• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

पाकिस्तान भारत को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है! -“विश्व खतरा आकलन रिपोर्ट 2025

अमेरिकी विश्व खतरा आंकलन रिपोर्ट 2025 में दावा, चीन पाक की सैन्य व आर्थिक मदद की रीढ़ की हड्डी बन गया है 

News-Desk by News-Desk
May 28, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़, विदेश
0
पाकिस्तान भारत को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है!  -“विश्व खतरा आकलन रिपोर्ट 2025

 

पाकिस्तान भारत को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है! -“विश्व खतरा आकलन रिपोर्ट 2025

अमेरिकी विश्व खतरा आंकलन रिपोर्ट 2025 में दावा, चीन पाक की सैन्य व आर्थिक मदद की रीढ़ की हड्डी बन गया है 

विश्व में न्यूक्लियर वेपन्स बायोलॉजिकल, केमिकल्स हथियारों का विस्तार पृथ्वी पर निवासी जीवों की विलुप्तता क़ा कारण बनने को रेखांकित करना ज़रूरी है- एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र 
गोंदिया – वैश्विक स्तरपर पिछले कुछ वर्षों से युद्ध का एक दौर सा चल पड़ा है, जिसका सटीक उदाहरण रूस-यूक्रेन हमास -इजरायल भारत-पाकिस्तान अमेरिका-ईरान चीन अमेरिका तनाव इत्यादि से लेकर पाक-तालिबान जैसे एशिया के देशों में भी संबंध कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं यानें मेरा मानना है कि आज कोई भी देश किसी बड़े देश के खिलाफ़ डेरिंग से खड़े हैं, व न्यू क्लियर वेपंस केमिकल व बायोलॉजिकल वेपंस की धौंस दिखा रहे हैं,मैं समझता हूं यह सब अकेले के दम पर नहीं किया जा सकता उसके पीछे किन्हीं देश या देशों का समूह  एक ग्रुप या लॉबी बनकर खड़ा हो सकती है,जिसकी सटीकता हमें हमास-इजराइल रूस-यूक्रेन पाक जैसे देश अपने से कई गुना ताकत रखने वाले देशों से लड़ते हैं मतलब साफ है इनके पीछे कोई लाबी या ताकत बनकर खड़े हैं। भारत पाक के करीब चार दिन चले तनातनी युद्ध में भी पाक के पीछे तुर्की,चीन के खड़े होने के संकेत मिले हैं। आज हम यह विषय इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि अभी 2 दिन पहले अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी द्वारा जारी “विश्व खतरा आकलन रिपोर्ट 2025” आई है जिसमें अन्य बातों के अलावा कहा गया है कि चीन-पाक की सैन्य और आर्थिक मदद की रीड की हड्डी बन गया है, मतलब साफ है कि भारत व अब पाक़ की नहीं बल्कि चीन से युद्ध की रणनीति पर काम करना होगा, इस आशंका को उपरोक्त रिपोर्ट 2025 में भी दर्शाया गया है, इसलिए आज हम मीडिया में उपलब्ध जानकारी के सहयोग से इस आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे,चीन पाक की आर्थिक मदद की रीड की हड्डी बन गया है,व विश्व में न्यूक्लियर वेपंस बायोलॉजिकल, केमिकल हथियारों का विस्तार पृथ्वी पर निवासी जीव की विलुप्तता क़ा कारण बनने को रेखांकित करना जरूरी है।
साथियों बात अगर हम  विश्व खतरा आंकलन रिपोर्ट 2025 की करें तो, भारत की विदेश और रक्षा नीति लंबे समय से पाकिस्तान केंद्रित रही है, लेकिन अमेरिकी रक्षा इंटेलिजेंस एजेंसी (डीआईए) की ताज़ा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब भारत चीन को अपना मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानता है, रिपोर्ट के अनुसार, पाक को अब केवल एक एंसीलरी (सहायक) खतरा समझा जा रहा है,रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है, भारतीय पीएम की रक्षा प्राथमिकताएं अब वैश्विक नेतृत्व, चीन का मुकाबला और भारत की सैन्य ताकत को बढ़ाने पर केंद्रित हैं,यह रणनीति केवल युद्ध की तैयारी नहीं, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक शक्ति संतुलन को आकार देने की दिशा में है।रिपोर्ट में मई 2025 के भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव और पहलगाम हमले जैसे घटनाओं का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि”पाकिस्तान की भूमिका क्षेत्रीय अस्थिरता में बनी हुई है, लेकिन भारत की असली रणनीतिक तैयारी चीन को लेकर हो रही है, यह स्थिति भारत की रक्षा नीतियों के रुख में एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाती है, चीन के साथ भारत का सीमा विवाद वर्षों से चला आ रहा है, विशेषकर लद्दाख क्षेत्र में,भले ही अक्टूबर 2024 में डिसइंगेजमेंट पर समझौता हुआ हो, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हुआ है. यह सिर्फ एक रणनीतिक विराम है।अमेरिकी रिपोर्ट मैं बताया गया है कि  पाकिस्तान अपना परमाणु जखीरा मॉडर्न बना रहा,चीन उसे हथियार सप्लाई कर रहा, मेक इन इंडिया के बावजूद भारत अभी भी रूस पर निर्भर है, पाकिस्तान, अपने अस्तित्व के लिए भारत को एक खतरे के तौर पर देखता है। इस वजह से वह अपने परमाणु हथियारों को आधुनिक बनाने और सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए चीन से आर्थिक और सैन्य समर्थन ले रहा है,वहीं भारत, पाक को सिर्फ एक सुरक्षा चुनौती मानता है, जिसे संभाला जा सकता है। भारत असली खतरा चीन को मानता है और अपनी सैन्य तैयारियां भी उसी के हिसाब से करता है।बता दें डीआईए अमेरिकी रक्षा विभाग का हिस्सा है। यह रिपोर्ट वैश्विक सुरक्षा खतरों का आकलन करती है। इसकी मदद से अमेरिका की राष्ट्रीय और विदेश नीति की दिशा तय होती है।
