POK में झेलम का कहर!
भारत पर पानी छोड़ने का आरोप, मुजफ्फराबाद में जलप्रलय की चेतावनी से मचा हड़कंप
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब पानी ने भी जंग का रूप ले लिया है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत ने बिना किसी पूर्व सूचना के झेलम नदी में अचानक पानी छोड़ दिया, जिससे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में मुजफ्फराबाद और आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

पाक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झेलम का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद हटियन बाला क्षेत्र में जल आपातकाल घोषित कर दिया गया है। मस्जिदों से लाउडस्पीकरों पर चेतावनी दी जा रही है और नदी किनारे रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।
पाकिस्तान ने इसे सिंधु जल संधि और अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताते हुए कड़ी निंदा की है। वहीं, भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का समर्थन बंद नहीं करेगा, सिंधु जल संधि निलंबित रहेगी।
क्या है सिंधु जल संधि?

1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई इस संधि के तहत पूर्वी नदियों का जल भारत को और पश्चिमी नदियों का जल पाकिस्तान को दिया गया था। लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच जलयुद्ध की यह नई जंग क्या बड़े भूचाल की आहट है? दुनिया की नजरें अब झेलम के उफान और दोनों देशों के कदमों पर टिकी हैं।













