• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

अब गर्मी की मार करने लगी है लाचार

News-Desk by News-Desk
April 10, 2025
in देश
0
अब गर्मी की मार करने लगी है लाचार

खबरें हटके

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

अब गर्मी की मार करने लगी है लाचार

अमरस, शरबत, ठंडाई, आइसक्रीम, कुल्फी, सोडा, शिकंजी के दिन आ गये हैं। हमारी जिंदगी में सावन या वसंत आये न आये पर गर्मी तो सही समय पर आकर खड़ी हो जाती है। खड़ी क्या होती है, यूं समझो कि एक बेवफा प्रेमिका की तरह सताती है। फिर बिजली जाने और पानी की किल्लत का सिलसिला चालू हो जाता है। पानी बचाओ, तरल पदार्थ पियो और पक्षियों के लिये पानी रखो जैसे प्रवचनों की बाढ़-सी आ जाती है।

इधर बड़ी मुश्किल से कंबल-रजाई तह करने से जान छूटती है। पर सर्दियों के कपड़े समेट कर रखना भी अपने आप में पूरा प्रोजेक्ट है। पूरी तो जगह चाहिए और पूरा समय। गर्मी के मौसम की अलग आफत है। अब बोतल और कूलर में पानी भरने में जुटो और एसी की सर्विस करवाओ। इस बार समय से पहले ही खूंखार गर्मी पड़नी प्रारंभ हो गई है। गर्मी अकेली नहीं आती, अपने साथ धूल भरी आंधियां जरूर लाती है। फिर झाड़ू उठाये घूमते रहो सारा दिन और घरवालों के ताने सुनो कि घर में सफाई ही नहीं है।

वैसे देखा जाये तो सूरज का जलना भी वाजिब है क्योंकि हर कोई चांद को प्रेम करता है। भला सूरज को यह प्रेम कैसे सुहायेगा? जलन तो होगी ही। एक मनचले का कहना है कि काश! सूरज की भी कोई पत्नी होती तो उसे कंट्रोल में रखती। एक शराबी का सुझाव है कि गर्मियों में दारू दोपहर को पीनी चाहिए, क्योंकि गिर भी गये तो कह सकते हैं गर्मी के कारण चक्कर आ गया होगा। तपती दोपहर में स्कूटर या कार की बलबलाती सीट पर बैठना भी बहादुरी का कारनामा माना जा सकता है। इन दिनों बैंगन बेचने वाले पता नहीं क्या करते हांेगे क्योंकि शाम तक तो टोकरे में रखे-रखे बैंगनों का भरता ही बन जाता होगा।

एक नई बात देखने में आई है कि अब लोगों को लू कहने में भी शर्म आने लग गई है। अपनी लू अब हीट वेव बन चुकी है। मौसम विभाग कभी येलो अलर्ट भेजता है कभी ऑरेंज अलर्ट। गर्मी का यही हाल रहा तो शायद वह दिन भी आयेगा जब यह घोषणा होगी कि ढाबे वालों को तन्दूर की जरूरत नहीं रहेगी। अब कार के बोनट पर भी रोटियां सेंकी जा सकती हैं।

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

 

Post Views: 39
Tags: heat wave
Previous Post

जाति की जंजीरें: आज़ादी के बाद भी मानसिक गुलामी

Next Post

ब्रेन-चिप तकनीक में चीन की नई छलांग

Related Posts

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया
देश

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

by News-Desk
February 11, 2026
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की
देश

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

by News-Desk
February 10, 2026
जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*
देश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*

by News-Desk
February 9, 2026
योग्यता का पतन और ‘विश्वगुरु’ का विरोधाभास  
देश

खेजड़ी कटेगी तो थार सूखेगा

by News-Desk
February 9, 2026
Next Post
ब्रेन-चिप तकनीक में चीन की नई छलांग

ब्रेन-चिप तकनीक में चीन की नई छलांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भारत -पाकिस्तान युद्ध विराम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराई ये बड़ी बात

भारत -पाकिस्तान युद्ध विराम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराई ये बड़ी बात

August 4, 2025
आधुनिक दौर में एड्स: चुनौतियां, समाधान और भविष्य की दिशा-एक विवेचन(1 दिसंबर विश्व एड्स दिवस पर विशेष आलेख)

बांग्लादेश:अस्थिरता, अराजकता और हिंसा के चक्रव्यूह में

December 22, 2025
गाज़ा के अस्पताल पर इज़रायली बमबारी, 21 की मौत! पाम संडे पर हमला बना मानवता पर धब्बा

गाज़ा के अस्पताल पर इज़रायली बमबारी, 21 की मौत! पाम संडे पर हमला बना मानवता पर धब्बा

April 15, 2025
America First” बनाम “Nation First”: ट्रंप-मोदी की दोस्ती पर गरमाई सियासत

America First” बनाम “Nation First”: ट्रंप-मोदी की दोस्ती पर गरमाई सियासत

March 17, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1825400
Total Visitors
712
Visitors Today

Recent Posts

  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की February 10, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In