साथियों बात अगर हम रिपोर्ट के अनुसार भारत को चीन को अपनी सबसे बड़ी चुनौती मानने की करें तो,भारत, चीन को सबसे बड़ी चुनौती मानता है। इसकी वजह सीमा विवाद, चीन की सैन्य शक्ति में इजाफा और आर्थिक- तकनीकी प्रतिस्पर्धा है। इसमें बताया गया है कि चीन की बढ़ती सैन्य शक्ति, विशेष रूप से नौसेना और मिसाइल क्षमताएं, भारत के लिए चिंता का विषय हैं।इसके अलावा चीन का क्षेत्रीय प्रभाव (जैसे बीआरआई,सीपेक) और एआई, साइबर, और अंतरिक्ष में प्रगति भारत के लिए रणनीतिक चुनौती है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत-चीन सीमा विवाद अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। हालांकि, 2020 की झड़पों के बाद तनाव थोड़ा कम हुआ है, लेकिन भारत, चीन के प्रभाव को कम करने के लिए हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है और दूसरे देशों के साथ सैन्य साझेदारी कर रहा है।भारत अपनी सैन्य तैयारियां (जैसे LAC पर सैन्य तैनाती, नौसेना विस्तार) और गठबंधन (क्वाड, अमेरिका) के जरिए चीन का मुकाबला कर रहा है।
साथियों बात अगर हम रिपोर्ट में कहीं बात कि पाकअपने अस्तित्व के लिए भारत को एक खतरे के तौर पर देखता है, की करें तो पाक़ इस वजह से वह अपने परमाणु हथियारों को आधुनिक बनाने और सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए चीन से आर्थिक और सैन्य समर्थन ले रहा है। वहीं, भारत, पाकिस्तान को सिर्फ एक सुरक्षा चुनौती मानता है, जिसे संभाला जा सकता है।
साथियों बात अगर हम रिपोर्ट में दर्ज मेक इन इंडिया के जरिए ताकत बढ़ा रहा भारत की करें तो, रिपोर्ट में मेक इन इंडियाका भी जिक्र किया गयाहै,सैन्यआधुनिकीकरण योजनाओं को लेकर रिपोर्ट में कहा गया, ‘भारत इस साल अपनी मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देना जारी रखेगा ताकि घरेलू रक्षा उद्योग को मजबूत किया जाए, आपूर्ति श्रृंखला की चिंताओं को कम किया जा सके और सैन्य आधुनिकीकरण को बढ़ावा मिले। 2024 में भारत ने परमाणु-सक्षम अग्नि-प्राइम मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल और अग्नि-V मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल रीएंट्री व्हीकल का परीक्षण किया। नई दिल्ली ने अपनी दूसरी परमाणु-ऑपरेटेड पनडुब्बी को कमीशन किया, ताकि परमाणु त्रिकोण को मजबूत किया जाए और प्रतिद्वंद्वियों को रोकने की क्षमता को बढ़ाया जा सके।’ भारत रूस के साथ अपने रिश्ते बनाए रखेगा, क्योंकि वह रूस को सैन्य और आर्थिक मदद के लिए जरूरी मानता है।रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान परमाणु हथियारों के लिए सामग्री और तकनीक चीन, हॉन्गकॉन्ग, सिंगापुर, तुर्किये और संयुक्त अरब अमीरात से हासिल करता है। हालांकि इसमें यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान का परमाणु आधुनिकीकरण दक्षिण एशिया में स्थिरता के लिए जोखिम पैदा करता है। रिपोर्ट में पाकिस्तान को एक अस्थिर और रणनीतिक रूप से कमजोर देश के रूप में देखा गया है, जो भारत को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है और अपनी सैन्य और परमाणु क्षमताओं को बढ़ाने के लिए चीन पर निर्भर है।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन पर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी द्वारा “विश्व खतरा आकलन रिपोर्ट 2025″ज़ारी-पाकिस्तान भारत को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है!अमेरिकी विश्व खतरा आंकलन रिपोर्ट 2025 में दावा, चीन पाक की सैन्य व आर्थिक मदद की रीढ़ की हड्डी बन गया है।विश्व में न्यूक्लियर वेपन्स बायोलॉजिकल, केमिकल्स हथियारों का विस्तार पृथ्वी पर निवासी जीवों की विलुप्तता क़ा कारण बनने को रेखांकित करना ज़रूरी है।
-संकलनकर्ता लेखक – कर विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए(एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र 9359653465

