आईडीएफ ने बयान में कहा,”हम निर्दोष नागरिकों को हुए नुकसान पर खेद जताते हैं। घटना की जांच की जा रही है।
नई दिल्ली( एजेंसी )गाजा में इस समय पानी की किल्लत चल रही है लोग सार्वजनिक जल वितरण केंद्रों पर निर्भर है। इसी कड़ी में शरणार्थी शिविर पर पानी भर रहे बच्चों के ऊपर मिसाइल अटैक किया गया.जानकारी के अनुसार इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई है।
मरने वालों में अधिकतर बच्चे शामिल थे। उधर, इजरायली सेना ने हमले को मानवीय त्रासदी बताते हुए सफाई दी कि यह तकनीकी खराबी से हुआ, टारगेट कहीं और था। आईडीएफ ने बयान में कहा,”हम निर्दोष नागरिकों को हुए नुकसान पर खेद जताते हैं। घटना की जांच की जा रही है।” स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि हमले में कम से कम 8 की मौत और 17 घायल हुए हैं। हमला नुसेरत शरणार्थी शिविर में एक पानी वितरण केंद्र पर हुआ, जहां स्थानीय लोग पानी भरने के लिए जुटे थे। अल-अवदा अस्पताल के आपातकालीन डॉक्टर अहमद अबू सैफान ने बताया कि हमले में 6 बच्चों की मौत हुई और 17 अन्य घायल हुए।
बता दें कि गाजा में हाल के हफ्तों में पानी की भारी किल्लत देखी जा रही है। ईंधन की कमी के चलते सीवेज सिस्टम भी बंद हो गए हैं, जिससे लोग सार्वजनिक जल वितरण केंद्रों पर निर्भर हो गए हैं। वहीं, गाजा पट्टी पर इजरायली सेना का हमला जारी है। अब तक 58,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें आधी से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। बीते 24 घंटों में 139 और मौतें दर्ज की गई
Post Views: 31










