• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

JD Vance India Visit :अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस और उनके परिवार ने अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए

News-Desk by News-Desk
April 21, 2025
in विदेश
0
JD Vance India Visit :अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस और उनके परिवार ने अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए

खबरें हटके

मास्को:GRU के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा

वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी

JD Vance India Visit :अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस और उनके परिवार ने अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए

नई दिल्ली, (BNE ) अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस इन दिनों भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस ने अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी और तीन बच्चों के साथ दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए। भारत की चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचे वेंस आगरा और जयपुर का भी भ्रमण कर सकते हैं।

वेंस और उनका परिवार लगभग चार घंटे तक अक्षरधाम मंदिर में रहे। उनके तीन बच्चे इवान, विवेक और मिराबेल ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहने थे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने मंदिर की अतिथि पुस्तिका में लिखा, ‘‘इस खूबसूरत जगह पर मुझे और मेरे परिवार का स्वागत करने के लिए आप सभी की मेहमाननवाज़ी और दयालुता का मैं शुक्रिया अदा करता हूं। भारत को इस बात का बहुत बड़ा श्रेय जाता है कि आपने बहुत ही सावधानी और सटीकता से एक सुंदर मंदिर बनाया है। खासतौक पर, मेरे बच्चों को यह बहुत पसंद आया। भगवान की कृपा बनी रहे।”

वेंस परिवार ने मंदिर के भव्य प्रांगण के बाहर मौजूद कैमरामैन से फोटो खिंचवाई। मंदिर के एक पुजारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने दर्शन किए। परिवार को लकड़ी का नक्काशीदार हाथी, अक्षरधाम मंदिर का मॉडल और बच्चों की किताबें उपहार में दी गईं।” मंदिर की स्वयंसेवक मीरा सोंडागर ने बताया कि उपराष्ट्रपति को खासतौर पर गजेन्द्र पीठ बहुत पसंद आई। वह इसकी जटिल नक्काशी से बहुत प्रभावित हुए। गजेन्द्र पीठ पर हाथियों की नक्काशी बनाई गई है, जो शक्ति और बुद्धिमता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें पूरे अक्षरधाम का भ्रमण करवाया गया और वे इस अनुभव से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने (वेंस) कहा कि उन्हें यहां आकर शांति मिली।” अक्षरधाम मंदिर के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर वेंस के मंदिर दर्शन के संबंध में एक पोस्ट भी साझा की गई। पोस्ट में कहा गया, ‘‘अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, द्वितीय महिला उषा वेंस और उनके बच्चों ने दिल्ली स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम में दर्शन किए। यहां उन्होंने मंदिर की शानदार कला, वास्तुकला और आस्था, परिवार एवं सद्भाव के शाश्वत मूल्यों का अनुभव किया।”

इसमें कहा गया, ‘‘वेंस परिवार ने मंदिर की शानदार कला और वास्तुकला का अवलोकन किया, भारत की विरासत और सांस्कृतिक गहराई का अनुभव किया और उन्होंने अक्षरधाम परिसर में निहित सद्भाव, पारिवारिक मूल्यों और शाश्वत ज्ञान के संदेशों की सराहना की।” ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने पिछले वर्ष भारत यात्रा के दौरान अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए थे।

इससे पहले, वेंस और उषा के सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी का पालम एयरबेस पर स्वागत किया। वेंस के साथ वरिष्ठ अमेरिकी सरकारी अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के उपराष्ट्रपति के साथ व्यापक वार्ता के बाद सोमवार की शाम को वेंस परिवार के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। वेंस ऐसे समय में भारत आए हैं जब कुछ सप्ताह पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत सहित लगभग 60 देशों के खिलाफ व्यापक शुल्क व्यवस्था लागू करने के बाद उसे स्थगित कर दिया था।

Post Views: 58
Tags: INTERNATIONAL NEWS
Previous Post

LUCKNOW :उभरते कलाकारों की कृतियाँ प्रदर्शित

Next Post

सांसद बनाम सुप्रीम कोर्ट-अवमानना की गाज़ गिरनें की संभावना?

Related Posts

मास्को:GRU के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा
विदेश

मास्को:GRU के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा

by News-Desk
February 8, 2026
वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी
विदेश

वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी

by News-Desk
January 30, 2026
नई दिल्ली-आतंकवाद को लेकर भारत के विदेश मंत्री ने इस देश से मांगी मदद
विदेश

नई दिल्ली-आतंकवाद को लेकर भारत के विदेश मंत्री ने इस देश से मांगी मदद

by News-Desk
January 19, 2026
हाशिये पर जाती पढ़ाई और फाइलों में उलझता शिक्षक तंत्र
विदेश

ईरान, ट्रंप और प्रतिरोध की राजनीति

by News-Desk
January 15, 2026
वाशिंगटन-अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS अब्राहम लिंकन’ तैनात कर दिया
विदेश

वाशिंगटन-अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS अब्राहम लिंकन’ तैनात कर दिया

by News-Desk
January 8, 2026
Next Post
सांसद बनाम सुप्रीम कोर्ट-अवमानना की गाज़ गिरनें की संभावना?

सांसद बनाम सुप्रीम कोर्ट-अवमानना की गाज़ गिरनें की संभावना?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा

एसजेवीएन ने 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की 78.23 मेगावाट क्षमता का सीओडी सफलतापूर्वक हासिल किया

May 15, 2025
नाचते-नाचते ट्रंप ने खत्म किया दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी का खेल!

नाचते-नाचते ट्रंप ने खत्म किया दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी का खेल!

March 16, 2025
नेपाल में राजशाही की वापसी की मांग तेज़ – आरपीपी ने सरकार को दी खुली चुनौती

नेपाल में राजशाही की वापसी की मांग तेज़ – आरपीपी ने सरकार को दी खुली चुनौती

April 21, 2025
ईरान ने ‘कासिम बशीर’ बैलिस्टिक मिसाइल का किया अनावरण, बढ़ा पश्चिम एशिया में तनाव

ईरान ने ‘कासिम बशीर’ बैलिस्टिक मिसाइल का किया अनावरण, बढ़ा पश्चिम एशिया में तनाव

May 6, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1826993
Total Visitors
2305
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In