• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, March 1, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW :हकीकत बना “हर खेत को पानी” का नारा*

आज यूपी की कृषि योग्य भूमि का 86 फीसद हिस्सा सिंचित

News-Desk by News-Desk
April 7, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
Mission Employment:उ.प्र. परिवहन निगम में 5000 महिला परिचालकों की होगी भर्ती*

खबरें हटके

कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत

बुजुर्गों की उपेक्षा और सुरक्षा का सवाल- डॉ विजय गर्ग 

LUCKNOW :हकीकत बना “हर खेत को पानी” का नारा*

*आज यूपी की कृषि योग्य भूमि का 86 फीसद हिस्सा सिंचित*

*योगी के कार्यकाल में 60 फीसद से अधिक बढ़ा सिंचित क्षेत्र का रकबा*

*बढ़ी क्षमता 185 लाख से अधिक किसान लाभान्वित*

*कृषि क्षेत्र, उपज और फसल आच्छादन में वृद्धि बोनस*

*लखनऊ, (BNE)।* लहलहाती खेती के लिए पानी खेतीबाड़ी की सबसे मूलभूत जरूरत है। कहा भी गया है कि “खेती हर चीज का इंतजार कर सकती है, सिवा पानी के।” खेत की तैयारी से लेकर बोआई के बाद फसल कटने के कुछ दिन पहले तक फसल विशेष की मांग के मुताबिक समय-समय पर पानी की जरूरत होती है।

मार्च 2017 में यूपी का मुख्यमंत्री बनने के बाद से अब तक योगी आदित्यनाथ ने खेतीबाड़ी की इस बुनियादी सुविधा पर खासा ध्यान दिया। इसके नाते उत्तर प्रदेश में सिंचन क्षमता का रिकार्ड विस्तार हुआ। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत तीन बड़े और अति महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट सरयू नहर परियोजना, अर्जुन सहायक परियोजना तथा बाण सागर परियोजना को जनता को समर्पित कर प्रदेश के सिचाईं क्षेत्र में मील का पत्थर स्थापित किया।

*अब तक छोटी-बड़ी कुल 976 परियोजनाएं पूरी*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में अब तक छोटी-बड़ी कुल 976 परियोजनाएं पूरी हुईं या प्रस्थापित की गईं हैं। इन सबका नतीजा यह रहा कि प्रदेश में करीब 48.32 लाख हैक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता सृजित हुई। इससे लगभग 185.33 लाख किसान लाभान्वित हुए। 2017 में प्रदेश में कुल सिंचित क्षेत्र का रकबा 82.58 लाख हेक्टेयर था। आठ वर्षों में यह बढ़कर 133 लाख हेक्टेयर हो गया। किसानों के व्यापक हित, फसल आच्छादन का रकबा और उपज बढ़ाने के लिए किए गए इस प्रयास का ही नतीजा है कि आज यूपी देश का इकलौता राज्य है जहां उपलब्ध भूमि के 76 फीसद हिस्से पर खेती हो रही है और कुल भूमि का करीब 86 फीसद हिस्सा सिंचित है।

*शीघ्र होगा पांच लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता का विस्तार*

सिंचन क्षमता बढ़ाने का यह सिलसिला अभी जारी है। मध्य गंगा नगर परियोजना फेज दो, कनहर सिंचाई परियोजना और रोहिन नदी पर महराजगंज में बैराज बनाने का काम जारी है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से करीब 5 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता सृजित होगी। साथ ही इससे 7 लाख किसानों को भी लाभ होगा। इसी तरह नदी जोड़ो परियोजना के तहत केन बेतवा लिंक के पूरा होने पर बुंदेखंड के झांसी, महोबा, बांदा और ललितपुर के 2.51 लाख हेक्टेयर खेतों की प्यास बुझेगी। साथ ही 21 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि बाढ़ और सूखे के स्थाई समाधान के लिए नदी जोड़ो परियोजना प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था। उनके जन्मदिन पर पिछले साल 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शिलान्यास किया था। केंद्र और प्रदेश के क्रमशः 90 और 10 फीसद अंशदान वाली इस परियोजना पर योगी सरकार तेजी से काम भी कर रही है।

*पूरी हुईं दशकों से लंबित परियोजनाएं*

*सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना* 

यह परियोजना 1971-72 में परिकल्पित की गई। 1978 में इस पर कार्य प्रारंभ हुआ। पहले यह दो जिलों की परियोजना थी, 1982 में इसे 9 जिलों तक बढ़ाया गया। इससे 14.5 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन सिंचित होने से पूर्वांचल के नौ जिलों के तकरीबन 30 लाख किसानों को सीधा लाभ पहुंचा। इस परियोजना से बढ़ी सिंचाई क्षमता से पूर्वी उत्तर प्रदेश देश के खाद्यान्न उत्पादन में 24 लाख टन का अतिरिक्त योगदान होने का अनुमान है। परियोजना में शामिल बड़ी-छोटी 992 नहरों की कुल लंबाई 6,623 किलोमीटर है। इसमें से 1978-2017 तक 2000 किमी की लंबाई में 290 नहरों पर ही काम पूरा हुआ था जबकि 2017-2021 तक 702 नहरों का कार्य पूर्ण किया गया जिनकी कुल लंबाई 4,623 किमी है। चार दशक में कितना काम हुआ और पांच साल में इस परियोजना पर कितना काम हुआ, फर्क आंकड़ों से साफ हो जाता है।

