• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW-सीएम योगी ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर कांवड़ मेला तैयारियों का लिया जायजा*

News-Desk by News-Desk
July 20, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
LUCKNOW-सीएम योगी ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर कांवड़ मेला तैयारियों का लिया जायजा*

खबरें हटके

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

*श्रावण कांवड़ मेले का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, उमड़ा जनसमूह*

*गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर ली कांवड़ मेला तैयारियों की जानकारी*

*दूधेश्वरनाथ वेद पाठशाला के विद्यार्थियों ने पारंपरिक सनातनी परंपरा से किया स्वागत*

*मुख्यमंत्री ने कोरिडोर निर्माण कार्य की प्रगति की ली जानकारी*

*गाजियाबाद/लखनऊ, (BNE) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह गाजियाबाद स्थित सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री का स्वागत दूधेश्वरनाथ वेद पाठशाला के विद्यार्थियों ने पारंपरिक सनातनी परंपरा से किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में भगवान दूधेश्वरनाथ का विधिपूर्वक रुद्राभिषेक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनसमूह उमड़ पड़ा।

*दूधेश्वरनाथ मंदिर आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के पावन अवसर पर गाजियाबाद से श्रावण कांवड़ मेला का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूधेश्वरनाथ मंदिर आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज के संरक्षण में हो रहे धार्मिक और सांस्कृतिक विकास की सराहना की।

*आधे घंटे तक रहे मंदिर परिसर में, कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर में करीब आधे घंटे तक रुके। उन्होंने जिलाधिकारी दीपक मीणा से कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। मंदिर परिसर में कांवड़ियों के लिए किए गए विशेष प्रबंधों को देखकर मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों व मंदिर समिति की सराहना की।

*पर्यटन विकास व कोरिडोर निर्माण की जानकारी ली*

मुख्यमंत्री ने महंत नारायण गिरी जी महाराज से मंदिर परिसर में चल रहे पर्यटन विभाग के तहत दूधेश्वरनाथ कोरिडोर निर्माण की प्रगति पर भी जानकारी ली। श्रीमहंत नारायण गिरी जी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना सुबह मिलते ही पूजा-अर्चना की तैयारी की गई।

*हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने रवाना हुए मुख्यमंत्री*

मंदिर से होकर मुख्यमंत्री पुलिस लाइन गाजियाबाद पहुंचे। जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों विशेष तौर पर मुजफ्फरनगर और मेरठ की सीमा से गुजरने वाले मार्गों पर चल रहे कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा  करने के लिए रवाना हो गए।

इस मौके पर गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, शहर विधायक संजीव शर्मा, महानगराध्यक्ष मयंक गोयल सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

Post Views: 25
Previous Post

मेरठ/लखनऊ :सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, शिवभक्तों की श्रद्धा का किया सम्मान* 

Next Post

INTERNATIONAL NEWS -घर में घिरे ट्रंप-लोकप्रियता व अप्रूवल रेटिंग में भारी गिरावट

Related Posts

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री

by News-Desk
February 8, 2026
LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*

by News-Desk
February 8, 2026
Next Post
INTERNATIONAL NEWS -घर में घिरे ट्रंप-लोकप्रियता व अप्रूवल रेटिंग में भारी गिरावट

INTERNATIONAL NEWS -घर में घिरे ट्रंप-लोकप्रियता व अप्रूवल रेटिंग में भारी गिरावट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराई भारत -पाक संघर्ष विराम की ये बड़ी बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराई भारत -पाक संघर्ष विराम की ये बड़ी बात

August 26, 2025
छींक दो ज़रा ज़ोर से, और ट्रंप निकाल दें बाहर! अमेरिका में भारतीय छात्रों की बढ़ती मुश्किलें”

छींक दो ज़रा ज़ोर से, और ट्रंप निकाल दें बाहर! अमेरिका में भारतीय छात्रों की बढ़ती मुश्किलें”

April 9, 2025
अमेरिका में ट्रंप ने की भारत-रूस के दोस्त रामाफोसा की तौहीन, भरी मीटिंग में चिल्लाए, अफ्रीकी राष्ट्रपति शर्मिंदा

अमेरिका में ट्रंप ने की भारत-रूस के दोस्त रामाफोसा की तौहीन, भरी मीटिंग में चिल्लाए, अफ्रीकी राष्ट्रपति शर्मिंदा

May 24, 2025
भारत-पाक तनाव पर बोले डोनाल्ड ट्रंप: “दोनों देश किसी न किसी तरह निकाल लेंगे समाधान”

ट्रंप का बड़ा फैसला: पीबीएस और एनपीआर की सरकारी सब्सिडी पर लगी कैंची

May 2, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1826449
Total Visitors
1761
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In