MI vs KKR: रहाणे ने बल्लेबाजों को ठहराया हार का जिम्मेदार, मुंबई ने दर्ज की पहली जीत
MI vs KKR: रहाणे ने बल्लेबाजों को ठहराया हार का जिम्मेदार, मुंबई ने दर्ज की पहली जीत
कोलकाता की लगातार दूसरी हार, 8 विकेट से जीता मुंबई
आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। कोलकाता की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही और पूरी टीम 116 रन पर सिमट गई, जिसे मुंबई ने 12.5 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
मैच के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ते हुए कहा कि बल्लेबाज सामूहिक रूप से नाकाम रहे। उन्होंने माना कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी, लेकिन पावरप्ले में चार विकेट गिरने से टीम बैकफुट पर आ गई। रहाणे ने कहा कि एक बल्लेबाज को अंत तक टिके रहना जरूरी था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
मुंबई इंडियंस ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना खाता खोल लिया है, जबकि कोलकाता की यह लगातार दूसरी हार है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की, जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है।













