• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW :इंटरनेशनल फिल्म सिटी की राह हुई आसान, बोनी कपूर ने सबमिट किया लेआउट प्लान*

News-Desk by News-Desk
May 27, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़, देश
0
LUCKNOW :इंटरनेशनल फिल्म सिटी की राह हुई आसान, बोनी कपूर ने सबमिट किया लेआउट प्लान*

खबरें हटके

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

LUCKNOW :इंटरनेशनल फिल्म सिटी की राह हुई आसान, बोनी कपूर ने सबमिट किया लेआउट प्लान*

*लेआउट प्लान को अनुमोदन प्राप्त होने के बाद तेजी से शुरू हो सकेगा सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य* 

*यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में बन रही है उत्तर भारत की सबसे बड़ी फिल्म सिटी* 

*पहले चरण में 230 एकड़ में होगा निर्माण कार्य, 8 वर्ष में तीन चरणों के अंतर्गत 1000 एकड़ में बनकर तैयार होगी फिल्म सिटी*   

*पहले फेज में बनेगा फिल्म स्टूडियो, साउंड स्टेज, पोस्ट प्रोडक्शन यूनिट और फिल्म इंस्टीट्यूट*

*ग्रेटर नोएडा/लखनऊ, (BNE)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट “इंटरनेशनल फिल्म सिटी” के निर्माण की राह अब बिल्कुल साफ हो गई है। मंगलवार को निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने फिल्म सिटी का लेआउट प्लान यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) को सौंप दिया। अब यीडा इस प्लान की समीक्षा करेगा और जरूरी अनुमोदन के बाद निर्माण कार्य को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह फिल्म सिटी यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में विकसित की जा रही है। पहले चरण में 230 एकड़ भूमि पर काम शुरू होगा, जिसकी अनुमानित लागत ₹1510 करोड़ है।

*तेजी से हो रही कार्यवाही* 

यमुना प्राधिकरण (यीडा) के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि विभिन्न अधिकारियों की मौजूदगी में मंगलवार को फिल्म निर्माता और फिल्म सिटी के निर्माण की जिम्मेदारी हासिल करने वाले बोनी कपूर ने अपनी कंपनी की ओर से पूरी परियोजना से संबंधित लेआउट प्लान को सबमिट किया है। अब प्राधिकरण इस पूरे लेआउट प्लान का अवलोकन और परीक्षण करेगा, जिसके बाद उन्हें कार्य शुरू करने के लिए आवश्यक अनुमोदन प्रदान किया जाएगा। सीईओ अरुण वीर सिंह ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य पूरी तरह समझौते के अनुसार ही होगा, कोई बदलाव बिना मंजूरी के स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पार्किंग, लैंडस्केपिंग और बागवानी जैसी मंजूरियों के लिए अलग से एनओसी लेनी होगी।

*27 जून को हो चुका है कंसेशन एग्रीमेंट* 

उन्होंने बताया कि सर्वाधिक 18 प्रतिशत ग्रॉस रेवेन्यू शेयर का प्रस्ताव देकर हाईएस्ट बिडर के रूप में चयनित बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी को लेटर ऑफ अवार्ड विगत वर्ष ही जारी किया जा चुका है। 27 जून 2024 को यीडा और कंसेशनायर प्रतिनिधि बोनी कपूर के बीच कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर भी हो चुके हैं, जिसके अनुरूप, 27 फरवरी 2025 को साइट का राइट ऑफ वे कंसेशनायर को हस्तांतरित कर दिया गया है। इस परियोजना के तहत फिल्म सिटी का मास्टर प्लान 30 जनवरी 2025 को अनुमोदित किया गया।

