• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

NEW DELHI-मौत की सजा सुनाए जाने के बाद शेख हसीना की आयी ये पहली प्रतिक्रिया

News-Desk by News-Desk
November 17, 2025
in विदेश
0
NEW DELHI-मौत की सजा सुनाए जाने के बाद शेख हसीना की आयी ये पहली प्रतिक्रिया




मेरे खिलाफ सुनाये गये फैसले एक धांधली वाले न्यायाधिकरण के हैं और पक्षपातपूर्ण तथा राजनीति से प्रेरित हैं।”

नई दिल्ली(BNE) बांगला देश में छात्र आंदोलन के बाद हुई हिंसक झड़प के बाद वहाँ अराजकता ,आगजनी और मौतों का सिलसिला बढ़ता गया था। इस मामले में वहां की प्रधानमंत्री रह चुकी शेख हसीना को किसी तरह सेना के मध्यस्थ के बाद देश से बाहर निकाला गया था और अब वह भारत में शरण लिए हए है। सोमवार को बांग्लादेश में शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई गयी। इस मामले में हसीना की पहली प्रतिक्रिया सामने आयी है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को उनके देश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी-बीडी) द्वारा उन्हें मौत की सजा सुनाए जाने के फैसले की निंदा करते हुए इसे ‘पक्षपातपूर्ण और राजनीति से प्रेरित’ बताया। शेख हसीना ने न्यायाधिकरण के फैसले के बाद जारी एक बयान में कहा “न्यायाधिकरण में ‘धांधली’ की गई थी और इसे बिना किसी लोकतांत्रिक जनादेश वाली अनिर्वाचित सरकार द्वारा चलाया जा रहा था। मेरे खिलाफ सुनाये गये फैसले एक धांधली वाले न्यायाधिकरण के हैं और पक्षपातपूर्ण तथा राजनीति से प्रेरित हैं।”

खबरें हटके

मास्को:GRU के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा

वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी

गौरतलब है कि बांग्लादेश की घरेलू युद्ध अपराध अदालत, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने पिछले साल सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर कार्रवाई के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई है और इसे ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ बताया है। ‘मानवता के खिलाफ विभिन्न अपराधों’ के लिए दोषी ठहरायी गयी सुश्री हसीना पर उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा चलाया गया और वह फिलहाल भारत में निर्वासन में हैं। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने स्थिति पर नियंत्रण खो दिया है लेकिन जो हुआ उसे नागरिकों पर पूर्व-नियोजित हमला नहीं कहा जा सकता।” निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया के तहत मुकदमे का सामना करने की अपनी इच्छा दोहराते हुए उन्होंने कहा, “मैं अपने आरोपों का सामना उचित न्यायाधिकरण में करने से नहीं डरती जहां सबूतों का निष्पक्ष रूप से मूल्यांकन और परीक्षण किया जा सकता है।”

बांग्लादेश अवामी लीग की नेता ने आरोप लगाया कि अंतरिम सरकार ने ‘अवामी लीग को एक राजनीतिक ताकत के रूप में निष्प्रभावी करने’ के लिए मौत की सजा को एक राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया है। इससे पहले शेख हसीना ने पूरे मुकदमे को एक ‘तमाशा’ करार दिया था और अपने खिलाफ सभी आरोपों से इनकार किया था।

तीन न्यायाधीशों के एक पैनल ने आज एक फैसला सुनाया कि शेख हसीना ने 2024 में ‘अशांति के दौरान कानून प्रवर्तन द्वारा की गई सैकड़ों न्यायेतर हत्याओं को उकसाया।’ अदालत के अनुसार लगभग 1,400 प्रदर्शनकारी मारे गए और 25,000 तक घायल हुए। पूर्व नेता पर पांच आरोप लगाए गए जिनमें हत्या के लिए उकसाना, फांसी का आदेश देना और विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए घातक हथियारों, ड्रोन और हेलीकॉप्टरों के इस्तेमाल को अधिकृत करना शामिल है।

शेख हसीना के साथ पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून पर भी आरोप लगाए गए थे। न्यायाधिकरण ने खान कमाल को भी मौत की सजा सुनाई है। चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून बाद में सरकारी गवाह बन गया था और अपनी संलिप्तता स्वीकार करने के बाद उसे पाँच साल की जेल की सजा सुनायी गयी है। मुकदमे की कार्यवाही 23 अक्टूबर को समाप्त हुई।

