• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

कन्नौज:  कृषि मंत्री ने सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र उमर्दा का किया निरीक्षण

News-Desk by News-Desk
September 14, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
कन्नौज:  कृषि मंत्री ने सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र उमर्दा का किया निरीक्षण




कृषक गोष्ठी में किसानों से की संवादात्मक चर्चा

बृजेश चतुर्वेदी     

खबरें हटके

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

कन्नौज। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा विकास खण्ड उमर्दा स्थित इंडो-इजरायल सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजीटेबल्स (सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र, उमर्दा) का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर मंत्री ने केंद्र पर आयोजित कृषक गोष्ठी में प्रतिभाग कर किसानों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं को गहराई से सुना।

किसानों से सीधा संवाद

कृषि मंत्री ने कृषकों से कहा कि आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक पद्धतियों और उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का प्रयोग ही कृषि क्षेत्र को नई दिशा देगा। उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सतत प्रयासरत है।

कृषकों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा उर्वरक वितरण की सरल एवं सुगम व्यवस्था की मांग रखी, जिस पर मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

इस गोष्ठी में विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख उमर्दा अजय वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान कृषक शशिकांत चतुर्वेदी, उदय नारायण त्रिपाठी, शिवपाल सिंह, यशकरन सिंह, राजेश कुमार, राजकुमार चतुर्वेदी, अनुज कुमार, मनोज कुमार, शिवशंकर, मैयालाल सहित अनेक कृषकों को तोरिया मिनीकिट बीज का वितरण किया गया।

तकनीकी निरीक्षण

 कृषि मंत्री के साथ अपर कृषि निदेशक भूमि संरक्षण, संयुक्त कृषि निदेशक गुणवत्ता नियंत्रण, संयुक्त कृषि निदेशक कानपुर, उप कृषि निदेशक कन्नौज एवं जिला कृषि अधिकारी कन्नौज उपस्थित रहे।

सभी अधिकारियों के साथ मंत्री ने एन०एफ०एस०एम० योजना अंतर्गत चयनित कृषक ऊधन सिंह पुत्र श्री रामभजन निवासी अहेर तिर्वा देहात, उमर्दा कन्नौज के संकर मक्का प्रदर्शन प्लॉट का भी निरीक्षण किया।

मंत्री  का संदेश

 

निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है। सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र जैसे संस्थान किसानों को प्रशिक्षण, बीज एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादन बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि को लाभकारी व्यवसाय में परिवर्तित करने के लिए कटिबद्ध है।

Post Views: 2

Post Views: 31
Previous Post

DEHRADUN-राज्यसभा के उपाध्यक्ष हरिवंश नारायण सिंह ने मानव रचना में सरोकार की पत्रकारिता पर पुस्तक का अनावरण किया

Next Post

जनरेशन-जी से लेकर जनरेशन अल्फा तक : बदलती दुनिया, बदलते बच्चे

Related Posts

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री

by News-Desk
February 8, 2026
LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*

by News-Desk
February 8, 2026
Next Post
हरियाणा की ड्रीम पॉलिसी: शिक्षक तबादलों के अधूरे सपनों की हकीकत?

जनरेशन-जी से लेकर जनरेशन अल्फा तक : बदलती दुनिया, बदलते बच्चे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन शांति वार्ता खत्म, 1,000-1,000 युद्धबंदियों की ऐतिहासिक अदला-बदली पर बनी सहमति

इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन शांति वार्ता खत्म, 1,000-1,000 युद्धबंदियों की ऐतिहासिक अदला-बदली पर बनी सहमति

May 18, 2025
US-Iran Nuclear Talks: खामेनेई ने जताया समर्थन, वार्ता का पहला चरण रहा सकारात्मक

US-Iran Nuclear Talks: खामेनेई ने जताया समर्थन, वार्ता का पहला चरण रहा सकारात्मक

April 16, 2025
योगी सरकार की जल प्रबंधन नीति को पेरिस समिट में मिला वैश्विक सम्मान*

योगी सरकार की जल प्रबंधन नीति को पेरिस समिट में मिला वैश्विक सम्मान*

April 11, 2025
नेपाल स्थित भारतीय दूतावास में पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए शोक सभा आयोजित

नेपाल स्थित भारतीय दूतावास में पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए शोक सभा आयोजित

April 28, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1828574
Total Visitors
1388
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In