*अर्जुन सहायक परियोजना* 

यह परियोजना 2008-2009 में प्रारंभ हुई। अर्जुन सहायक बांध परियोजना के तहत 2017 तक कुल 737 हेक्टेयर जमीन नहर खोदने के लिए ली गई जबकि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद 1673 हेक्टेयर। 2009 से 2012 तक 41 किमी तथा 2012-2017 तक 14 किमी ही नहर बन सकी जबकि 2017-2021 तक 189 किमी नहर बनाई गई। कुल 2,655 करोड़ रुपये के बजट वाली इस परियोजना पर 2009 से 2012 तक 337 करोड़ तथा 2012-2017 तक 553 करोड़ ही व्यय हुए थे जबकि योगी सरकार ने 2017-2021 तक 1764 करोड़ रुपये खर्च कर इसे अंजाम तक पहुंचाया। अर्जुन सहायक नहर परियोजना से 244 किमी की लंबाई में बनी नहर से 69,000 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिली और इसे 1.49 लाख किसान लाभान्वित होने लगे।

*बाण सागर परियोजना*

यह परियोजना 2018 में पूर्ण हुई। इसकी सिंचन क्षमता 1.50 लाख हेक्टेयर है। इससे करीब दो लाख किसानों को लाभ हो रहा है। सरकार युद्धस्तर पर सिंचन क्षमता के विस्तार के लिए अन्य योजनाओं पर भी काम कर रही है। इसके तहत नए नलकूपों को लगाने, पुरानों को रिबोर करने, भारी अनुदान देकर सोलर पंप को प्रोत्साहन, चेक डैम और खेत तालाब, अमृत सरोवर और मॉडल तालाब, गंगा तालाब जैसी बहुउद्देशीय योजनाएं शामिल हैं।

Post Views: 48
Tags: "हर खेत को पानी YOGI GOVERNEMNT
Previous Post

PALGHAR :रामनवमी मोटरसाइकिल जुलूस में उपद्रवियों ने फेंके अंडे, तनाव बढ़ा ,पुलिस ने हालात को सम्हाला

Next Post

कुवैत में नमाज़ पर नई पाबंदी: सरकार ने दी इमामों को सख्त हिदायत

Related Posts

कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत

by News-Desk
February 26, 2026
बुजुर्गों की उपेक्षा और सुरक्षा का सवाल- डॉ विजय गर्ग 
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की उपेक्षा और सुरक्षा का सवाल- डॉ विजय गर्ग 

by News-Desk
February 26, 2026
कन्नौज: अपर्णा यादव पहुंची ठठिया, ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का अनावरण
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: अपर्णा यादव पहुंची ठठिया, ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का अनावरण

by News-Desk
February 25, 2026
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: गाजियाबाद, हरदोई और कन्नौज में ‘संवाद सेतु’ व्यवस्था शुरू, 10 मिनट में देना होगा जवाब 

by News-Desk
February 25, 2026
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा
उत्तर प्रदेश

लखनऊ:मुख्यमंत्री का सिंगापुर दौराः निवेश और कौशल विकास को मिलेगी नई गति*

by News-Desk
February 22, 2026
Next Post
कुवैत में नमाज़ पर नई पाबंदी: सरकार ने दी इमामों को सख्त हिदायत

कुवैत में नमाज़ पर नई पाबंदी: सरकार ने दी इमामों को सख्त हिदायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023
गाज़ा को राहत, हमास को संजीवनी? इज़राइल ने दो महीने बाद खोली फूड सप्लाई

गाज़ा को राहत, हमास को संजीवनी? इज़राइल ने दो महीने बाद खोली फूड सप्लाई

May 21, 2025
भारत का बड़ा व्यापारिक ऑफर! ट्रंप ने किया दावा—अमेरिकी माल पर शून्य टैरिफ को तैयार है इंडिया

भारत का बड़ा व्यापारिक ऑफर! ट्रंप ने किया दावा—अमेरिकी माल पर शून्य टैरिफ को तैयार है इंडिया

May 17, 2025
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने बदला विश्व का सीन -हैरान हुआ पाकिस्तान व अमेरिका,देखता रह गया चीन! 

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने बदला विश्व का सीन -हैरान हुआ पाकिस्तान व अमेरिका,देखता रह गया चीन! 

June 3, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1864056
Total Visitors
1049
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 1 march 2026 March 1, 2026
  • बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi February 28, 2026
  • कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए February 28, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In