• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW :मार्च 2027 तक 8 लाख सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाएगी योगी सरकार*

News-Desk by News-Desk
April 20, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
LUCKNOW :मार्च 2027 तक 8 लाख सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाएगी योगी सरकार*

खबरें हटके

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

LUCKNOW :मार्च 2027 तक 8 लाख सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाएगी योगी सरकार*

*उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने की मुहिम तेज*

*भारत सरकार ने मार्च 2027 तक एक करोड़ इस्टॉलेशन का रखा है लक्ष्य* 

*उत्तर प्रदेश सरकार भी कर रही है केंद्र सरकार के लक्ष्य का अनुसरण* 

*योगी सरकार ने 2025-26 में 2.65 लाख से अधिक इंस्टॉलेशन का रखा टारगेट*

*लखनऊ,(BNE)* प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश में कुल 8 लाख सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके अंतर्गत मौजूदा वित्तीय वर्ष में 2.65 लाख संयंत्रों का इंस्टॉलेशन किया जाना है, जिसमें हर माह 22 हजार और प्रत्येक जिले में औसतन 300 इंस्टॉलेशन किए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए जनपदवार, डिस्कॉमवार, नगर निगम और नगर पालिका स्तर पर लक्ष्य निर्धारित किए हैं। योजना की निगरानी एवं समीक्षा की व्यवस्था मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से जोड़कर की जा रही है, जिससे प्रगति की रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सके।

*हर माह 11 हजार सोलर रूफटॉप संयंत्र हो रहे स्थापित* 

उत्तर प्रदेश में पीएम सूर्य घर योजना को घर-घर तक पहुंचाने के लिए यूपीनेडा प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। इसके तहत, मार्च 2025 तक पोर्टल पर प्राप्त 10.73 लाख आवेदनों पर कॉलिंग कर वेंडर्स को सूचीबद्ध किया जा रहा है और स्थापना की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तक प्रदेश में 1 लाख से अधिक सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाए जा चुके हैं। मौजूदा समय में हर माह करीब 11 हजार और प्रतिदिन 500 से अधिक इंस्टॉलेशन किए जा रहे हैं।

*2.5 हजार से ज्यादा वेंडर्स को किया गया इमपैनल्ड* 

योजना के तहत अप्रैल 2025 तक 2.5 हजार से अधिक वेंडर्स को इमपैनल्ड किया जा चुका है, जबकि लगभग 1800 वेंडर्स को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। वेंडर्स को बैंकों के माध्यम से लोन और क्रेडिट गारंटी स्कीम का लाभ भी दिया जा रहा है, ताकि उनकी आर्थिक क्षमता मजबूत हो सके। राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय संस्थान, भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय और यूपीनेडा के सहयोग से वेंडर्स को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

*ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दे रही योगी सरकार* 

उल्लेखनीय है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई इस योजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्राथमिकता पर रखते हुए पूरे प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने का बड़ा कदम उठाया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश देशभर में सौर ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है

Post Views: 45
Tags: सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाएगी योगी सरकार*
Previous Post

JAIPUR : नेताओं के लिए जीत की गारंटी है जयपुर में स्थित गणेश मंदिर

Next Post

GORAKHPUR :हावर्ट बांध पर बन रहे फोरलेन से बाढ़ बचाव के साथ यातायात की समस्या भी होगी हल*

Related Posts

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री

by News-Desk
February 8, 2026
LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*

by News-Desk
February 8, 2026
Next Post
GORAKHPUR :हावर्ट बांध पर बन रहे फोरलेन से बाढ़ बचाव के साथ यातायात की समस्या भी होगी हल*

GORAKHPUR :हावर्ट बांध पर बन रहे फोरलेन से बाढ़ बचाव के साथ यातायात की समस्या भी होगी हल*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नाइजीरिया में दो धमाकों से मची तबाही: 26 की मौत, आतंक का साया गहराया

नाइजीरिया में दो धमाकों से मची तबाही: 26 की मौत, आतंक का साया गहराया

May 1, 2025
North Macedonia के नाइट क्लब में भीषण आग, 59 की मौत, 155 घायल

North Macedonia के नाइट क्लब में भीषण आग, 59 की मौत, 155 घायल

March 17, 2025
सिंगरौली-एनटीपीसी सिंगरौली परिसर में भक्तिभाव के साथ  दशहरा का आयोजन*

सिंगरौली-एनटीपीसी सिंगरौली परिसर में भक्तिभाव के साथ  दशहरा का आयोजन*

October 3, 2025
सफेद या काला धुआं? वेटिकन की रहस्यमयी कॉन्क्लेव में तय होगा नया पोप

सफेद या काला धुआं? वेटिकन की रहस्यमयी कॉन्क्लेव में तय होगा नया पोप

May 7, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1827346
Total Visitors
160
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In