• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, February 10, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

News-Desk by News-Desk
February 10, 2026
in देश
0
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की




 

खबरें हटके

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*

देहरादून -(BNE): देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी)  ने आज अपने द्वारका स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में ‘ पीएनबी  सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की, जो बैंक के 132वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समारोहों की शुरुआत का प्रतीक है। यह पीएनबी की इस प्रतिष्ठित मैराथन का दूसरा संस्करण है और इस वर्ष, यह हाफ मैराथन ‘सोल्जरथॉन’ थीम के तहत आयोजित की जा रही है, जो भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान के प्रति बैंक की अटूट प्रतिबद्धता के साथ-साथ फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने के संकल्प को दोहराती है।

प्री-लॉन्च समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेजर डॉ. सुरेंद्र पूनिया (वीएसएम), लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर और भारतीय सेना के पूर्व स्पेशल फोर्सेस अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर बैंक के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र, कार्यपालक निदेशकगण, वरिष्ठ अधिकारी, सशस्त्र बलों एवं पूर्व सैनिक समुदाय के प्रतिनिधि और मैराथन धावक भी उपस्थित रहे।

“PNB सोल्जरथॉन 2026 – सैनिकों के साथ दौड़, सैनिकों के लिए दौड़” की एक एक देशव्यापी आंदोलन के तौर पर परिकल्पना की गई है, जिसका उद्देश्य सैनिकों, दिग्गजों, नागरिकों, युवाओं और फिटनेस प्रेमियों को एक साथ लाना है, जो सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के पीएनबी के व्यापक लक्ष्य को सुदृढ़ करता है।

प्री-लॉन्च के एक अंग के तौर पर पीएनबी ने सोल्जरथॉन 2026 के आधिकारिक नाम, थीम, टी-शर्ट और मेडल का अनावरण किया। दर्शकों के सामने ‘ पीएनबी  हाफ मैराथन 2025’ की प्रमुख झलकियों को दिखाती हुई एक शार्ट फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जो पीएनबी की प्रमुख फिटनेस पहलों के बढ़ते पैमाने और प्रभाव को दर्शाती है।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र ने कहा, “जैसे-जैसे हम पीएनबी के 132वें स्थापना दिवस के करीब पहुंच रहे हैं, हमें ‘पीएनबी  सोल्जरथॉन 2026 – सैनिकों के साथ दौड़, सैनिकों के लिए दौड़’ थीम के तहत पीएनबी हाफ मैराथन के दूसरे संस्करण की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो 5 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को समर्पित है और सशस्त्र बलों के प्रति हमारी श्रद्धांजलि है। महान स्वतंत्रता सेनानी श्री लाला लाजपत राय द्वारा स्थापित पीएनबी हमेशा राष्ट्र निर्माण के पक्ष में खड़ा रहा है, और इस वर्ष हम अपना उत्सव देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों को समर्पित कर रहे हैं। स्थापना दिवस मनाने के साथ-साथ, यह पहल पूरे भारत में फिटनेस, अच्छे स्वास्थ्य और एक मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। हम नागरिकों, खिलाड़ियों और पूरे पीएनबी परिवार को हमारे सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता से खड़े होने और इसे वास्तव में एक प्रभावशाली आंदोलन बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं।”

मुख्य अतिथि मेजर डॉ. सुरेंद्र पूनिया ने पीएनबी के सतत प्रयासों की सराहना की और कहा कि सोल्जरथॉन जैसी पहल राष्ट्रीय चेतना के निर्माण, फिटनेस को प्रोत्साहित करने और नागरिक-सैन्य संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम का समापन ईडी श्री बिभु पी. महापात्रा द्वारा दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

Post Views: 3

Post Views: 1
Previous Post

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

Related Posts

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*
देश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*

by News-Desk
February 9, 2026
योग्यता का पतन और ‘विश्वगुरु’ का विरोधाभास  
देश

खेजड़ी कटेगी तो थार सूखेगा

by News-Desk
February 9, 2026
स्त्री शिक्षा की राह में चमकता तारा -डॉ विजय गर्ग 
देश

कक्षा X और XII की बोर्ड परीक्षाएं: एक मील का पत्थर, न कि अंतिम रेखा 

by News-Desk
February 9, 2026
नई दिल्ली -अमेरिका के साथ प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौता किसान-मजदूर विरोधी नीतियों की कड़ी*
देश

नई दिल्ली -अमेरिका के साथ प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौता किसान-मजदूर विरोधी नीतियों की कड़ी*

by News-Desk
February 9, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने बदला विश्व का सीन -हैरान हुआ पाकिस्तान व अमेरिका,देखता रह गया चीन! 

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने बदला विश्व का सीन -हैरान हुआ पाकिस्तान व अमेरिका,देखता रह गया चीन! 

June 3, 2025
पोप फ्रांसिस अस्पताल से लौटे, अगले दो महीने स्वास्थ्य के लिए अहम

पोप फ्रांसिस अस्पताल से लौटे, अगले दो महीने स्वास्थ्य के लिए अहम

March 25, 2025
20 साल बाद रूस ने हटाया तालिबान पर से ‘आतंकी संगठन’ का ठप्पा, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

20 साल बाद रूस ने हटाया तालिबान पर से ‘आतंकी संगठन’ का ठप्पा, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

April 20, 2025
भारत की ताबड़तोड़ कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान, परमाणु हमले की धमकी! अमेरिका ने दिखाई सख्ती

भारत की ताबड़तोड़ कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान, परमाणु हमले की धमकी! अमेरिका ने दिखाई सख्ती

April 27, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1824272
Total Visitors
2399
Visitors Today

Recent Posts

  • पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की February 10, 2026
  • LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा February 9, 2026
  • जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री February 9, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In