The post पाकिस्तान भारत को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है! -“विश्व खतरा आकलन रिपोर्ट 2025 appeared first on ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports – Breaking News Express.

खबरें हटके

मास्को:GRU के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा

वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी

Post Views: 34
Tags: INTERNATIONAL NEWS
Previous Post

“पहले फ्री दो, फिर गुलाम बनाओ, फिर लूटो”।

Next Post

न्याय की भाषा में बदलाव की दस्तक

Related Posts

मास्को:GRU के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा
विदेश

मास्को:GRU के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा

by News-Desk
February 8, 2026
वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी
विदेश

वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी

by News-Desk
January 30, 2026
नई दिल्ली-आतंकवाद को लेकर भारत के विदेश मंत्री ने इस देश से मांगी मदद
विदेश

नई दिल्ली-आतंकवाद को लेकर भारत के विदेश मंत्री ने इस देश से मांगी मदद

by News-Desk
January 19, 2026
हाशिये पर जाती पढ़ाई और फाइलों में उलझता शिक्षक तंत्र
विदेश

ईरान, ट्रंप और प्रतिरोध की राजनीति

by News-Desk
January 15, 2026
वाशिंगटन-अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS अब्राहम लिंकन’ तैनात कर दिया
विदेश

वाशिंगटन-अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS अब्राहम लिंकन’ तैनात कर दिया

by News-Desk
January 8, 2026
Next Post
न्याय की भाषा में बदलाव की दस्तक

न्याय की भाषा में बदलाव की दस्तक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पोप फ्रांसिस अस्पताल से लौटे, अगले दो महीने स्वास्थ्य के लिए अहम

पोप फ्रांसिस अस्पताल से लौटे, अगले दो महीने स्वास्थ्य के लिए अहम

March 25, 2025
फ्लोरिडा के नौसेना एयर स्टेशन पर गोलीबारी की खबर से हड़कंप

वाशिंगटन में पार्टी के दौरान गोलीबारी, दो की मौत, चार घायल

March 31, 2025
पाकिस्तान में सुरक्षा बलों पर हमला: दो जवान शहीद, तीन घायल

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों पर हमला: दो जवान शहीद, तीन घायल

March 27, 2025
वैश्विक स्तरपर अब मिलिट्री संघर्ष का आधार ड्रोन वार होनें की संभावना-यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब से दुनिया सतर्क 

विश्व का पहला कृषि आतंकवाद – कोविड-19 महामारी नें जैसे इंसानों को नष्ट किया वैसे फंगस फसलों को बर्बाद कर देता है 

June 6, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1827524
Total Visitors
338
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In