• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW-मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता दिवस-2025 को भव्य रूप से मनाने के लिए समयबद्ध तैयारियों के दिए निर्देश

News-Desk by News-Desk
August 2, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
LUCKNOW-मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता दिवस-2025 को भव्य रूप से मनाने के लिए समयबद्ध तैयारियों के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता दिवस-2025 को भव्य रूप से मनाने के लिए समयबद्ध तैयारियों के दिए निर्देश

खबरें हटके

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

लखनऊ: मुख्य सचिव  एस0पी0 गोयल ने आज विधान भवन के सामने आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, परंपरागत व गरिमा के साथ आकर्षक ढंग से आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों में सुबह 9 बजे के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी का अभिभाषण सूचना विभाग द्वारा वीडियो लिंक के माध्यम से प्रसारित किया जाए और एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित भी किया जाये।
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को विधान भवन के समक्ष आयोजित समारोह में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा ध्वजारोहण और जनता को संबोधन किया जाएगा। इस समारोह का व्यापक प्रचार-प्रसार दूरदर्शन और आकाशवाणी के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। दूरदर्शन लखनऊ के साथ समन्वय कर सजीव प्रसारण की व्यवस्था हो। विधान भवन और लोक भवन के सामने साउंड सिस्टम के माध्यम से देशभक्ति गीत बजाए जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश की प्रगति, विकसित नगर और गांव की झलक दिखाई जाए। विधान भवन के समक्ष स्थापित स्व. चौधरी चरण सिंह और स्व. गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा सहित अन्य सभी प्रतिमाओं, लॉन और उद्यान की साफ-सफाई समय पर पूरी हो। विधान भवन और सचिवालय की आंतरिक और बाह्य सफाई, मार्गों-नालियों, सड़क आदि की सफाई करायी जाये और पार्किंग से निष्प्रयोज्य वाहनों को हटाया जाए। 14 व 15 अगस्त को लोक निर्माण विभाग एवं पावर कारपोरेशन के साथ समन्वय कर सचिवालय के सभी भवनों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाये।
उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर प्रदेश सरकार की पिछले 08 वर्षों की उपलब्धियों और स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित फोटो प्रदर्शनी सूचना विभाग एवं अन्य विभागों के समन्वय से लगाई जाए। लोक भवन और विधान भवन की डायनामिक फसाड लाइट को छोड़कर अन्य भवनों को विद्युत सजावट से प्रकाशित किया जाए।
बैठक में बताया गया कि नागरिक उड्डयन विभाग के सहयोग से समारोह स्थल पर हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी। आजादी के अमृत महोत्सव और देशभक्ति से संबंधित 17 मिनट के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शहर के प्रमुख स्थानों जैसे 1090, 112 चौराहा और बड़े पार्कों में सायंकाल होमगार्ड, एसएसबी, पीएससी और पुलिस के बैंड द्वारा देशभक्ति गीत बजाए जाएंगे। मुख्यमंत्री आवास से विधान सभा तक जगह-जगह पर स्वतंत्रता दिवस और देश-प्रेस से संबंधित पुष्पों से आकृतियां आदि बनायी जायेंगी। विगत वर्षों की भांति मा0 मुख्यमंत्री आवास व मुख्य सचिव आवास पर ध्वजारोहण की व्यवस्था की जायेगी।
बैठक में प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन  अमित कुमार घोष, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम, पुलिस कमिश्नर लखनऊ  अमरेन्द्र कुमार सेंगर, जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी0, नगर आयुक्त लखनऊ  गौरव कुमार सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
———

Post Views: 64

Post Views: 71
Previous Post

क्या ट्रंप का भारत-चीन से श्रम हायरिंग प्रतिबंध का आदेश, भारत- ब्रिटेन एफटीए का जवाब है ?

Next Post

बढ़ते तापमान से महिलाओं में बढ़ रहा कैंसर का खतरा -विजय गर्ग 

Related Posts

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री

by News-Desk
February 8, 2026
LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*

by News-Desk
February 8, 2026
Next Post
बढ़ते तापमान से महिलाओं में बढ़ रहा कैंसर का खतरा -विजय गर्ग 

बढ़ते तापमान से महिलाओं में बढ़ रहा कैंसर का खतरा -विजय गर्ग 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अमेरिकी कर्मियों को चीन में इश्क़ और सेक्स से रोक!

अमेरिकी कर्मियों को चीन में इश्क़ और सेक्स से रोक!

April 4, 2025
भारत के ‘चिकन नेक’ के पास चीन की घुसपैठ! बांग्लादेश के जंगलों में लालमोनिरहाट एयरबेस को लेकर बड़ा खुलासा

भारत के ‘चिकन नेक’ के पास चीन की घुसपैठ! बांग्लादेश के जंगलों में लालमोनिरहाट एयरबेस को लेकर बड़ा खुलासा

May 21, 2025
वाशिंगटन-अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS अब्राहम लिंकन’ तैनात कर दिया

वाशिंगटन-अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS अब्राहम लिंकन’ तैनात कर दिया

January 8, 2026
जयशंकर ने ट्रंप के ‘ज़ीरो टैरिफ डील’ पर फोड़ा सच्चाई का बम, बोले– कोई सौदा तब तक नहीं जब तक सब तय न हो

जयशंकर ने ट्रंप के ‘ज़ीरो टैरिफ डील’ पर फोड़ा सच्चाई का बम, बोले– कोई सौदा तब तक नहीं जब तक सब तय न हो

May 17, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1828479
Total Visitors
1293
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In