• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

Operation Sindoor- LUCKNOW :ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने दोनों देशों से शांति की अपील की

News-Desk by News-Desk
May 9, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़
0
Operation Sindoor- LUCKNOW :ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने दोनों देशों से शांति की अपील की

महबूबा मुफ्ती ने भी किया शांति की अपील!

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हिन्दू सैलानियों से धर्म पूछ कर कलमा पढ़वा कर 26 हिंदुओं की उनके परिजनों के सामने क्रूरता पूर्वक हत्या के बाद देश में उबाल आया है। इसके जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुस कर 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। जिसके बाद पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन भारत के विभिन्न शहरों पर रॉकेट और ड्रोन से हमला किया। भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देते हुये न सिर्फ उसके हमलों को नष्ट किये बल्कि पाकिस्तान में घुस कर उनके कई शहरों को तबाह कर दिये।इस वजह से दोनों देशों में तनाव चरम पर है। ऐसे माहौल में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने दोनों देशों से शांति की अपील की है। बोर्ड ने कहा है कि युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है खासकर तब, जब दोनों देशों के पास परमाणु हथियार हों। आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने एक ऑनलाइन मीटिंग की है। इस मीटिंग में बोर्ड के सदस्यों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर बने हालातों पर चिंता जताई। बोर्ड ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जो भी कदम उठाए जा रहे हैं, वे उनका समर्थन करते हैं। लेकिन, इस मुश्किल समय में सभी लोगों, राजनीतिक पार्टियों, सेना और सरकार को मिलकर खतरों का सामना करना चाहिए।

खबरें हटके

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने आतंकवाद और निर्दोष लोगों की हत्या की कड़ी निंदा की। बोर्ड ने कहा कि इस्लामी शिक्षाओं में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। बोर्ड ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि बातचीत से मसलों को हल करना चाहिए, सैन्य कार्रवाई सही नहीं है। बोर्ड ने एक पत्र में लिखा है, ‘इस्लामी शिक्षाओं, वैश्विक सिद्धांतों और मानवीय मूल्यों में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। इसलिए, दोनों देशों को द्विपक्षीय बातचीत और चर्चा के माध्यम से अपने मामलों को हल करना चाहिए। यह भी सच है कि युद्ध किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं है—विशेष रूप से परमाणु हथियारों की उपस्थिति में, भारत और पाकिस्तान युद्ध नहीं झेल सकते।’

बता दें कि यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारतीय सशस्त्र सेना पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चला रही है। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में है। इस ऑपरेशन में सेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद, पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट, अमृतसर और उधमपुर समेत कई राज्यों में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन वे बुरी तरह से नाकाम रहे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एंटी-ड्रोन और मिसाइल डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करके हमलों को नाकाम कर दिया गया।इस दौरान मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने यह भी कहा है कि वो अपना ‘सेव वक्फ कैंपेन’ पहले की तरह ही जारी रखेगा। लेकिन अभी के हालात को देखते हुए, बोर्ड ने अपनी सभी पब्लिक मीटिंग और इवेंट्स को एक हफ्ते के लिए टाल दिया है। ये मीटिंग्स 16 मई तक नहीं होंगी। हालांकि, कुछ प्रोग्राम जारी रहेंगे। जैसे कि लोगों के साथ मीटिंग, अलग-अलग धर्मों के लोगों के साथ बातचीत, मस्जिदों में तकरीरें, कलेक्टर के जरिए ज्ञापन देना, और प्रेस कॉन्फ्रेंस। ये सभी प्रोग्राम पहले से तय समय पर ही होंगे। बोर्ड का कहना है कि वे हालात को देखते हुए आगे का फैसला लेंगे। वे चाहते हैं कि लोग शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

धारा 370 हटाने के पहले धारा 370 हटाने पर कश्मीर में कोई भारत का झंडा लगाने वाला नहीं मिलेगा की धमकी देने वाली पीडीपी प्रमुख और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूब मुफ़्ती ने भी शांतिपूर्ण समाधान खोजने की अपील की हैं। महबूबा ने दोनों देशों की मीडिया को हदें पार कर देने का आरोप लगाया है। मुफ़्ती ने कहा कि इस लड़ाई में हमारे बच्चे मारे जा रहे हैं। समाचार जाने तक सूचना मिली है कि शुक्रवार की देर शाम 8 बजे तक पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में फिर गोलीबारी आरंभ कर दी गयी है।

Post Views: 1

Post Views: 16
Previous Post

LUCKNOW :अब 13 जिलों में ग्रामीणों को इलाज के लिए नहीं काटने होंगे शहर के चक्कर*

Next Post

LUCKNOW :रविंद्रनाथ टैगोर देशभक्त सम्मान से सम्मानित की गई कई विभूतियां

Related Posts

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

by News-Desk
November 16, 2025
BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

by News-Desk
November 16, 2025
जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़

जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल

by News-Desk
November 16, 2025
NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान
ट्रेंडिंग न्यूज़

NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान

by News-Desk
November 16, 2025
अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार
ट्रेंडिंग न्यूज़

अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार

by News-Desk
November 16, 2025
Next Post
LUCKNOW :रविंद्रनाथ टैगोर देशभक्त सम्मान से सम्मानित की गई कई विभूतियां

LUCKNOW :रविंद्रनाथ टैगोर देशभक्त सम्मान से सम्मानित की गई कई विभूतियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

London:वाणिज्यिक बंदरगाह शाहिद रजाई में भीषण विस्फोट,25 लोगों की मौत ,800 घायल

London:वाणिज्यिक बंदरगाह शाहिद रजाई में भीषण विस्फोट,25 लोगों की मौत ,800 घायल

April 27, 2025
शेख हसीना की बेटी की मुश्किलें बढ़ीं: गुलशन स्थित फ्लैट जब्त, इंटरपोल रेड नोटिस की तैयारी

शेख हसीना की बेटी की मुश्किलें बढ़ीं: गुलशन स्थित फ्लैट जब्त, इंटरपोल रेड नोटिस की तैयारी

May 2, 2025
SHIMLA-एसजेवीएन नेदो दिवसीय ओरिएन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया

SHIMLA-एसजेवीएन नेदो दिवसीय ओरिएन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया

July 10, 2025
भारत की पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक से झूमा अफगानिस्तान, तालिबान ने दिया चौंकाने वाला बयान

भारत की पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक से झूमा अफगानिस्तान, तालिबान ने दिया चौंकाने वाला बयान

May 8, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1829125
Total Visitors
1939
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 12 feb 2026 February 12, 2026
  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In