• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, January 13, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW :एस्ट्रोनॉमी लैब्स से छात्राओं को मिलेगा अंतरिक्ष विज्ञान का व्यावहारिक ज्ञान*

राज्य के 746 केजीबीवी में एस्ट्रोनॉमी लैब की स्थापना का निर्णय*

News-Desk by News-Desk
April 16, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
LUCKNOW :एस्ट्रोनॉमी लैब्स से छात्राओं को मिलेगा अंतरिक्ष विज्ञान का व्यावहारिक ज्ञान*

खबरें हटके

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि

कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश

LUCKNOW :एस्ट्रोनॉमी लैब्स से छात्राओं को मिलेगा अंतरिक्ष विज्ञान का व्यावहारिक ज्ञान*

*– एस्ट्रोनॉमी लैब्स से छात्राओं को मिलेगा अंतरिक्ष विज्ञान का व्यावहारिक ज्ञान*

*– राज्य के 746 केजीबीवी में एस्ट्रोनॉमी लैब की स्थापना का निर्णय*

*- प्रति विद्यालय ₹4 लाख का बजट निर्धारित, कुल ₹29.84 करोड़ की परियोजना को मंजूरी*

*लखनऊ,(BNE)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए लगातार नवाचार कर रही है। इसी क्रम में राज्य के 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में एस्ट्रोनॉमी लैब की स्थापना का निर्णय लिया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रति विद्यालय ₹4 लाख का बजट निर्धारित किया गया है और कुल ₹29.84 करोड़ की परियोजना को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (PAB), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है।

यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नारी शक्ति’ और ‘विकसित भारत’ के विजन से प्रेरित है, जिसे उत्तर प्रदेश में योगी सरकार गति दे रही है। एस्ट्रोनॉमी लैब्स के माध्यम से छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान और खगोलविज्ञान की वास्तविक जानकारी दी जाएगी, जिससे वे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समृद्ध होकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकेंगी।

*चंद्रयान-3 की प्रेरणा और भविष्य की वैज्ञानिक तैयारियां*

भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और उसमें 54 महिला वैज्ञानिकों की सक्रिय भागीदारी ने इस पहल को नई ऊर्जा दी है। प्रदेश सरकार चाहती है कि यूपी की बेटियां भी आने वाले समय में इसरो, डीआरडीओ और नासा जैसे संस्थानों में अपनी भूमिका निभाएं। लैब्स में प्लेनेटेरियम की तर्ज़ पर छात्राएं सौरमंडल, ग्रह-उपग्रह, खगोलीय घटनाएं जैसे सूर्यग्रहण व चंद्रग्रहण का अध्ययन करेंगी। स्पेसक्राफ्ट, मिसाइलें, स्पेस ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम, इसरो परियोजनाएं और भारतीय वैज्ञानिकों के मॉडल इन प्रयोगशालाओं का हिस्सा होंगे। इस लैब में बालिकाओं द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित विभिन्न वर्किंग मॉडल तैयार किए जाएंगे। इन वर्किंग मॉडल का उपयोग शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में किया जाएगा।

*केजीबीवी में 12वीं तक शिक्षा और विज्ञान वर्ग का विस्तार*

योगी सरकार द्वारा प्रदेश के केजीबीवी को कक्षा 12 तक उच्चीकृत किया गया है। फिलहाल 476 उच्चीकृत विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई संचालित की जा रही है। इन विद्यालयों को दो श्रेणियों में बांटा गया है, जिनमें एक श्रेणी में एकेडमिक ब्लॉक के साथ हॉस्टल का निर्माण कराया गया है। इस एकेडमिक ब्लॉक में उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं में केवल विज्ञान वर्ग की पढ़ाई कराई जाएगी। इसमें कक्षा 9 से 12 तक की सभी छात्राओं को फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स, बायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, हिन्दी और अंग्रेजी विषय पढ़ाये जाएंगे। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि ऐसे विद्यालय उन्हीं क्षेत्रों में विकसित किए जाएं, जहाँ 3 किमी की परिधि में कोई अन्य राजकीय या सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय न हो। इसके साथ ही केजीबीवी परिसर से सटी भूमि की उपलब्धता भी हो।

*वर्जन*

‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में शिक्षा को नए आयाम मिल रहे हैं। छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि और समझ विकसित करना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है। अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बेटियों के लिए उज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाली यह योजना ₹29.84 करोड़ की लागत से लागू की जा रही है, जिसके दूरगामी और सकारात्मक परिणाम अवश्य सामने आएंगे।’

-संदीप कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री

 

Post Views: 21
Tags: Astronomy Lab Practical Knowledge of Space Science CM Yogi
Previous Post

हेल एनर्जी ड्रिंक ने अपने अब तक के सबसे बड़े ग्लोबल कॉन्टेस्ट को भारतीय ग्राहकों के लिए पेश किया!

Next Post

एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश सरकार को वित्‍तीय वर्ष 2024-25 के लिए 121.33 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश अदा किया 

Related Posts

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि

by News-Desk
January 12, 2026
कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश

by News-Desk
January 12, 2026
लखनऊ-अपनी माटी–अपनी शान’ टीम ने सांस्कृतिक पारिवारिक समागम का आयोजन किया
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-अपनी माटी–अपनी शान’ टीम ने सांस्कृतिक पारिवारिक समागम का आयोजन किया

by News-Desk
January 12, 2026
सुल्तानपुर-बरम बाबा धाम में राम भक्ति का महासंगम, एडवोकेट मानस वर्मा की उपस्थिति बनी आयोजन की खास पहचान
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर-बरम बाबा धाम में राम भक्ति का महासंगम, एडवोकेट मानस वर्मा की उपस्थिति बनी आयोजन की खास पहचान

by News-Desk
January 12, 2026
कन्नौज:  नवाब-नीलू यादव को रिमांड पर लेगी पुलिस
उत्तर प्रदेश

कन्नौज:  नवाब-नीलू यादव को रिमांड पर लेगी पुलिस

by News-Desk
January 12, 2026
Next Post
एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश सरकार को वित्‍तीय वर्ष 2024-25 के लिए 121.33 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश अदा किया 

एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश सरकार को वित्‍तीय वर्ष 2024-25 के लिए 121.33 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश अदा किया 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भारत-पाक तनाव के बीच शांति दूत बनकर आया ईरान, विदेश मंत्री अरागची की भारत यात्रा शुरू

भारत-पाक तनाव के बीच शांति दूत बनकर आया ईरान, विदेश मंत्री अरागची की भारत यात्रा शुरू

May 8, 2025
यरूशलम में दहशत: यमन से दागी गई मिसाइल के बाद गूंजे सायरन

यरूशलम में दहशत: यमन से दागी गई मिसाइल के बाद गूंजे सायरन

March 21, 2025
यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023
Operation Sindoor-भारत ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ध्वस्त किया 

Operation Sindoor-भारत ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ध्वस्त किया 

May 7, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1749903
Total Visitors
2568
Visitors Today

Recent Posts

  • शिक्षा में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का महत्व January 13, 2026
  • Lko junction 13 jan 2026 January 13, 2026
  • मकर संक्रांति: पतंगबाज़ी, आनंद, संस्कृति और चेतना January 13, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In