad plane crash:हादसे वाली जगह को देखा और .विमान हादसे में जिंदा बचे शख्स से मिले पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ईरान-इजरायल संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को ये बड़ी चेतावनी

ईरान-इजरायल संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को ये बड़ी चेतावनी

June 17, 2025
मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

July 22, 2023
उत्तर प्रदेश की शहजादी को अमीरात में फांसी पर लटकाया गया ,अंतिम संस्कार 5 मार्च को होगा

उत्तर प्रदेश की शहजादी को अमीरात में फांसी पर लटकाया गया ,अंतिम संस्कार 5 मार्च को होगा

March 7, 2025
प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

July 22, 2023

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1863392
Total Visitors
385
Visitors Today

Recent Posts

  • बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi February 28, 2026
  • कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए February 28, 2026
  • तेहरान-इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमलों में ईरान के एक स्कूल के 24 छात्रों की मौत February 28, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In