• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, March 1, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW :योगी सरकार में नगरीय निकायों का शिकायत निवारक तंत्र कर रहा त्वरित कार्य* 

News-Desk by News-Desk
April 22, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
योगी सरकार का बड़ा फैसला: अब आउटसोर्स परिचालकों का हो सकेगा पारस्परिक स्थानांतरण*

खबरें हटके

कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत

बुजुर्गों की उपेक्षा और सुरक्षा का सवाल- डॉ विजय गर्ग 

LUCKNOW :योगी सरकार में नगरीय निकायों का शिकायत निवारक तंत्र कर रहा त्वरित कार्य* 

*आईजीआरएस पोर्टल ने नगरीय निकायों के शिकायत निवारक तंत्र को बनाया प्रभावी*

*यूपी के नगरीय निकायों में आईजीआरएस के तहत दर्ज 92 फीसदी शिकायतों का हुआ समाधान*

*प्रदेश के नगरीय निकायों में 33,555 शिकायतों का जन सुनवाइयों के जरिए निस्तारण*

*डीसीसीसी के माध्यम से होती है प्रभागवार निकायों की रियल टाइम मॉनिटरिंग* 

लखनऊ(BNE)* उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नगरीय निकायों में शिकायत निवारण तंत्र को अभूतपूर्व रूप से सुदृढ़ और प्रभावी बनाया है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत नगरीय निकायों में दर्ज 92 प्रतिशत शिकायतों का समाधान कर सरकार ने जनता के प्रति अपनी जवाबदेही को साबित किया है। इसके साथ ही, डेडिकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (डीसीसीसी) और जन सुनवाई जैसे तंत्रों के माध्यम से लाखों समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाता है। प्रत्येक दिन प्रभागवार निगरानी और त्वरित कार्रवाई ने इस प्रणाली को और भी प्रभावी बनाया है।

*आईजीआरएस पोर्टल ने नगरीय निकायों के शिकायत निवारक तंत्र को बनाया है प्रभावी*

सीएम योगी के मार्गदर्शन में यूपी के नगर विकास विभाग ने नगरीय निकायों की शिकायत निवारण प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए आईजीआरएस ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा प्रदान की है। ये नागरिकों की शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज करने और उनके समाधान को सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नगरीय निकायों में आईजीआरएस के तहत दर्ज शिकायतों में से 92 प्रतिशत का समाधान हो चुका है। यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक दक्षता को देर्शाती है, बल्कि जनता के विश्वास को भी मजबूत करती है। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने अधिकारियों को जवाबदेह बनाया है। प्रत्येक शिकायत की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक की जा सकती है, जिससे नागरिकों को अपनी समस्या के समाधान की प्रगति की जानकारी मिलती रहती है। नगरीय निकायों में स्वच्छता, सड़क, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं से संबंधित शिकायतें इस मंच पर दर्ज की जाती हैं।

*जन सुनवाइयों के माध्यम से प्रत्यक्ष तौर पर होता है समस्याओं का निस्तारण*

नगरीय निकायों में जन सुनवाई कार्यक्रमों ने भी शिकायत निवारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेश भर में अब तक 33,555 जन सुनवाइयों के जरिए शिकायतों का निस्तारण किया गया है। इन जन सुनवाइयों में नागरिक अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रखते हैं, और तत्काल समाधान के लिए निर्देश जारी किए जाते हैं। यह प्रक्रिया न केवल शिकायतों के त्वरित निवारण में सहायक है, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच संवाद को भी मजबूत करती है। जन सुनवाइयों में नगरीय निकायों के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहते हैं, जो समस्याओं को समझकर तुरंत कार्रवाई करते हैं। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन नागरिकों के लिए लाभकारी है, जो तकनीकी रूप से आईजीआरएस जैसे ऑनलाइन मंचों का उपयोग करने में असमर्थ है।

*गेम चेंजर साबित हुआ डेडिकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर* 

