• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW-किसान जब ठान लेता है कि उसे कुछ करना है, तो वह बड़ी उपलब्धि हासिल करता है -राज्यपाल

News-Desk by News-Desk
December 23, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
LUCKNOW-किसान जब ठान लेता है कि उसे कुछ करना है, तो वह बड़ी उपलब्धि हासिल करता है -राज्यपाल




राज्यपाल ने किसान दिवस के अवसर पर राजभवन परिसर में मोती की खेती (पर्ल फार्मिंग) परियोजना का तालाब में सीप अवतरण कर शुभारंभ किया

खबरें हटके

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

——-

——-

                                     लखनऊ :(BNE)         प्रदेश की राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल जी ने किसान दिवस के अवसर पर आज राजभवन परिसर में तालाब में सीप अवतरण कर मोती की खेती (पर्ल फार्मिंग) परियोजना का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के समस्त किसानों को किसान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि देश की प्रगति किसानों की समृद्धि से जुड़ी है और कृषि क्षेत्र में नवाचार ही किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। राज्यपाल जी ने परियोजना स्थल पर कृषि-केंद्रित कंपनी मणि एग्रो हब प्राइवेट लिमिटेड, उत्तर प्रदेश के अधिकारियों द्वारा प्रदर्शित मोती के सीप की सर्जरी प्रक्रिया का अवलोकन भी किया। उन्होंने इसे एक अच्छा एवं उपयोगी प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि इस प्रकार की नवाचार आधारित पहलें किसानों, युवाओं एवं महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित करती हैं तथा किसान दिवस के संदेश, किसानों को सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानित करने को सार्थक रूप देती हैं।
राज्यपाल जी ने जनपद बलिया के प्रगतिशील किसान श्री जे.पी. पांडेय की सफलता की प्रेरक कहानी साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार श्री पांडेय ने गिर नस्ल की गाय का वैज्ञानिक तरीके से पालन किया, दूध, पनीर और घी का उत्पादन किया तथा अपने ही गाँव में बाजार विकसित किया। आज श्री पांडेय न केवल लाखों रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं, बल्कि लगभग 200 अन्य किसानों को भी प्रेरित कर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक किसान जब ठान लेता है कि उसे कुछ करना है, तो वह बड़ी उपलब्धि हासिल करता है।
राज्यपाल जी ने कहा कि किसी भी कार्य में सफलता के लिए परिश्रम के साथ-साथ सही सोच और प्रभावी प्रबंधन आवश्यक है। पशुपालन में मौसम के अनुरूप प्रबंधन, विशेषकर ठंड जैसे मौसम में विशेष व्यवस्था करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य सामूहिक होता है और उसके लिए सभी संबंधित विभागों का समन्वय जरूरी है। जब सभी संबंधित विभाग के अधिकारी एक साथ बैठकर चर्चा करेंगे और मिलकर सोचेंगे, तभी अपेक्षित परिणाम मिलेगा।
राज्यपाल जी ने निर्देश दिया कि राजभवन में किया जाने वाला कोई भी कार्य हो, उसमें सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से आत्मीय भाव के साथ कार्य करें, औपचारिक प्रोटोकॉल से आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाएं। सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों को अधिनियम (एक्ट) के अनुरूप समझें, नियमित रूप से बैठक करें, योजना बनाकर कार्य करें तथा नवीनतम तकनीक का उपयोग करते हुए कम समय, कम खर्च और बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य सुनिश्चित करें।
राज्यपाल जी ने कहा कि जब भी वे भ्रमण के दौरान कहीं कोई अच्छा नवाचार देखती हैं, तो उसे राजभवन में लागू करने का प्रयास करती हैं, जिससे यहाँ कार्यरत लोगों को उसका लाभ मिल सके।
उन्होंने मणि एग्रो हब प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) करने के निर्देश भी दिए। साथ ही राज्यपाल जी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं लक्ष्य प्राप्ति में माता-पिता का सहयोग, प्रेरणा और मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने निर्देश दिया कि राजभवन में निवासरत सभी मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाए।
इस अवसर पर मणि एग्रो हब के निदेशक श्री आनंद त्रिपाठी ने परियोजना का परिचय देते हुए कहा कि मोती की खेती एक वैज्ञानिक, टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि उद्यम है, जो किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर सृजित करता है। उन्होंने बताया कि मोती एक प्राकृतिक रत्न है, जिसकी देश-विदेश में निरंतर मांग बनी रहती है, जबकि भारत में इसकी मांग की तुलना में उत्पादन बहुत कम है। मोती की खेती के माध्यम से किसान कम संसाधनों में अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में मीठे पानी में वैज्ञानिक पद्धति से उत्पादित मोती पूर्णतः प्राकृतिक, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण होते हैं, जिनमें केवल मानवीय तकनीकी प्रयास का समावेश होता है।
उन्होंने बताया कि मोती की खेती चरणबद्ध प्रक्रिया के अंतर्गत सीपों के संग्रह, सर्जरी (न्यूक्लियस प्रत्यारोपण), तालाब में स्थापना एवं नियमित देख-भाल द्वारा की जाती है। लगभग 2000 वर्ग फीट के तालाब में 10,000 सीपों की खेती से 18 माह की अवधि में औसतन 8.5 लाख रुपये तक की शुद्ध आय संभव है। मणि एग्रोहब प्रा. लि. द्वारा किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण, पर्यवेक्षण एवं विपणन की सुविधा अनुबंध के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत मोती की खेती पर 50 प्रतिशत तक अनुदान भी उपलब्ध है, जिससे यह परियोजना किसानों के लिए अत्यंत व्यवहारिक और लाभकारी सिद्ध हो रही है।
इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी श्री राज्यपाल (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ0 सुधीर महादेव बोबडे, विशेष कार्याधिकारी शिक्षा डॉ0 पंकज एल जानी, विशेष कार्याधिकारी  राज्यपाल  अशोक देसाई, विशेष सचिव श्री श्रीप्रकाश गुप्ता, राजभवन के अधिकारी कर्मचारी, मणि एग्रो हब के अधिकारी, राजभवन के अध्यासितगण सहित अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।

Post Views: 14

Post Views: 19
Previous Post

LUCKNOW-SIR के दौरान बी.एल.ओ की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल*

Next Post

Lko junction pdf 24 dec 2025

Related Posts

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री

by News-Desk
February 8, 2026
LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*

by News-Desk
February 8, 2026
Next Post

Lko junction pdf 24 dec 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

न्यूयॉर्क में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा: हवा में दोफाड़ होकर नदी में गिरा, पायलट समेत 6 की मौत

न्यूयॉर्क में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा: हवा में दोफाड़ होकर नदी में गिरा, पायलट समेत 6 की मौत

April 11, 2025
बलूच विद्रोहियों की धमकी: 24 घंटे में कैदियों को रिहा करें, वरना होगा न्यायालय में मुकदमा!

बलूच विद्रोहियों की धमकी: 24 घंटे में कैदियों को रिहा करें, वरना होगा न्यायालय में मुकदमा!

March 13, 2025
दुनिया में फंगस के संक्रमण का खतरा-

दुनिया में फंगस के संक्रमण का खतरा-

June 8, 2025
पाकिस्तान की परमाणु धमकी और ट्रंप का झूठा दावा बेनकाब, विदेश सचिव ने खोले कई बड़े राज

पाकिस्तान की परमाणु धमकी और ट्रंप का झूठा दावा बेनकाब, विदेश सचिव ने खोले कई बड़े राज

May 21, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1826638
Total Visitors
1950
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In