बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बुधवार दोपहर कन्नौज जिले के ठठिया स्थित रिक्खापुरवा गांव पहुंचीं। उन्होंने यहां प्राचीन अखिलेश्वर धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान अपर्णा यादव ने आश्रम में ब्रह्मलीन 1008 देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का लोकार्पण भी किया। यह
कार्यक्रम महंत सौरभ महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
ठठिया के बाद, महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कन्नौज के विनोद दीक्षित अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेंटर, जिला अस्पताल की महिला बिल्डिंग और नसरापुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया।
मुलायम परिवार की छोटी बहू किन्तु अब उपमंत्री का दर्जा प्राप्त राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा विष्ट यादव के आगमन को देखते हुए, निरीक्षण वाले सभी स्थानों पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली गई थी। एक जिला स्तरीय अधिकारी को नोडल अफसर और एक महिला अधिकारी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
Post Views: 7








