• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, December 14, 2025
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW :महिला सुरक्षा और संरक्षण का मजबूत आधार बना वन ‘स्टॉप सेंटर’*

News-Desk by News-Desk
March 9, 2025
in अन्य, उत्तर प्रदेश, विभागीय
0
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा

खबरें हटके

कन्नौज: गेस्ट हाउस में बारात और लुटेरों के बीच हिंसक झगड़ा, तीन गंभीर रूप से घायल

LUCKNOW-राज्यपाल ने राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर), मोहान रोड लखनऊ का किया भ्रमण

LUCKNOW :महिला सुरक्षा और संरक्षण का मजबूत आधार बना वन ‘स्टॉप सेंटर’*

*- वन स्टॉप सेंटर  से 2 लाख से अधिक पीड़ित महिलाओं को मिली सहायता*

*- सुरक्षा के साथ स्वावलंबन की ओर बढ़ रही यूपी की महिलाएं*

*- महिलाओं का उत्थान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना योगी सरकार की प्राथमिकता- बेबी रानी मौर्य*

*- महिला सशक्तीकरण के प्रति अपने दायित्व को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रही है योगी सरकार- बेबी रानी मौर्य*

*लखनऊ (BNE) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। प्रदेश का महिला एवं बाल विकास विभाग महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों को प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई प्रभावी योजनाओं का संचालन कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महिला उत्थान केंद्रित योजनाएं आज महिलाओं के समावेशी विकास और आत्मनिर्भरता के लिए तेजी से कार्यान्वित की जा रही हैं।

सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने की दिशा में संचालित ‘वन स्टॉप सेंटर’ पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं के लिए संबल बनकर उभरा है। वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से अब तक 2 लाख से अधिक पीड़ित महिलाओं को सहायता दी जा चुकी है। घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, शोषण और लैंगिक भेदभाव से पीड़ित महिलाओं को इन केंद्रों पर न केवल चिकित्सा और कानूनी सहायता मिल रही है, बल्कि उन्हें पुनर्वास और काउंसलिंग की भी सुविधा प्रदान की जा रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए, योगी सरकार ने 181 महिला हेल्पलाइन के माध्यम से 7 लाख से अधिक महिलाओं को मदद पहुंचाई है। इसके अलावा, प्रदेशभर में 1100 पिंक शौचालयों का निर्माण कर महिलाओं की गरिमा और सुविधा का ध्यान रखा गया है।

*महिलाओं का उत्थान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना योगी सरकार की प्राथमिकता- बेबी रानी मौर्य*

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य द्वारा वन स्टॉप सेंटर के रेस्क्यू वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना इस योजना को और प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान  मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता महिलाओं का उत्थान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। वन स्टॉप सेंटर आज उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा और संरक्षण का मजबूत आधार बन गया है। उन्होंने कहा कि महिला ऐसी शक्ति है जो समाज और देश में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। महिलाएं किसी भी समस्या से निपटने की क्षमता में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ महिलाओं और बालिकाओं तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। सरकार द्वारा लागू की गई योजनाएं महिलाओं के विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही हैं। सरकार महिला सशक्तीकरण के प्रति अपने दायित्व को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रही है। महिला सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय की दिशा में यूपी सरकार के ये प्रयास आने वाले समय में महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

*योगी सरकार के प्रयासों से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही महिलाएं*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप महिलाओं और बालिकाओं के हित में संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग बेहतर रणनीति के तहत काम कर रही है। जिससे अधिक से अधिक पात्र महिलाएं लाभान्वित हो सकें। यही वजह है कि आज यूपी की महिलाएं स्वावलंबन की ओर बढ़ रही हैं। योगी सरकार निराश्रित महिलाओं के जीवन-यापन में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से उन्हें प्रतिमाह 1000 रुपये की पेंशन उपलब्ध करा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश की 34.14 लाख निराश्रित महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। इसके अलावा, हिंसा से पीड़ित और असहाय महिलाओं को संबल देने के लिए संचालित आश्रय गृह उन्हें स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए ‘मिशन शक्ति अभियान’ तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना प्रभावी रूप से संचालित हो रही है। घरेलू हिंसा, बाल विवाह, यौन शोषण, दहेज प्रथा और लैंगिक समानता जैसे विषयों पर घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इन प्रयासों से महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी मिल रही है और वे सशक्त होकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

 

Post Views: 98
Tags: LUCKNOW :Women Safety and Protection One Stop Centre*
Previous Post

शीर्षस्थ अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों का प्रशिक्षण करा तकनीक से लैस करेगी योगी सरकार

Next Post

राष्ट्रमंडल दिवस 2025 की थीम “एक साथ हम आगे बढ़ते हैं” का जबरदस्त आगाज़ 

Related Posts

कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: गेस्ट हाउस में बारात और लुटेरों के बीच हिंसक झगड़ा, तीन गंभीर रूप से घायल

by News-Desk
December 14, 2025
LUCKNOW-राज्यपाल ने राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर), मोहान रोड लखनऊ का किया भ्रमण
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-राज्यपाल ने राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर), मोहान रोड लखनऊ का किया भ्रमण

by News-Desk
December 13, 2025
LUCKNOW-मुख्यालय एवं जनपदीय सूचना अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-मुख्यालय एवं जनपदीय सूचना अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

by News-Desk
December 13, 2025
सोनभद्र :पिपरी पुलिस ने साइबर फ्राड पीड़ित को 1.90 लाख रुपये वापस कराये
उत्तर प्रदेश

सोनभद्र :पिपरी पुलिस ने साइबर फ्राड पीड़ित को 1.90 लाख रुपये वापस कराये

by News-Desk
December 13, 2025
LUCKNOW-टीम बनने के बाद ही पता चलेगा पंकज चौधरी योगी को साधने आये हैं या बांधने!
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-टीम बनने के बाद ही पता चलेगा पंकज चौधरी योगी को साधने आये हैं या बांधने!

by News-Desk
December 13, 2025
Next Post
राष्ट्रमंडल दिवस 2025 की थीम “एक साथ हम आगे बढ़ते हैं” का जबरदस्त आगाज़ 

राष्ट्रमंडल दिवस 2025 की थीम “एक साथ हम आगे बढ़ते हैं” का जबरदस्त आगाज़ 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

JD Vance India Visit :अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस और उनके परिवार ने अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए

JD Vance India Visit :अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस और उनके परिवार ने अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए

April 21, 2025
भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023
tech education :कौन सा बेहतर है: आईआईटी, आईआईआईटी या एनआईटी? 

म्यांमा में लोकतंत्र की मुश्किल राह, सैन्य सरकार स्वीकार कर सकती है भारत की मध्यस्थता

April 19, 2025
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा

ढाका :सिरसागंज में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के घर पर भीड़ ने हमला कर की तोड़फोड़

June 12, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1606552
Total Visitors
1485
Visitors Today

Recent Posts

  • कन्नौज: गेस्ट हाउस में बारात और लुटेरों के बीच हिंसक झगड़ा, तीन गंभीर रूप से घायल December 14, 2025
  • भारत में खेलों के लिए 2025 का दृष्टिकोण: एक परिवर्तनकारी वर्ष-  December 14, 2025
  • पर्यावरण के लिए मुसीबत बना प्लास्टिक December 13, 2025
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In