• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, February 22, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

मेरठ:पीएम मोदी नए और आधुनिक भारत के निर्माता: योगी आदित्यनाथ*

News-Desk by News-Desk
February 22, 2026
in देश
0
मेरठ:पीएम मोदी नए और आधुनिक भारत के निर्माता: योगी आदित्यनाथ*




*मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी ने किया दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल संपूर्ण कॉरिडोर व मेरठ मेट्रो का लोकार्पण* 

*सीएम योगी ने कहा, एआई समिट में वैश्विक नेताओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी के विजन की जमकर सराहना की*

*विकास कार्यों की जितनी समीक्षा पीएम करते हैं, उतना कोई मंत्री भी अपने विभागीय कार्यों की नहीं करताः मुख्यमंत्री* 

खबरें हटके

रफ्तार की कीमत: सड़क पर बुझता युवाओं का भविष्य

नई दिल्ली:मन की बात में PM मोदी ने छात्रों को दिया ये सफलता का मंत्र

*प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने मेरठ मेट्रो से यात्रा भी की, सीएम ने कहा कि अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर से दिखती है भारत की ताकत* 

*मुख्यमंत्री ने मेरठ के मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय व जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री से किया अनुरोध* 

*मेरठ,(BNE)* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए व आधुनिक भारत का शिल्पी व निर्माता बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम के ‘विकसित भारत’ विजन की वैश्विक नेता भी जमकर सराहना कर रहे हैं, जिसमें अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ शासकीय योजनाओं का लाभ गरीब-वंचित, अन्नदाता किसान, महिला व युवा समेत समाज के हर तबके को मिलना सुनिश्चित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए कहा कि पूरे देश के विकास कार्यों की जितनी समीक्षा प्रधानमंत्री जी करते हैं, उतनी तो कोई मंत्री अपने विभागीय कार्यों की भी नहीं करता। सीएम योगी रविवार को मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल संपूर्ण कॉरिडोर व मेरठ मेट्रो का लोकार्पण किए जाने के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

*तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत* 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा होली से ठीक पहले नमो भारत ट्रेन के साथ मेरठ मेट्रो का भी उपहार दिया जा रहा है। यह उपहार विकसित भारत की उस नींव को सुदृढ़ करने का नया माध्यम है, जिसमें अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से भारत की ताकत दिखती है। पहले मेरठ से दिल्ली की दूरी एक चुनौती होती थी। इसे तय करने में चार से पांच घंटे तक मशक्कत करनी पड़ती थी। दिल्ली दूर है, यह मानते हुए लोग थक-हार कर बैठ जाते थे और सोचते थे कि जाम में फंसना पड़ेगा। आज 12 लेन के एक्सप्रेसवे से दिल्ली व मेरठ जुड़े हैं। मेरठ से दिल्ली पहुंचने में मात्र 45-50 मिनट लगते हैं। आज प्रधानमंत्री जी ने नमो भारत रैपिड रेल व मेरठ मेट्रो का नया उपहार दिया है, जो इस दूरी को और घटा रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के रूप में नमो भारत, वंदे भारत, अमृत भारत के माध्यम से अत्य़ाधुनिक-सुरक्षित तेज पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं आज भारत की पहचान बन रही हैं। पीएम मोदी ने शनिवार को ही गौतम बुद्ध नगर में सेमीकंडक्टर के नए प्लांट का शिलान्यास किया है, यानी हमारा भारत आने वाले समय की चुनौतियों को देखते पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है।

*वैश्विक नेता कर रहे हैं पीएम के विजन की प्रशंसा*

सीएम योगी ने कहा कि पिछले दिनों नई दिल्ली में संपन्न इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। इस समिट में वैश्विक नेताओं ने प्रधानमंत्री जी के विजन और उसे धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सीएम ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के वक्तव्य का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने डिजिटल भारत की सफलता पर विस्तार से अपनी बात रखी। मैक्रों ने कहा कि भारत ने कुछ ऐसा बनाया, जो दुनिया का कोई दूसरा देश नहीं बना सकता – 140 करोड़ लोगों की डिजिटल पहचान और वन हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर, जिसने 50 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान भारत की सुविधा प्रदान की। मैक्रों का कथन प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता साबित करता है, जिनके विकसित भारत विजन में वंचितों को वरीयता के साथ-साथ शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के गरीब, किसान, महिला, नौजवान समेत हर तबके को प्राप्त हो रहा है। आज पूरी दुनिया का ध्यान डिजिटल इंडिया की ओर आकर्षित हुआ है।

*पीएम की कार्यशैली प्रेरणा का स्रोत*

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रति दृष्टिकोण विकसित भारत की उस आधारशिला का विजन है, जिसकी दुनिया में चर्चा है। देश में नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन, मेट्रो का विस्तार, वंदे भारत, वाटरवे, एक्सप्रेसवे, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की सुविधा बहुत तेजी से फैली है। आज हर कोई इसकी ताकत को महसूस कर रहा है। इसके जरिए जीवन को आसान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने देखा है कि 2014 के पहले देश कैसे चलता था। हाल में ही प्रधानमंत्री ने देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर की मॉनीटरिंग करते हुए 50वीं बैठक की। इससे पहले बड़े प्रोजेक्ट्स की मॉनीटरिंग नहीं होती थी। आज विकास कार्यों की जितनी समीक्षा प्रधानमंत्री जी करते हैं, उतनी कोई मंत्री भी अपने विभागीय कार्यों की नहीं करता। अब देश में प्रगति नाम की आधुनिक व्यवस्था दिखाई दे रही है। प्रगति की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री जी द्वारा आइडिया दिया जाता है। यह प्रधानमंत्री जी की कार्यशैली है कि दशकों से लंबित 85 लाख करोड़ की परियोजनाएं मात्र 10 वर्ष में धरातल पर उतरी हैं।

