• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW-राज्यपाल ने यूनिवर्सल बुक सेलर्स, हजरतगंज का भ्रमण किया

News-Desk by News-Desk
July 11, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़
0
LUCKNOW-राज्यपाल ने यूनिवर्सल बुक सेलर्स, हजरतगंज का भ्रमण किया

खबरें हटके

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

                         LUCKNOW (BNE)       प्रदेश की राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने आज लखनऊ स्थित यूनिवर्सल बुक सेलर्स, हजरतगंज का भ्रमण किया। उन्होंने पुस्तकालय में उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद भी किया।
राज्यपाल जी का पुस्तकों से गहरा जुड़ाव रहा है। पुस्तकें उनके जीवन में चिंतन, दिशा और प्रेरणा का स्रोत रही हैं। वे न केवल स्वयं अध्ययन करती हैं, बल्कि बच्चों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी सतत रूप से पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उनका मानना है कि पुस्तकें केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन-दृष्टि, संस्कार, और चरित्र निर्माण का भी आधार होती हैं। एक अच्छी पुस्तक जीवन की दिशा बदल सकती है और व्यक्ति को भीतर से समृद्ध बना सकती है। अपने सार्वजनिक उद्बोधनों और संवादों में वे सदैव अध्ययन की संस्कृति को बढ़ावा देने पर बल देती हैं, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ ज्ञानवान, संवेदनशील और जागरूक नागरिक बन सकें।
राज्यपाल जी ने बच्चों की पुस्तकों को प्रेरणादायक बताया, जिनमें बाल-नाटक, कहानियाँ तथा रंग-बिरंगी धार्मिक एवं नैतिक शिक्षायुक्त पुस्तकें शामिल थीं, जैसे महाभारत, रामायण एवं श्रीमद्भगवद्गीता का बाल संस्करण। उन्होंने साहित्य को बच्चों के मानसिक विकास का सशक्त माध्यम बताया और विशेष रूप से आंगनबाड़ी व स्कूल स्तर पर इन पुस्तकों को पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
राज्यपाल जी की मोबाइल पुस्तकालय की अवधारणा पर भी चर्चा हुई, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में पुस्तकें बच्चों तक पहुंचाई जा सकें। इस विचार से प्रेरित होकर यूनिवर्सल बुक सेलर्स परिवार ने भी ऐसी संस्थाओं को जोड़कर इस दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
अपने भ्रमण के दौरान राज्यपाल जी का विशेष ध्यान ‘Sanskrit Non-translatables: The Importance of Sanskritizing English’ (लेखकः राजीव मल्होत्रा) नामक पुस्तक पर गया, जिसमें यह प्रतिपादित किया गया है कि संस्कृत के अनेक शब्दों का सटीक अनुवाद संभव नहीं है और उन्हें मूल रूप में ही वैश्विक भाषाओं में अपनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में संरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों एवं उनके डिजिटलीकरण के कार्य पर भी चर्चा हुई। राज्यपाल जी द्वारा बुक स्टोर में व्यतीत किया गया समय, उनके पुस्तकों के प्रति गहरे लगाव को दर्शाता है। यूनिवर्सल बुक सेलर्स परिवार ने उनके प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर यूनिवर्सल बुक सेलर्स परिवार के सदस्यगण, कर्मचारी, विद्यार्थी सहित अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।
Post Views: 24
Previous Post

सादगी की सियासत: मनोहर लाल की राजनीति और परछाइयाँ

Next Post

टेरर फंडिंग का खुलासा- एफएटीएफ ने ‘कम्प्रेहैन्सिव अपडेट ऑन टेररिस्ट फाइनेंसिंग रिस्क्स’ रिपोर्ट जारी की

Related Posts

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

by News-Desk
November 16, 2025
BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

by News-Desk
November 16, 2025
जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़

जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल

by News-Desk
November 16, 2025
NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान
ट्रेंडिंग न्यूज़

NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान

by News-Desk
November 16, 2025
अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार
ट्रेंडिंग न्यूज़

अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार

by News-Desk
November 16, 2025
Next Post
टेरर फंडिंग का खुलासा- एफएटीएफ ने ‘कम्प्रेहैन्सिव अपडेट ऑन टेररिस्ट फाइनेंसिंग रिस्क्स’ रिपोर्ट जारी की

टेरर फंडिंग का खुलासा- एफएटीएफ ने ‘कम्प्रेहैन्सिव अपडेट ऑन टेररिस्ट फाइनेंसिंग रिस्क्स’ रिपोर्ट जारी की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

“मोदी की वतन वापसी से कांपा पाकिस्तान! वायुसेना अलर्ट, गश्त बढ़ाई – घबराया इस कदर कि उल्टे भारत पर लगाए आरोप”

“मोदी की वतन वापसी से कांपा पाकिस्तान! वायुसेना अलर्ट, गश्त बढ़ाई – घबराया इस कदर कि उल्टे भारत पर लगाए आरोप”

April 24, 2025
INTERNATIONAL NEWS -घर में घिरे ट्रंप-लोकप्रियता व अप्रूवल रेटिंग में भारी गिरावट

INTERNATIONAL NEWS -घर में घिरे ट्रंप-लोकप्रियता व अप्रूवल रेटिंग में भारी गिरावट

July 20, 2025
अमेरिका में 10% बेस टैरिफ आज से लागू, ट्रंप की नीतियों से हिले वैश्विक बाजार

अमेरिका में 10% बेस टैरिफ आज से लागू, ट्रंप की नीतियों से हिले वैश्विक बाजार

April 6, 2025
इटली में प्रवासी भारतीय की मौत का मामला गर्माया, खेत मालिक के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे श्रमिक संगठन

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल पद से हटाए गए, महाभियोग के बाद संवैधानिक न्यायालय का बड़ा फैसला

April 5, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1826979
Total Visitors
2291
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In