• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, January 14, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

PATNA : त्वरित न्याय दिलाने और कोर्ट-कचहरी के चक्कर से बचाने के लिए E-Gram Kachheri प्रणाली की शुरुआत

⦁ *अब तक कुल 22 हजार 684 मामले दर्ज*

News-Desk by News-Desk
April 4, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़, देश
0
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा

खबरें हटके

माँ-बाप की नीयत, परवरिश और टूटते घर 

मीडिया साक्षरता का महत्त्व -डॉ विजय गर्ग

PATNA : त्वरित न्याय दिलाने और कोर्ट-कचहरी के चक्कर से बचाने के लिए E-Gram Kachheri प्रणाली की शुरुआत

⦁ *अब तक कुल 22 हजार 684 मामले दर्ज*

⦁ *मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था अत्याधुनिक न्याय प्रणाली का शुभारंभ*

⦁ *शेखपुरा, शिवहर और अरवल में मामलों की संख्या सबसे कम*

⦁ *सप्ताह में दो दिन ग्राम कचहरी का होता है आयोजन* 

*पटना,(BNE)बिहार सरकार ने ग्रामीण जनता को त्वरित न्याय दिलाने और कोर्ट-कचहरी के चक्कर से बचाने के लिए ई-ग्राम कचहरी प्रणाली की शुरुआत की है। सुलभ न्याय दिलाने के उदेश्य से न सिर्फ प्रदेश के गांवों में न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल एवं प्रभावी बना रही है। बल्कि, ई-गवर्नेंस के माध्यम से नागरिकों को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने में एक मिसाल भी कायम कर रही है।

*अब तक 22 हजार 684 मामले दर्ज*

राज्य में अब तक कुल 22 हजार 684 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। ऑनलाइन मामलों के पंजीकरण की सुविधा के साथ बिहार देश का पहला राज्य बन गया है, जहां इस तरह की व्यवस्था लागू की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 24 अक्टूबर 2024 को इस अत्याधुनिक न्याय प्रणाली का शुभारंभ किया था, जो अब गांवों में प्रभावी रूप से कार्य कर रही है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के 38 जिलों में अब तक कुल 22 हजार 684 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें दीवानी और फौजदारी दोनों प्रकार के मामले शामिल हैं। इनमें से 11 हजार 941 दीवानी और 10 हजार 743 फौजदारी मामले हैं। सरकार की तत्परता और सुधारवादी नीतियों के चलते अब तक 5 हजार 353 मामलों का सफल निपटारा किया जा चुका है।

*पूर्वी चंपारण में न्यायिक प्रक्रिया सक्रिय*

राज्य में दर्ज मामलों की संख्या के आधार पर पूर्वी चंपारण अग्रणी है। इस जिले की 396 ग्राम पंचायतों में कुल 1,427 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 497 दीवानी और 930 फौजदारी मामले शामिल हैं। न्याय वितरण प्रणाली की सक्रियता के कारण अब तक 157 दीवानी और 334 फौजदारी मामलों का सफल समाधान किया जा चुका है।

*मुजफ्फरपुर और औरंगाबाद में सकारात्मक प्रगति*

मुजफ्फरपुर जिले में 1,337 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें 591 दीवानी और 746 फौजदारी मामले शामिल हैं। यहां पंचायत स्तर पर न्यायिक प्रक्रिया को और मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे मामलों के समाधान की गति और तेज होगी। वहीं, औरंगाबाद जिले में कुल 1,278 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से 971 दीवानी और 307 फौजदारी मामलों का निपटारा किया गया है।

*इन जिलों में मामलों की संख्या सबसे कम* 

शेखपुरा, शिवहर और अरवल ऐसे जिले हैं, जहां मामलों की संख्या सबसे कम पायी गई। शेखपुरा में कुल 95, शिवहर में 111 और अरवल में 137 मामले दर्ज हुए हैं। यह प्रशासनिक कुशलता और सुशासन की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।

*ई-ग्राम कचहरी प्रणाली से न्याय प्रक्रिया में सुधार*

राज्य में कुल दर्ज 22 हजार 684 मामलों में से 2,503 दीवानी और 2,850 फौजदारी मामलों का निपटारा किया गया है। ये आंकड़े बताते हैं कि सरकार के डिजिटल न्यायिक सुधारों और पंचायत स्तर पर प्रशासनिक प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