*तीन चरणों में होगा निर्माण कार्य* 

परियोजना का निर्माण तीन चरणों में अगले आठ वर्षों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 230 एकड़ में निर्माण कार्य होगा, जबकि भविष्य में शेष 770 एकड़ भूमि पर फेज-2 और फेज-3 के अंतर्गत विस्तार किया जाएगा। पहले 155 एकड़ में फिल्म स्टूडियो, साउंड स्टेज, पोस्ट प्रोडक्शन यूनिट और फिल्म इंस्टीट्यूट जैसे मुख्य ढांचे तैयार होंगे। इसके अलावा, 75 एकड़ में रिटेल, ऑफिस और मनोरंजन कॉम्प्लेक्स वाला व्यवसायिक केंद्र बनाया जाएगा, लेकिन इसकी शुरुआत तभी होगी जब फिल्म से जुड़ा ढांचा पूरा हो जाएगा। बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी के जीएम राजीव अरोड़ा ने बताया कि सभी जरूरी मंजूरियों के बाद निर्माण कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हम ऐसी फिल्म सिटी बनाएंगे, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को साकार करेगी।”

*5 लाख रोजगार के अवसर होंगे सृजित* 

परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराया जाएगा। सेक्टर 21 में प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण का केंद्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इसके जरिये न केवल रोजगार सृजन और निवेश आकर्षण होगा, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक विरासत का प्रचार-प्रसार भी बढ़ेगा। फिल्म प्रेमियों और युवाओं के लिए यह प्रोजेक्ट सिर्फ रोजगार का जरिया नहीं, बल्कि सपनों को पंख देने वाला प्लेटफॉर्म साबित होगा। यह प्रोजेक्ट करीब 5 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियों के अवसर पैदा करेगा और यूपी की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देगा।

*क्या-क्या बनेगा फिल्म सिटी में?*

10,000 सीटों वाला भव्य कन्वेंशन सेंटर, जहां बड़े फिल्म समारोह और कार्यक्रम होंगे
▪️भारतीय सिनेमा पर आधारित म्यूजियम
▪️खास फिल्म फेस्टिवल क्षेत्र, जिसमें गेस्ट हाउस और ऑडिटोरियम होंगे
▪️कलाकारों के लिए अलग से आवास व्यवस्था
▪️भारत की अलग-अलग वास्तुकला शैलियों वाले छोटे स्टूडियो यूनिट, जो शूटिंग या ठहरने के लिए किराए पर लिए जा सकेंगे
▪️बड़े साउंड स्टेज और अंडरवाटर शूटिंग स्टूडियो
Post Views: 13
Tags: इंटरनेशनल फिल्म सिटी NOIDA
Previous Post

दून में डिजिटल कला पर केंद्रित कार्यशाला का सफल आयोजन

Next Post

LUCKNOW :दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को कटिबद्ध योगी सरकार, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरण पर विशेष जोर*

Related Posts

सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

by News-Desk
February 11, 2026
प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया
देश

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

by News-Desk
February 11, 2026
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की
देश

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

by News-Desk
February 10, 2026
जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*
देश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*

by News-Desk
February 9, 2026
Next Post
LUCKNOW :दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को कटिबद्ध योगी सरकार, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरण पर विशेष जोर*

LUCKNOW :दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को कटिबद्ध योगी सरकार, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरण पर विशेष जोर*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फ्लोरिडा के नौसेना एयर स्टेशन पर गोलीबारी की खबर से हड़कंप

टोरंटो में पब के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, 12 लोग घायल

March 8, 2025
ईरान-इजरायल संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को ये बड़ी चेतावनी

ईरान-इजरायल संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को ये बड़ी चेतावनी

June 17, 2025
राफेल पर फ्रांस का दो टूक बयान, पाकिस्तान को लगा करारा झटका

राफेल पर फ्रांस का दो टूक बयान, पाकिस्तान को लगा करारा झटका

May 13, 2025
रूस-यूक्रेन में बड़ी सहमति! काला सागर में सुरक्षित नौवहन पर हुआ समझौता

रूस-यूक्रेन में बड़ी सहमति! काला सागर में सुरक्षित नौवहन पर हुआ समझौता

March 26, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1830210
Total Visitors
3024
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 12 feb 2026 February 12, 2026
  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In