• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, December 14, 2025
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

lucknow :अन्य राज्यों के फरियादियों को भी योगी पर यकीन*

*नजीर बना सीएम योगी का ‘जनता दर्शन’, पहुंचे अन्य राज्यों के भी फरियादी*

News-Desk by News-Desk
May 7, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़
0
lucknow :अन्य राज्यों के फरियादियों को भी योगी पर यकीन*

खबरें हटके

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

lucknow :अन्य राज्यों के फरियादियों को भी योगी पर यकीन*

*नजीर बना सीएम योगी का ‘जनता दर्शन’, पहुंचे अन्य राज्यों के भी फरियादी*

*गोरखपुर-लखनऊ जनता दर्शन के साथ ही अन्य राज्यों के दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिले पीड़ितों ने भी लगाई मदद की गुहार* 

*7 महीने में अन्य राज्यों के 65 फरियादी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास, सीएम ने सुनीं समस्याएं*  

*किसी ने चिकित्सा सहायता तो किसी ने फीस माफी के लिए लगाई गुहार*

*योगी के जनता दर्शन में तेलंगाना, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों से आ चुके हैं फरियादी* 

*हर पीड़ित के प्रार्थना पत्र को लेकर संबंधित राज्य में संवाद व संपर्क स्थापित कर समाधान का आग्रह करता है सीएम योगी का कार्यालय*

*समाधान मिलने पर खिले चेहरे योगी का धन्यवाद ज्ञापित करने भी पहुंचे*

*लखनऊ,(bne) हैलो, मैं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के कार्यालय से बोल रहा हूं। आपके प्रदेश के एक नागरिक अपनी समस्या लेकर यहां आए हैं। यह आपसे मिलेंगे। कृपया इनकी समस्या का समाधान कराने का कष्ट करें। उत्तर प्रदेश के बाहर के राज्यों के अधिकारियों के पास प्रायः ऐसे फोन यहां से किए जाते हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘जनता दर्शन’ में न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि अन्य राज्यों के पीड़ित भी निरंतर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘जनता दर्शन’ में हर पीड़ित के पास स्वयं पहुंचते हैं। उनकी समस्या सुनते हैं और निराकरण के लिए संबंधित राज्य से संपर्क स्थापित करने का आदेश अपने कार्यालय को देते हैं। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 के बीच यूपी के बाहर के 65 फरियादी ‘जनता दर्शन’ व प्रवास के दौरान योगी आदित्यनाथ से मिले। इन सभी की शिकायत उनके गृहराज्य के आलाधिकारियों तक पहुंचाई गई। ऐसी कार्रवाई की बदौलत ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘जनता दर्शन’ नजीर बन गया है। अन्य राज्यों के नागरिक भी मानते हैं योगी हैं तो यकीन है। समाधान पाकर खिले चेहरे सीएम योगी का धन्यवाद करने भी आते हैं।

*सात महीने में आए 65 फरियादी* 

सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश के पीड़ितों की समस्याओं को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समय-समय पर जनता दर्शन करते हैं। वे पीड़ितों की समस्या को सुनते हैं और निराकरण कराते हैं। प्रार्थना पत्रों पर सीएम योगी की कार्रवाई नजीर बनती है। योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर समय-समय पर स्वयं जनता दर्शन करते हैं। साथ ही गोरखपुर प्रवास के दौरान प्रतिदिन जनता से मुखातिब होते हैं। उनकी दिनचर्या ही जनता से मिलने से प्रारंभ होती है। पिछले साढ़े छह महीने में बिहार, तेलंगाना, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, असम समेत कई राज्यों के 65 फरियादी जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुखातिब हुए। मुख्यमंत्री ने इनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए संबंधित राज्यों तक इसे प्रेषित कराया।