*मंगलवार और शुक्रवार को ग्राम कचहरी आयोजित*

बिहार सरकार की ओर से न्यायिक प्रक्रिया में अधिक तेजी लाने के लिए प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को ग्राम पंचायत में ग्राम कचहरी का आयोजन किया जाता है। साथ ही ग्राम कचहरी सचिव और न्याय मित्र की बहाली भी शुरू हो चुकी है। सरकार डिजिटल प्रणाली के व्यापक उपयोग, पंचायत स्तर पर न्यायिक तंत्र को मजबूत करने और विवाद निपटान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

इन सुधारों से आम जनता को त्वरित और पारदर्शी न्याय मिलने में आसानी होगी और राज्य में सुशासन की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया जा सकेगा। बिहार सरकार की यह पहल ग्रामीण स्तर पर न्याय को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हो रही है।

Post Views: 11

Post Views: 70
Tags: PATNA : त्वरित न्याय दिलाने और कोर्ट-कचहरी के चक्कर से बचाने के लिए E-Gram Kachheri प्रणाली की शुरुआत
Previous Post

कन्नौज: 14 से 28 तक गांव गांव में हमारा “संविधान- हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रमो का आयोजन 

Next Post

lucknow breaking : नदी में मिली युवक की लाश, पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या की आशंका

Related Posts

बदलती विश्व-व्यवस्था और जी-20 की चुनौती : बहुध्रुवीयता के बीच भारत की उभरती वैश्विक भूमिका
देश

माँ-बाप की नीयत, परवरिश और टूटते घर 

by News-Desk
January 14, 2026
2025: वैज्ञानिक सफलताओं का एक वर्ष 
देश

मीडिया साक्षरता का महत्त्व -डॉ विजय गर्ग

by News-Desk
January 14, 2026
नई दिल्ली-सरकार ने डिलीवरी बॉय को दी ये बड़ी राहत ,अब 10 मिनट में नहीं मिलेगा ऑनलाइन सामान
देश

नई दिल्ली-सरकार ने डिलीवरी बॉय को दी ये बड़ी राहत ,अब 10 मिनट में नहीं मिलेगा ऑनलाइन सामान

by News-Desk
January 13, 2026
नई दिल्ली-सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और डॉग लवर्स को दिया बड़ा झटका
देश

नई दिल्ली-सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और डॉग लवर्स को दिया बड़ा झटका

by News-Desk
January 13, 2026
नई दिल्ली-भारत ने 4 प्रमुख खिलाड़ियों के वीजा इस विवाद की वजह से किए रिजेक्ट
देश

नई दिल्ली-भारत ने 4 प्रमुख खिलाड़ियों के वीजा इस विवाद की वजह से किए रिजेक्ट

by News-Desk
January 13, 2026
Next Post
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा

lucknow breaking : नदी में मिली युवक की लाश, पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या की आशंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बेरूत पर फिर बरसा इजराइली कहर: दक्षिणी उपनगरों में भीषण हवाई हमला, धुएं का उठा गुबार

बेरूत पर फिर बरसा इजराइली कहर: दक्षिणी उपनगरों में भीषण हवाई हमला, धुएं का उठा गुबार

April 29, 2025
“गले में डंक, दिल में सन्नाटा: मधुमक्खी से मृत्यु और मानव की नाजुकता”

“गले में डंक, दिल में सन्नाटा: मधुमक्खी से मृत्यु और मानव की नाजुकता”

June 22, 2025
गाजा पर इजरायली कहर: 404 की मौत, संघर्ष विराम टूटा, फिर भड़का युद्ध!

गाजा पर इजरायली कहर: 404 की मौत, संघर्ष विराम टूटा, फिर भड़का युद्ध!

March 19, 2025
LUCKNOW-हिंसक प्रदर्शन के बीच नेपाल की जेल से चार भारतीय बंदी भागे!

LUCKNOW-हिंसक प्रदर्शन के बीच नेपाल की जेल से चार भारतीय बंदी भागे!

September 10, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1755337
Total Visitors
3168
Visitors Today

Recent Posts

  • माँ-बाप की नीयत, परवरिश और टूटते घर  January 14, 2026
  • मीडिया साक्षरता का महत्त्व -डॉ विजय गर्ग January 14, 2026
  • Lko junction 14 jan 2026 January 14, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In