• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

PATNA-महिलाओं के ब्रेस्ट मिल्क में यूरेनियम !70 फीसदी शिशुओं पर मंडराया कैंसर का खतरा

News-Desk by News-Desk
November 24, 2025
in देश
0
PATNA-महिलाओं के ब्रेस्ट मिल्क में यूरेनियम !70 फीसदी शिशुओं पर मंडराया कैंसर का खतरा




यह शोध पटना के महावीर कैंसर संस्थान और एम्स (AIIMS), नई दिल्ली की एक संयुक्त टीम द्वारा किया गया

17 से 35 वर्ष की 40 स्तनपान कराने वाली महिलाओं के ब्रेस्ट मिल्क के नमूनों का विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, सभी नमूनों में यूरेनियम (U-238) की मौजूदगी पाई गई।

खबरें हटके

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

पटना (BNE) : प्रतिष्ठित पत्रिका ‘नेचर’ (Nature Journal)में प्रकाशित एक नई स्टडी ने बिहार के साथ साथ पूरे देश को चौंका दिया है। स्वास्थय विभाग में भी हड़कंप मच गया है। बिहार में स्तनपान कराने वाली महिलाओं के ब्रेस्ट मिल्क (मां के दूध) में यूरेनियम का अत्यधिक उच्च स्तर पाया गया है। यह शोध पटना के महावीर कैंसर संस्थान और एम्स (AIIMS), नई दिल्ली की एक संयुक्त टीम द्वारा किया गया है। शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यह स्थिति नवजातों के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती है।

यह अध्ययन महावीर कैंसर संस्थान के डॉ. अरुण कुमार और प्रो. अशोक घोष के साथ एम्स के बायोकैमिस्ट्री विभाग के डॉ. अशोक शर्मा की अगुवाई में किया गया। टीम ने अक्टूबर 2021 से जुलाई 2024 के बीच बिहार के भोजपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार और नालंदा जिलों से सैंपल इकट्ठा किए। इस दौरान 17 से 35 वर्ष की 40 स्तनपान कराने वाली महिलाओं के ब्रेस्ट मिल्क के नमूनों का विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, सभी नमूनों में यूरेनियम (U-238) की मौजूदगी पाई गई।

जांच में यूरेनियम की मात्रा 0 से 5.25 g/L के बीच दर्ज की गई है, जबकि ब्रेस्ट मिल्क में यूरेनियम के लिए दुनिया में कोई भी सुरक्षित सीमा निर्धारित नहीं है। आंकड़ों के मुताबिक, खगड़िया जिले में यूरेनियम का औसत स्तर सबसे अधिक पाया गया, जबकि नालंदा में यह सबसे कम था। वहीं, कटिहार में एक एकल नमूने में सबसे ज्यादा मात्रा दर्ज की गई। चिंता की बात यह है कि लगभग 70 प्रतिशत शिशुओं में ऐसे स्तरों के संपर्क का जोखिम पाया गया है, जो भविष्य में उनके लिए गंभीर बीमारियां पैदा कर सकता है।

एम्स के को-ऑथर डॉ. अशोक शर्मा ने इस स्थिति को अत्यंत चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा, “हम अभी यह नहीं जानते कि यूरेनियम का सटीक स्रोत क्या है और यह कहां से आ रहा है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया इसकी जांच कर रहा है। दुर्भाग्य से यूरेनियम अब हमारी फूड चेन (खाद्य श्रृंखला) में प्रवेश कर चुका है।” विशेषज्ञों का मानना है कि बिहार में पेयजल और सिंचाई के लिए भूजल पर अत्यधिक निर्भरता, उद्योगों के बिना ट्रीट किए गए कचरे का निस्तारण और रासायनिक खादों का अंधाधुंध इस्तेमाल इसका मुख्य कारण हो सकता है। इससे पहले भी यहाँ के लोगों में आर्सेनिक, लेड और मरकरी जैसे तत्व पाए जाते रहे हैं।

शिशुओं के लिए यह खबर किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है। डॉक्टर बताते हैं कि नवजातों के अंग विकास के चरण में होते हैं, जिससे वे विषैली धातुओं को बड़ों के मुकाबले अधिक तेजी से अवशोषित करते हैं। शरीर का वजन कम होने के कारण उन पर जोखिम कई गुना बढ़ जाता है। ब्रेस्ट मिल्क के जरिए शरीर में जाने वाला यूरेनियम बच्चों की किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है, न्यूरोलॉजिकल (दिमागी) दिक्कतें पैदा कर सकता है और आगे चलकर कैंसर का बड़ा कारण बन सकता है।

वैश्विक स्तर पर अमेरिका, कनाडा और चीन जैसे देशों के भूजल में यूरेनियम मिलने की खबरें आती रही हैं, लेकिन बिहार में इसका ब्रेस्ट मिल्क में पाया जाना समस्या को एक नए और गंभीर स्तर पर ले जाता है। हालांकि, इन चौंकाने वाले नतीजों के बावजूद शोधकर्ताओं ने माताओं को सलाह दी है कि वे स्तनपान कराना बंद न करें, क्योंकि मां का दूध शिशुओं के लिए पोषण का सबसे सर्वोत्तम स्रोत है, लेकिन सरकार को इसके स्रोतों का पता लगाकर जल्द रोकथाम करनी होगी।

Post Views: 2

Post Views: 10
Previous Post

Almora Police:सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास झाड़ियों से 20 किलोग्राम से अधिक वजन की 161 जिलेटिन स्टिक बरामद

Next Post

जब कानून और समाज आमने–सामने खड़े हों

Related Posts

सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

by News-Desk
February 11, 2026
प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया
देश

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

by News-Desk
February 11, 2026
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की
देश

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

by News-Desk
February 10, 2026
जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*
देश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*

by News-Desk
February 9, 2026
Next Post
एक महिला शिक्षक की मौन कहानी

जब कानून और समाज आमने–सामने खड़े हों

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सिंगरौली-एनसीएल की “सेवा कुटीर” सीएसआर पहल से सिंगरौली परिक्षेत्र के बच्चों को मिल रहे सीखने के नए अवसर

सिंगरौली-एनसीएल की “सेवा कुटीर” सीएसआर पहल से सिंगरौली परिक्षेत्र के बच्चों को मिल रहे सीखने के नए अवसर

October 30, 2025
वैश्विक स्तरपर अब मिलिट्री संघर्ष का आधार ड्रोन वार होनें की संभावना-यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब से दुनिया सतर्क 

वैश्विक स्तरपर अब मिलिट्री संघर्ष का आधार ड्रोन वार होनें की संभावना-यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब से दुनिया सतर्क 

June 4, 2025
भारत -पाकिस्तान युद्ध विराम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराई ये बड़ी बात

भारत -पाकिस्तान युद्ध विराम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराई ये बड़ी बात

August 4, 2025
बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

July 22, 2023

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1830119
Total Visitors
2933
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 12 feb 2026 February 12, 2026
  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In