• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

nagpur violence:नागपुर के 10 थाना क्षेत्रों में लागू हुआ कर्फ्यू,अगले आदेश तक रहेगा जारी

पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

News-Desk by News-Desk
March 18, 2025
in देश
0
nagpur violence:नागपुर के 10 थाना क्षेत्रों में लागू हुआ कर्फ्यू,अगले आदेश तक रहेगा जारी

खबरें हटके

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

नागपुर के 10 थाना क्षेत्रों में लागू हुआ कर्फ्यू,अगले आदेश तक रहेगा जारी

पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

कोतवाली, गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामबाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है।

nagpur violence:नागपुर(BNE)नागपुर में हुए दो समूहों के बीच हिंसक झड़प के बाद यहाँ स्थिति तनावपूर्ण बनी हुयी है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन ने दस पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी।जिन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है। कोतवाली, गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामबाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है।

नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रविंदर कुमार सिंघल ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि यह कर्फ्यू आधी रात से लागू हो गया है और अगले आदेश तक जारी रहेगा।

पुलिस को प्रभावित इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कें बंद करने का अधिकार दिया गया है। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस आयुक्त ने कहा, “फिलहाल स्थिति शांत है। एक फोटो को जलाया गया, जिसके बाद लोग इकट्ठा हो गए। हमने इस भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की और इस संबंध में कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया और अब तक पथराव, तोड़फोड़ और पुलिस तथा दमकल कर्मियों पर हमले में शामिल 50 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस, एसआरपीएफ और आरएएफ के जवानों की एक बड़ी टीम को तैनात किया गया है। पुलिस उपायुक्त समेत एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है और कानून-व्यवस्था तथा शांति बनाए रखने की सलाह दी है। उन्होंने नागपुर के नागरिकों से अफवाहों पर विश्वास न करने और कानून अपने हाथ में न लेने की भी अपील की है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “नागपुर एक शांतिप्रिय शहर है, जहां लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते हैं। ऐसे में अफवाहों पर विश्वास न करें और प्रशासन का सहयोग करें।”

उन्होंने आगे कहा, “महल इलाके में जो हुआ, वह गलत था। भीड़ का इकट्ठा होना और पत्थरबाजी करना अनुचित है। मैं नागपुर के सभी नागरिकों से कानून और व्यवस्था का पालन करने का अनुरोध करता हूं। यह शहर सद्भाव में रहने वाला है, इसलिए शांति भंग करने की कोई वजह नहीं होनी चाहिए। मैं खुद स्थिति पर ध्यान रख रहा हूं।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, “मैंने नागपुर के पुलिस कमिश्नर से कहा है कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।”

उन्होंने चेतावनी दी, “अगर कोई पुलिस पर हमला करता है, तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। इसलिए सभी से शांति बनाए रखने का अनुरोध करता हूं।”

इस बीच, विपक्ष ने सोमवार को शहर में हुई हिंसक झड़पों को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की है। शिवसेना यूबीटी विधायक आदित्य ठाकरे ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “राज्य की कानून-व्यवस्था पहले से कहीं ज्यादा बिगड़ी हुई है। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का गृह नगर नागपुर भी इस समस्या का सामना कर रहा है।”

 

Post Views: 33
Tags: nagpur violence
Previous Post

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की घर वापसी: क्रू-9 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण ऐसे देखें

Next Post

Chaitra Navratri 2025: इन 5 शक्तिपीठों के दर्शन से पूरी होंगी सभी मुरादें, बनाएं घूमने का प्लान

Related Posts

सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

by News-Desk
February 11, 2026
प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया
देश

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

by News-Desk
February 11, 2026
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की
देश

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

by News-Desk
February 10, 2026
जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*
देश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*

by News-Desk
February 9, 2026
Next Post
Chaitra Navratri 2025: इन 5 शक्तिपीठों के दर्शन से पूरी होंगी सभी मुरादें, बनाएं घूमने का प्लान

Chaitra Navratri 2025: इन 5 शक्तिपीठों के दर्शन से पूरी होंगी सभी मुरादें, बनाएं घूमने का प्लान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

SHIMLA SJVN – नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति, शिमला (कार्यालय-2) की छमाही बैठक का आयोजन

SHIMLA SJVN – नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति, शिमला (कार्यालय-2) की छमाही बैठक का आयोजन

August 2, 2025
BLA ने जारी किया ‘दर्रा-ए-बोलन 2.0’ का वीडियो, पाक सेना की हार और अपहरण की असलियत पर से उठाया पर्दा

BLA ने जारी किया ‘दर्रा-ए-बोलन 2.0’ का वीडियो, पाक सेना की हार और अपहरण की असलियत पर से उठाया पर्दा

May 21, 2025
क्या ट्रंप पहनेंगे पोप की टोपी? AI इमेज ने उड़ाए सियासी गलियारों में चर्चित सवाल

क्या ट्रंप पहनेंगे पोप की टोपी? AI इमेज ने उड़ाए सियासी गलियारों में चर्चित सवाल

May 5, 2025
अमेरिका ने जारी की चेतावनी: बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और भारत-पाक सीमा पर यात्रा से बचें

अमेरिका ने जारी की चेतावनी: बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और भारत-पाक सीमा पर यात्रा से बचें

March 9, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1828207
Total Visitors
1021
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In