नगरीय निकायों की समस्याओं के समाधान में डेडिकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (डीसीसीसी) एक गेम-चेंजर साबित हुआ है। डीसीसीसी के माध्यम से अब तक 2.15 लाख समस्याओं का समाधान किया गया है। यह केंद्र नगरीय सेवाओं की निगरानी और शिकायत निवारण के लिए एक केंद्रीकृत मंच के रूप में कार्य करता है। डीसीसीसी में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर शिकायतों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाती है। स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण, जल निकासी और अन्य सेवाओं से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाता है। यह केंद्र न केवल शिकायतों के समाधान में तेजी लाता है, बल्कि नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली को भी सुचारू बनाता है। योगी सरकार ने नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक दिन प्रभागवार निगरानी की व्यवस्था भी लागू की है। इस व्यवस्था के तहत नगरीय निकायों के प्रत्येक प्रभाग में सेवाओं की स्थिति की जांच की जाती है। स्वच्छता, जलापूर्ति, सड़क मरम्मत और अन्य बुनियादी सुविधाओं की निगरानी कर कमियों को तुरंत दूर किया जाता है।

 

Post Views: 86
Tags: योगी सरकार में नगरीय निकायों का शिकायत निवारक तंत्र
Previous Post

CSK के डेव्हन कॉनवे पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन पर टीम ने बांधी काली पट्टी

Next Post

LUCKNOW :दलितों पर हो रहे अत्याचार को रोकें केंद्र व राज्य सरकारें-MAYAWATI

Related Posts

कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत

by News-Desk
February 26, 2026
बुजुर्गों की उपेक्षा और सुरक्षा का सवाल- डॉ विजय गर्ग 
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की उपेक्षा और सुरक्षा का सवाल- डॉ विजय गर्ग 

by News-Desk
February 26, 2026
कन्नौज: अपर्णा यादव पहुंची ठठिया, ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का अनावरण
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: अपर्णा यादव पहुंची ठठिया, ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का अनावरण

by News-Desk
February 25, 2026
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: गाजियाबाद, हरदोई और कन्नौज में ‘संवाद सेतु’ व्यवस्था शुरू, 10 मिनट में देना होगा जवाब 

by News-Desk
February 25, 2026
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा
उत्तर प्रदेश

लखनऊ:मुख्यमंत्री का सिंगापुर दौराः निवेश और कौशल विकास को मिलेगी नई गति*

by News-Desk
February 22, 2026
Next Post
LUCKNOW :दलितों पर हो रहे अत्याचार को रोकें केंद्र व राज्य सरकारें-MAYAWATI

LUCKNOW :दलितों पर हो रहे अत्याचार को रोकें केंद्र व राज्य सरकारें-MAYAWATI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भारत के तीखे तेवर से डरा पाकिस्तान! POK की सभी उड़ानें रद्द, हवाई क्षेत्र में हाई अलर्ट

भारत के तीखे तेवर से डरा पाकिस्तान! POK की सभी उड़ानें रद्द, हवाई क्षेत्र में हाई अलर्ट

May 1, 2025
“हमने ठीक कर दिया!” – न्यूयॉर्क टाइम्स पर अमेरिका का फूटा गुस्सा, पहलगाम हमले को बताया ‘आतंकी हमला’

“हमने ठीक कर दिया!” – न्यूयॉर्क टाइम्स पर अमेरिका का फूटा गुस्सा, पहलगाम हमले को बताया ‘आतंकी हमला’

April 26, 2025
200 ताबूत, 155 यात्रियों की रिहाई और 27 BLA लड़ाकों की मौत का दावा – पाकिस्तान के दावों पर सवाल!

200 ताबूत, 155 यात्रियों की रिहाई और 27 BLA लड़ाकों की मौत का दावा – पाकिस्तान के दावों पर सवाल!

March 12, 2025
नेपाल स्थित भारतीय दूतावास में पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए शोक सभा आयोजित

नेपाल स्थित भारतीय दूतावास में पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए शोक सभा आयोजित

April 28, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1864746
Total Visitors
1739
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 1 march 2026 March 1, 2026
  • बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi February 28, 2026
  • कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए February 28, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In