*मुख्यमंत्री ने मेजर ध्यानचंद खेल विवि और जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री को दिया निमंत्रण*

सीएम योगी ने मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेरठ में बने यूपी के पहले खेल विश्वविद्यालय का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ही इसका शिलान्यास किया था। यह विश्वविद्यालय अप्रैल तक बनकर तैयार हो जाएगा, कक्षाएं गत वर्ष प्रारंभ हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री जी का खेल संस्कृति पर विशेष जोर है। मेरठ का ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट) खेल आइटम ही है। सीएम योगी ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी लगभग तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री जी ने ही उसका शिलान्यास किया था। आज प्रदेशवासियों की इच्छा है कि खेल विवि व नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से हो। इसी तरह केंद्रीय कैबिनेट ने हाल में नोएडा मेट्रो के नए रूट को स्वीकृति दी है। सीएम ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि मेट्रो के नए रूट का शिलान्यास और तीन वर्ष में इसके तैयार होने के उपरांत इसका लोकार्पण भी आपके द्वारा हो।

*मेरठ की क्रांतिकारी धरा को किया प्रणाम*

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ की धरती भारत की पौराणिक-ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की गवाह रही है। क्रांतिनायक धन सिंह गुर्जर, राव कदम सिंह, क्रांतिकारी शाहमल व मातादीन वाल्मीकि ने इसी धरा से भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का आह्वान और भारत की आजादी की लड़ाई को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का शंखनाद किया था।

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह, दिनेश खटिक, सोमेंद्र तोमर, राज्यसभा सांसद व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद अरुण गोविल, राजकुमार सांगवान, चंदन चौहान व महापौर हरिकांत अहलूवालिया आदि मौजूद रहे।

*बॉक्स*

*प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को समर्पित कीं 12,930 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की धरा से 12,930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। प्रधानमंत्री ने दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत खंड (5 किमी.), मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक नमो भारत खंड (21 किमी.) के उद्घाटन के साथ दिल्ली-मेरठ नमो भारत का संपूर्ण कॉरिडोर राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही मेरठवासियों को मेट्रो (मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किमी) की सौगात दी। इसके पहले प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। 

*इनसेट*

*प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने किया मेट्रो का सफऱ*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रांति की धरा मेरठ पर रविवार को सबसे पहले शताब्दी नगर हेलीपैड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संग मेरठ साउथ से शताब्दी नगर तक मेट्रो में सफर भी किया। प्रधानमंत्री ने मेट्रो में दिव्यांग बच्चों, स्कूली बच्चों, मेडिकल छात्रों व अन्य लोगों से संवाद भी किया।

Post Views: 14

Post Views: 1
Previous Post

रफ्तार की कीमत: सड़क पर बुझता युवाओं का भविष्य

Related Posts

सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

रफ्तार की कीमत: सड़क पर बुझता युवाओं का भविष्य

by News-Desk
February 22, 2026
नई दिल्ली:मन की बात में PM मोदी ने छात्रों को दिया ये सफलता का मंत्र
देश

नई दिल्ली:मन की बात में PM मोदी ने छात्रों को दिया ये सफलता का मंत्र

by News-Desk
February 22, 2026
मेरठ:अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली से मेरठ
देश

मेरठ:अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली से मेरठ

by News-Desk
February 22, 2026
LUCKNOW-सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम ब्रजेश और केशव मौर्य को दिया ये खुला ऑफर
देश

LUCKNOW-सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम ब्रजेश और केशव मौर्य को दिया ये खुला ऑफर

by News-Desk
February 22, 2026
योग्यता का पतन और ‘विश्वगुरु’ का विरोधाभास  
देश

₹6.78 की थाली: क्या देश का भविष्य इतना सस्ता है?

by News-Desk
February 22, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

न्यूयॉर्क में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा: हवा में दोफाड़ होकर नदी में गिरा, पायलट समेत 6 की मौत

न्यूयॉर्क में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा: हवा में दोफाड़ होकर नदी में गिरा, पायलट समेत 6 की मौत

April 11, 2025
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को तुर्की का ‘सैन्य सहारा’, C-130 विमान से पहुंचे लड़ाकू उपकरण

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को तुर्की का ‘सैन्य सहारा’, C-130 विमान से पहुंचे लड़ाकू उपकरण

April 29, 2025
Trump Tariff War :राष्ट्रपति ट्रंप ने 14 देशों पर नए टैरिफ लागू करने का ऐलान,भारत के साथ समझौते के करीब

Trump Tariff War :राष्ट्रपति ट्रंप ने 14 देशों पर नए टैरिफ लागू करने का ऐलान,भारत के साथ समझौते के करीब

July 8, 2025
यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

July 22, 2023

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1852337
Total Visitors
1506
Visitors Today

Recent Posts

  • मेरठ:पीएम मोदी नए और आधुनिक भारत के निर्माता: योगी आदित्यनाथ* February 22, 2026
  • रफ्तार की कीमत: सड़क पर बुझता युवाओं का भविष्य February 22, 2026
  • लखनऊ:मुख्यमंत्री का सिंगापुर दौराः निवेश और कौशल विकास को मिलेगी नई गति* February 22, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In