*उत्तराखंड दौरे पर भी सीएम योगी के पास आए कई प्रार्थना पत्र* 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरवरी के प्रथम सप्ताह में उत्तराखंड दौरे पर गए थे। वहां पौड़ी गढ़वाल के विथ्याणी गांव के पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह नेगी ने सीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा। ठांगर ग्राम पंचायत में एएनएम सेंटर के उच्चीकरण संबंधी पत्र भी सीएम को सौंपा गया। उत्तराखंड की ही रुचि ने चिकित्सा संबंधी आर्थिक सहायता की गुहार लगाते हुए सीएम योगी को पत्र सौंपा। यमकेश्वर विकास खंड के एक मंदिर समिति के अध्यक्ष रूपचंद्र लखेड़ा ने सीएम योगी को सड़क निर्माण कराने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। सीएम ने सभी प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड प्रशासन को पत्र प्रेषित कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का आग्रह किया।

*फीस माफी, चिकित्सा, पुलिस, पढ़ाई में मदद, मंदिर निर्माण, पैतृक विवाद संबंधी कई फरियाद पहुंची सीएम के पास* 

सीएम योगी के पास फीस माफी,  चिकित्सा, पुलिस, पढ़ाई में मदद, मंदिर निर्माण, पैतृक विवाद संबंधी कई फरियाद पहुंची। मध्य प्रदेश के सीधी के राजगढ़ कोठार की प्रीतू साहू ने गंभीर बीमारी के इलाज के लिए गुहार लगाई। बिहार के पश्चिमी चंपारण के माधोपुर प्रखंड की प्रियम प्रीति ने राहत कोष से सहायता राशि दिलाने का अनुरोध किया। इसके अलावा ओडिशा, बिहार से मंदिर जीर्णोद्धार, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों से भी आए लोगों की शिकायतों को सीएम योगी ने सुना। छात्रा निष्ठा साहनी ने राजस्थान में फीस माफी के लिए भी गुहार लगाई।

 

Post Views: 29
Tags: CM YOGI JANTA DARSHAN
Previous Post

NEW DELHI :बुधवार को 244 नहीं, अब 295 जिलों में नागरिकों को दी जाएगी ट्रेनिंग-केंद्रीय गृह मंत्रालय

Next Post

कन्नौज: नन्दनी गौशाला का हाल बेहाल, कई जानवर मरे

Related Posts

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

by News-Desk
November 16, 2025
BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

by News-Desk
November 16, 2025
जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़

जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल

by News-Desk
November 16, 2025
NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान
ट्रेंडिंग न्यूज़

NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान

by News-Desk
November 16, 2025
अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार
ट्रेंडिंग न्यूज़

अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार

by News-Desk
November 16, 2025
Next Post
कन्नौज: नन्दनी गौशाला का हाल बेहाल, कई जानवर मरे

कन्नौज: नन्दनी गौशाला का हाल बेहाल, कई जानवर मरे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सना एयरपोर्ट पर तबाही: इजरायली हमले से बर्बादी, हूती बोले- लेंगे बदला!

सना एयरपोर्ट पर तबाही: इजरायली हमले से बर्बादी, हूती बोले- लेंगे बदला!

May 10, 2025
ट्रंप के लाडले का मर्डर क्यों? -दुनियाँ के सामने सबसे बड़ा सवाल ?

ट्रंप के लाडले का मर्डर क्यों? -दुनियाँ के सामने सबसे बड़ा सवाल ?

September 12, 2025
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा

Blast at Pakistan Mosque:पाकिस्तान में मस्जिद में तेज विस्फोट ,इस्लामी नेता समेत 3 लोग घायल

March 14, 2025
तेल अवीव-इजरायली संसद‘ में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा फिलिस्तीन को मान्यता दो

तेल अवीव-इजरायली संसद‘ में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा फिलिस्तीन को मान्यता दो

October 13, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1605824
Total Visitors
757
Visitors Today

Recent Posts

  • कन्नौज: गेस्ट हाउस में बारात और लुटेरों के बीच हिंसक झगड़ा, तीन गंभीर रूप से घायल December 14, 2025
  • भारत में खेलों के लिए 2025 का दृष्टिकोण: एक परिवर्तनकारी वर्ष-  December 14, 2025
  • पर्यावरण के लिए मुसीबत बना प्लास्टिक December 13, 2025
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In