शेख हसीना ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया को दिए कई साक्षात्कारों में सभी आरोपों का खंडन किया और बताया कि प्रदर्शनकारियों को मारने के लिए इस्तेमाल की गई गोलियों की क्षमता बांग्लादेश पुलिस द्वारा इस्तेमाल की गई गोलियों से अलग थी। कई विश्लेषकों ने संकेत दिया है कि ये गोलियां स्नाइपर्स द्वारा चलाई गई हो सकती हैं। शेख हसीना की कानूनी टीम ने ‘निष्पक्ष सुनवाई के अधिकारों और उचित प्रक्रिया के अभाव को लेकर गंभीर चिंताओं’ का हवाला देते हुए न्यायेतर, संक्षिप्त या मनमाने ढंग से की गई फांसी के मामलों में संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक से अपील की है।

गौरतलब है कि जुलाई 2024 में आर्थिक तंगी, भ्रष्टाचार और रोज़गार संकट से उपजे छात्रों के नेतृत्व वाले विद्रोह के कारण शेख हसीना की सरकार गिर गई। पांच अगस्त को उन्होंने भारत में शरण ली थी और यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने बंगलादेश में सत्ता संभाली। आईसीटी, जिसकी स्थापना मूल रूप से हसीना सरकार ने 1971 के मुक्ति संग्राम के युद्ध अपराधों पर मुकदमा चलाने के लिए की थी, पहले भी जमात-ए-इस्लामी के कई नेताओं पर मुकदमा चला चुकी है। उल्लेखनीय है कि बंगलादेश में अगले साल फरवरी में राष्ट्रीय चुनाव होने वाले हैं जिसमें अवामी लीग के शामिल नहीं होने की संभावना है।

Post Views: 7

Post Views: 51
Previous Post

नई दिल्ली/ढाका-हिंसा मामले में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा

Next Post

dehradun-स्व. साहित्यकार शैलेश मटियानी को “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025”

Related Posts

मास्को:GRU के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा
विदेश

मास्को:GRU के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा

by News-Desk
February 8, 2026
वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी
विदेश

वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी

by News-Desk
January 30, 2026
नई दिल्ली-आतंकवाद को लेकर भारत के विदेश मंत्री ने इस देश से मांगी मदद
विदेश

नई दिल्ली-आतंकवाद को लेकर भारत के विदेश मंत्री ने इस देश से मांगी मदद

by News-Desk
January 19, 2026
हाशिये पर जाती पढ़ाई और फाइलों में उलझता शिक्षक तंत्र
विदेश

ईरान, ट्रंप और प्रतिरोध की राजनीति

by News-Desk
January 15, 2026
वाशिंगटन-अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS अब्राहम लिंकन’ तैनात कर दिया
विदेश

वाशिंगटन-अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS अब्राहम लिंकन’ तैनात कर दिया

by News-Desk
January 8, 2026
Next Post
dehradun-स्व. साहित्यकार शैलेश मटियानी को “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025”

dehradun-स्व. साहित्यकार शैलेश मटियानी को “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

“भारत के गुस्से से कांपा पाकिस्तान! शहबाज शरीफ अस्पताल में भर्ती, सेना में मचा हड़कंप”

“भारत के गुस्से से कांपा पाकिस्तान! शहबाज शरीफ अस्पताल में भर्ती, सेना में मचा हड़कंप”

April 30, 2025
भारत-ब्रिटेन में बढ़ेगी रक्षा साझेदारी! लंदन में हुई उच्चस्तरीय वार्ता

भारत-ब्रिटेन में बढ़ेगी रक्षा साझेदारी! लंदन में हुई उच्चस्तरीय वार्ता

April 18, 2025
अरब देशों की जेलों में बंद हैं हजारों भारतीय! सरकार ने संसद में पेश की चौंकाने वाली रिपोर्ट

अरब देशों की जेलों में बंद हैं हजारों भारतीय! सरकार ने संसद में पेश की चौंकाने वाली रिपोर्ट

March 25, 2025
ट्रंप की धमकी के बाद ईरान को याद आया भारत, खामेनेई बोले– पड़ोसी देशों से मजबूत करें रिश्ते

ट्रंप की धमकी के बाद ईरान को याद आया भारत, खामेनेई बोले– पड़ोसी देशों से मजबूत करें रिश्ते

April 17, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1826429
Total Visitors
1741
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In